For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for रूस.

रूस

Российская Федерация, Россия
रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, रोस्सिया

रूसी महासंघ
ध्वज कुल चिह्न
अवस्थिति: रूस
राजधानीमाॅस्को (Москва) (मोस्कवा)
55°45′N 37°37′E / 55.750°N 37.617°E / 55.750; 37.617
सबसे बड़ा नगर माॅस्को
राजभाषा(एँ) रूसी, अन्य घटक गणराज्यों में
सरकार अर्द्ध-राष्ट्रपतीय महासंघ
 -  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
 -  प्रधान मंत्री दिमित्री मेदवेदेव
विधान मण्डल संघीय परिषद
 -  उच्च सदन संघीय परिषद
 -  निम्न सदन सीनेट डुमा
गठन
 -  रूरिक राजवंश ८६२ 
 -  किवान रुस ८८२ 
 -  व्लादीमीर सुजदाल रुस ११६९ 
 -  ग्रांड डची ऑफ मास्को १२६३ 
 -  रूस का जारवाद १५४७ 
 -  रशियन साम्राज्य १७२१ 
 -  रसियन एसएफ़एसआर ७ नवम्बर १९१७ 
 -  सोवियत समाजवादी गणतंत्र संघ १९२२ 
 -  रूसी महासंघ २५ दिसम्बर १९९१ 
क्षेत्रफल
 -  कुल १,७०,७५,२०० km2 (प्रथम)
 -  जल (%) ०.५
जनसंख्या
 -  २००५ जनगणना १४,३२,०२,००० (सातवां)
 -  २००२ जनगणना १४,५५,१३,०३७
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) २००५ प्राक्कलन
 -  कुल १,७७८ अरब $ (७-९वाँ)
 -  प्रति व्यक्ति १२,२५४ $ (५४वीं)
मानव विकास सूचकांक (२००३)०.७९५
उच्च · ६२वाँ
मुद्रा रूबल (RUB)
समय मण्डल (यू॰टी॰सी॰+२ से +१२)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)  (यू॰टी॰सी॰+३ से +१३)
दूरभाष कूट
इंटरनेट टीएलडी .ru, .su आरक्षित

रूस {रूसी: Росси́йская Федера́ция/रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया (रूसी संघ), Росси́я/रोस्सिया} पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला एक ट्रांसकॉन्टिनेंटल देश है। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है; 17,125,191 किमी 2 से अधिक, पृथ्वी के बसे हुए भूमि क्षेत्र के एक-आठवें से अधिक से मिलकर, ग्यारह समय क्षेत्रों तक फैली हुई है, और इसमें सोलह संप्रभु देशों की सीमा है। रूस की जनसंख्या 14.67 करोड़ है; और नौवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, साथ ही यह यूरोप में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मॉस्को, राजधानी, यूरोप का सबसे बड़ा शहर है, जबकि सेंट पीटर्सबर्ग दूसरा सबसे बड़ा शहर और देश का सांस्कृतिक केंद्र है। रूसी सबसे बड़े स्लाव और यूरोपीय राष्ट्र हैं; रूसी भाषा, सबसे अधिक बोली जाने वाली स्लाव भाषा और यूरोप में सबसे अधिक बोली जाने वाली मूल भाषा।

रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नॉर्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया

रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना।

वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है।

इतिहास

आधुनिक रूसी लोगों को स्लाव मूल के इतिहास से जोड़ा जाता है जो उत्तर और पश्चिम की तरफ से आए थे। हालाँकि इससे पहले यवनों (हेलेनिक) तथा ख़ज़र तुर्कों का साम्राज्य दक्षिणी रूस में रहा था। यद्यपि आज रूस में कई मूल के लोग रहते हैं - रूसी, खज़र, तातर, पोल, कज़ाख़, कोस्साक - रूसी मूल के लोगों का इतिहास पूर्वी स्लावों के समय से आरम्भ होता है। तीसरी से आठवीं सदी तक स्लाव साम्राज्य अपने चरम पर था। कीव में स्थापित उनका साम्राज्य ही आज के रूसी लोगों का परवर्ती माना जाता है। कीवी रूसों ने १०वीं सदी में ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया। तेरहवीं सदी में मंगोलों के आक्रमण के कारण किवि रुसों का साम्राज्य छिन्न-भिन्न हो गया। पर तेरहवीं सदी के बाद जैसे-जैसे मंगोलों की शक्ति पश्चिम में क्षीण होती गई, रूस भी स्वतंत्र होता गया। इस समय तक रूस सिर्फ यूरोप तक सीमित था - यानि यूराल पर्वत के पश्चिम तक। सन् १३८० में दमित्री ने मॉस्को में रूसी साम्राज्य की स्थापना की जो आधुनिक रूस की आधारशिला कहा जा सकता है। फिर ज़ारों का शासन आया - इस काल में यूरोप और पूर्व की तरफ रूसी साम्राज्य शक्तिशाली हुआ। सन् १७२१ में रूस फिर से एक साम्राज्य के रूप में स्थापित हआ जो धीरे-धीरे औपनिशिक रूप लेता गया। हालाँकि पश्चिमी यूरोप में वैज्ञानिक खोज़ें हुई थीं पर पीटर महान और अन्य शासकों के प्रयासों से रूस का विस्तार पूर्व में हुआ।

