For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for रीगा.

रीगा

रीगा
रीगा
नगर
रीगा पुराने नगर का एक दृश्य
पुराने रीगा कस्बे का एक दृश्य
रीगा का झंडा
ध्वज
Coat of arms of रीगा
Coat of arms
लातविया में रीगा की स्थिति
लातविया में रीगा की स्थिति
देश Latvia
शासन[1]
 • प्रणालीनगर परिषद्
 • मेयरनिल्स उशाकॉव्स
क्षेत्रफल(२००२) [2]
 • नगर305 किमी2 (118 वर्गमील)
 • जल48.50 किमी2 (18.73 वर्गमील)  15.8%
 • महानगर10133 किमी2 (3,912 वर्गमील)
जनसंख्या (2014[3]
 • नगर643,368
 • घनत्व2,100 किमी2 (5,500 वर्गमील)
 • महानगर1,018,295 (रीगा क्षेत्र)
 • महानगरीय घनत्व101.4 किमी2 (263 वर्गमील)
 • देमोनयमरिदाज़िनीकी
समय मण्डलईईटी (यूटीसी+२)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)ईईएसटी (यूटीसी+४)
दूरभाष कोड66 & 67
वेबसाइटwww.riga.lv

रीगा (लातवियाई: Rīga, स्पष्ट) लातविया की राजधानी और सबसे प्रमुख नगर है जो बाल्टिक का एक प्रमुख, औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और वित्तीय केंद्र है और डुगावा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ७,१३,०१६ (२००९) निवासियों के साथ यह बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा और बाल्टिक क्षेत्र में सेंट पीटर्सबर्ग और स्टॉकहोम के बाद (नगरीय सीमा के भीतर निवासियों की गिनती अनुसार) तीसरा सबसे बड़ा नगर है। रीगा क्षेत्र का क्षेत्रफल ३०७.१७ वर्ग किमी है और यह एक समतल और रेतीले मैदान पर समुद्र तल से १ से १० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

रीगा का ऐतिहासिक केंद्र एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है और नगर अपनी व्यापक जुन्गेन्ड्सटिल (Jugendstil) वास्तुकला के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसे यूनेस्को विश्व में कहीं भी अद्वितीय समझता है।

रीगा आज जहाँ पर स्थित है वहाँ पर पहले लीबेस नामक एक प्राचीन फिनिश ग्राम था। राय्ड्ज़ नदी यहाँ पर डुगावा नदी से मिलती है।


अर्थशास्त्र और व्यापार

[संपादित करें]

हाल के वर्षों में रीगा की अवकाश यात्रा और व्यापार में आधारभूत ढांचे में सुधार के कारण बहुत वृद्धि हुई है। अधिकतर पर्यटक विमान द्वारा रीगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर, जो बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा हवाई अड्डे है, रीगा की यात्रा करते हैं। इस हवाई अड्डे का नवीकरण और आधुनिकीकरण २००१ में रीगा की ८००वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। निकट भविष्य में, रीगा उल्लेखनीय परिवर्तनो से गुजरेगा। एक नए स्थलचिह्न - लातवियाई राष्ट्रीय पुस्तकालय भवन - का निर्माण २००७ की की शरद ऋतु में आरंभ हुआ और जो २०१० तक बन जाएगा।[4] वर्तमान में रीगा परिषद में इस बात पर विचार विमर्श चल रहा है की डुगावा के बाएं किनारे पर स्थित केंद्रीय क्षेत्रों का विकास किया जाए। सबसे बड़ा विवाद किप्साला (Kipsala) में गगनचुंबी अट्टालिकाओं के निर्माण को लेकर है, जिसके संबंध में यूनेस्को ने चेतावनी दी है की इससे "रीगा के ऐतिहासिक केन्द्र का एक विश्व विरासत स्थल के रूप में होने का दर्जा गंभीर रूप से खतरे में पड़ सकता है"।[5] किप्साला में पहले ही ३ भवनों का निर्माण आरंभ हो चुका है - दा विन्सी परिसर (२५ तलीय)[6] और ज़ेड-टावर्स (३० तलीय)।[7] लातविया के लगभग सभी महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान रीगा में स्थित हैं जिसमें लातविया बैंक भी है, जो लातविया का केन्द्रीय बैंक है। रीगा के माध्यम से विदेशी वाणिज्यिक व्यापार के हाल के वर्षों में बढ़ रहा है और १ मई २००४ को इसे तब एक् नई गति मिली जब लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। लातविया के कुल औद्योगिक उत्पादन का लगभग आधा भाग रीगा में उत्पन्न होता है, जो मुख्यतः वित्तीय क्षेत्र, सार्वजनिक उपयोगिताओं, खाद्य और पेय पदार्थ, फार्मास्यूटिकल्स, लकड़ी प्रसंस्करण, मुद्रण और प्रकाशन, कपड़ा और फर्नीचर और संचार उपकरणों के विनिर्माण पर केन्द्रित है। लातविया की ५०% कंपनियाँ रीगा क्षेत्र में पंजीकृत हैं। रीगा का बंदरगाह एक महत्वपूर्ण नौवहन माल ढुलाई केन्द्र है। यह बाल्टिक का मुख्य सर्व-मौसमीय बंदरगाह है जिसके अन्य पूर्व सोवियत राज्यों और चीन के साथ व्यापार वृद्धि के कारण आगे आने वाले वर्षों में और बढ़ने की संभावना है।

रीगा में स्थित कुछ प्रमुख विश्विद्यालय/शैक्षणिक संस्थान हैं:

  • लातविया विश्वविद्यालय
  • रीगा प्राविधिक विश्विद्यालय
  • रीगा विधि स्नातक विद्यालय
  • रीगा स्टॉकहोम अर्थशास्त्र विद्यालय
  • पॉल स्ट्राडिन क्लीनिकल विश्वविद्यालय अस्पताल
  • बीए व्यापर एवं वित्त विद्यालय

नगर के पर्यटन स्थल

[संपादित करें]
  • लूथरन कैथेड्रल, बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा गिरिजाघर। १३वीं शताब्दी में निर्मित, यह अपने इतिहास में कई बार संशोधित किया गया है। इसका एक शानदार अंग है जो १८४४ से है।
  • रीगा कैसल (Rīgas Pils), जो लातवियाई इतिहास के संग्रहालय और विदेश कला के संग्रहालय का स्थल है और राष्ट्रप्ति का सरकारी निवास भी।
  • संत पीटर गिरिजाघर, रीगा, अपने १२३ मीटर (४०४ फुट) ऊंचे टॉवर के साथ।
  • संत जॉन गिरिजाघर, १३वीं सदी का एक चिपल (गिरजाघर), संत पीटर की गिरिजाघर के पीछे।
  • वेरमानेस उपवन (Vērmanes Garden) - रीगा में सबसे पुराना सार्वजनिक उपवन।
लातवियाई विज्ञान अकादमी की छत से रीगा की एक दृश्यावली


रीगा की जलवायु समुद्री महाद्वीपीय और आर्द्र के बीच में है। जनवरी और फरवरी के महीने सबसे ठंडे होते हैं, जब औसत तापमान -५ डिग्री सेल्सियस होता है लेकिन वर्ष के सबसे ठंडे दिनों में तापमान -२० डिग्री सेल्सियस से -२५ डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जाता है। समुद्र से निकटता के कारण शरद ऋतु में बारिश और कोहरा अमुमन रहता है। निरंतर हिम आवरण अस्सी दिन तक रह सकता है। रीगा में गर्मियां गर्म और आर्द्र होती हैं जब औसत तापमान १८ डिग्री सेल्सियस होता है जबकि सबसे गर्म दिन पर आम तौर पर तापमान ३० डिग्री सेल्सियस से अधिक तक हो सकता है।

 रीगा के लिए मौसम के औसत 
महीने जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर
औसत उच्च°C (°F) -2.3
(28)
-1.7
(29)
2.7
(37)
9.8
(50)
16.2
(61)
20.1
(68)
21.7
(71)
21.0
(70)
16.3
(61)
10.4
(51)
3.9
(39)
0.3
(33)
औसत निम्न °C (°F) -7.8
(18)
-7.6
(18)
-4.7
(24)
1.0
(34)
5.9
(43)
10.0
(50)
12.3
(54)
11.8
(53)
8.0
(46)
4.0
(39)
-0.5
(31)
-4.4
(24)
वर्षा mm (इंच) 34
(1.34)
27
(1.06)
28
(1.1)
41
(1.61)
44
(1.73)
63
(2.48)
85
(3.35)
73
(2.87)
75
(2.95)
60
(2.36)
57
(2.24)
46
(1.81)
स्रोत: विश्व मौसम सूचना सेवा[8] ११.११.२००८

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
वर्ष जनसंख्या
१७६७ १९,५००
१८०० २९,५००
१८४० ६०,०००
१८६७ १,०२,६००
१८८१ १,६९,३००
१८९७ २,८२,२००
१९१३ ५,१७,५००
१९२० १,८५,१००
१९३० ३,७७,९००
१९४० ३,५३,८००
वर्ष जनसंख्या
१९४१ ३,३५,२००
१९४५ २,२८,२००
१९५० ४,८२,३००
१९५५ ५,६६,९००
१९५९ ५,८०,४००
१९६५ ६,६५,२००
१९७० ७,३१,८००
१९७५ ७,९५,६००
१९७९ ८,३५,५००
१९८७ ९,००,३००
वर्ष जनसंख्या
१९९० ९,०९,१३५
१९९१ ९,००,४५५
१९९२ ८,८९,७४१
१९९३ ८,६३,६५७
१९९४ ८,४३,५५२
१९९५ ८,२४,९८८
१९९६ ८,१०,१७२
१९९७ ७,९७,९४७
१९९८ ७,८६,६१२
१९९९ ७,७६,००८
वर्ष जनसंख्या
२००० ७,६४,३२९
२००१ ७,५६,६२७
२००२ ७,४७,१५७
२००३ ७,३९,२३२
२००४ ७,३५,२४१
२००५ ७,३१,७६२
२००६ ७,२७,५७८
२००७ ७,२२,४८५
२००८ ७,१७,३७१

वर्ष २००८ में ७,१९,६१३ निवासियों के साथ, रीगा बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा नगर है, हालांकि इसकी जनसंख्या में १९९१ के बाद से गिरावट आई है। प्रमुख कारणों में उत्प्रवास और कम प्रजनन दर सम्मिलित हैं। कुछ का अनुमान है कि २०५० तक जनसंख्या में ५०% तक गिरावट आ सकती है। २००८ के आंकड़ों के अनुसार, जातीय लातवियाई रीगा की जनसंख्या का ४२.३% भाग हैं; इसके अतिरिक्त जातीय रूसी ४१.७%, बेलारूसी ४.३%, यूक्रेनी ३.९%, पोलैण्डी २.०% और अन्य जातीयां ५.८% हैं। तुलनात्मक रूप से, लातविया के निवासियों में जातीय लातवियाई ५९% हैं, रूसी २८.५%, बेलारूसी ३.८%, यूक्रेनी २.५%, पोलैण्डी २.४%, लिथुआनियाई १.४% और अन्य २.४% (२००६) हैं। १९९१ में लातवियाई स्वतंत्रता की बहाली पर, सोवियत युग के प्रवासियों (और १९९१ से पूर्व पैदा हुए उनके किसी भी संतान) को स्वतः लातवीयाई नागरिकता प्रदान नहीं की गई। कुछ ने अप्रवासन किया; और रीगा की जनसंख्या में हाल ही के वर्षों में इस गिरावट के लिए आंशिक रूप से यह कारक उत्तरदाई है। कुछ सोवियत युग के प्रवासियों के इस प्रत्यावर्तन के परिणामस्वरूप, रीगा में जातीय लातवियाईयों का अनुपात १९८९ में ३६.५% से बढ़कर २००७ में ४२.३% हो गया है और इसके विपरीत में जातीय रूसीयों का प्रतिशत इसी अवधि में ४७.३% से कम होकर ४२.१% रह गया है। २००६ में जातीय लातवियाई, जातीय रूसीयों को पीछे छोड़ते हुए नगर का सबसे बड़ा नस्लीय समूह बन गया, लेकिन अभी भी बहुत से निवासी रूसी बोलते हैं।

भगिनी नगर

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Riga City Council". Riga City Council. मूल से 17 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जुलाई 2009.
  2. "Riga in Figures". रीगा नगर परिषद्. मूल से 10 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 August 2007.
  3. "Table ISG12. RESIDENT POPULATION BY STATISTICAL REGION, CITY AND COUNTY". csb.gov.lv. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2014.
  4. "परियोजन का विकास". मूल से 4 अप्रैल 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2009.
  5. "यूनेस्को २००७ प्रतिवेदन, पृष्ठ १९९, अभिगमन २० जुलाई २००९". मूल से 30 अगस्त 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2009.
  6. द विन्सी परिसर निर्माण
  7. "ज़ेड-टावर्स". मूल से 15 अप्रैल 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2009.
  8. "रीगा की मौसमी सूचना". विश्व मौसम सूचना सेवा. मूल से 13 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११-११-२००८. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
रीगा
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?