11वीं सदी में कीवि रुस साम्राज्य

उत्तरी चीन के मंगोलों को अधीन करने के बाद रूसी सेना जापान के तट तक जा पहुँची और इसके बाद से ही रूसी साम्राज्य इतना विशाल बना। उसके बाद रूसी साम्राज्य का और विकास हुआ। यद्यपि वैज्ञानिक रूप से यह पिछड़ा रहा पर नेपोलियन (१८१२), ईरान (उन्नीसवीं सदी) और तुर्की (सन् १८५४) से युद्ध जीतते रहने के कारण साम्राज्य स्थिर रहा। उन्नीसवीं सदी में साहित्य और यंत्रों की स्थिति में भी बहुत सुधार आया पर फिर भी रूस पश्चिमी यूरोप से तकनीकी रूप से पिछड़ा रहा।

सन् १९०५ में अपने नवजागरण के बाद महात्वाकांक्षी बने जापान ने रूस को एक लड़ाई में हरा दिया। इससे रूस की जनता के मन में शासक, यानि ज़ार के प्रति क्षोभ उत्पन्न हो गया। सन् १९१७ में यहाँ बोल्शेविक क्रांति हुई जिसके कारण साम्यवादी शासन स्थापित हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय तक रूसी साम्राज्य मध्य एशिया में फैल चुका था। युद्ध में जर्मनी को हराने के बाद रूसी शक्ति और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में रूस तेजी से हावी हो गया। साम्यवादी नीति, कृषि और अंतरिक्ष तथा यंत्रों के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व प्रगति के कारण रूस दुनिया के तकनीकी और आर्थिक मंडल पर एक बड़ी शक्ति बनकर आया। अमेरिका एक दूसरी प्रतिस्पर्धी शक्ति थी जिससे इनमें तकनीकी और शस्त्रों की होड़ चली। कई वर्षो के निःशस्त्र शीतयुद्ध के बाद १९९१ में सोवियत संघ का विघटन हो गया और रूस इसका उत्तराधिकारी देश बना। इसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है और यह आर्थिक और राजनीतिक रूप से थोड़ा कम महत्वपूर्ण बन गया।

विभाग

इतने बड़े देश होने के कारण रूस के विभागों के भी कई प्रकार हैं। रूस में गणराज्य, स्वायत्त प्रदेश, केन्द्रीय नगर और स्वायत्त जिले जैसे घटक विभाग हैं। अगर इन्हें संयुक्त रूप से प्रदेश कहें तो रूस के 83 प्रदेश हैं - 46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर - मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग

गणराज्य

रेस्पब्लिक (Республики) आंशिक रूप से स्वायत्त होते हैं। इनके अपने संविधान होते हैं और अपने राष्ट्रपति।

  1. एडिजिया (Адыгея)
  2. अल्ताई (Республика Алтай)
  3. बश्कोरोस्तान (Башкортостан)
  4. ब्यूरेशिया (Бурятия)
  5. दागेस्तान (Дагестан)
  6. इंगुशेतिया (Ингушетия)
  7. काबार्डिनो-बाल्कारिया (Кабардино-Балкария)

8. कालमिकिया (Калмыкия)
9. काराचेय-चेर्केशिया (Карачай-Черкесия)
10. कारेलिया (Карелия)
11. कोम्ली (Республика Коми)
12. मारी इल (Марий Эл)
13. मोर्दोविया (Мордовия)
14. साखा (Республика Саха-Якутия)

15. उत्तरी ओसेथिया-एलैनिया (Северная Осетия-Алания)
16. तातरस्तान (Татарстан)
17. तुवा (Тува, Тыва)
18. उद्मुर्तिया (Удмуртия)
19. खाकाशिया (Хакассия)
20. चेचन्या (Чечня)
21. चुवा (Чувашия)

ओब्लास्ट

ओब्लास्ट (области ओब्लास्टि) की तुलना प्रान्त से की जा सकती है।

1. आमुर (Амурская область)
2. अर्खांगेल्स्क (Архангельск)
3. अस्त्राखान (Астрахань)
4. बेल्गोरोद (Белгород)
5. ब्रियान्स्क (Брянск)
6. चेलियाबिन्स्क (Челябинск)
7. चिता (Чита)
8. इरकुत्स्क (Иркутск)
9. इवानोवो (Иваново)
10. कालिनिनग्राद (Калининград)
11. कालुगा (Калуга)
12. केमेरोवो (Кемерово)
13. किरोव (Киров)
14. कोस्त्रोमा (Кострома)
15. कुर्गान (Курган)
16. कुर्स्क (Курск)

17. लेनिनग्राद (Ленинградская область)
18. लिपेत्स्क (Липецк)
19. मागादान (Магадан)
20. मॉस्को (Москва)
21. मुर्मन्स्क (Мурманск)
22. निज़्नी नॉवग्रोद (Нижний Новгород)
23. नॉवग्रोद (Новгород)
24. नॉवोसिबिरिस्क (Новосибирск)
25. ओम्स्क (Омск)
26. ओरेनबुर्ग (Оренбург)
27. ओरियोल (Орёл)
28. पेन्ज़ा (Пенза)
29. प्स्कोव (Псков)
30. रोस्तोव (Ростов)
31. रियाज़ान (Рязань)
32. साखालिन (Сахалин)

33. समारा (Самара)
34. सरातॉव (Саратов)
35. स्मोलेन्स्क (Смоленск)
36. स्वेर्द्लोव्स्क (Свердловская область)
37. तम्बोव (Тамбов)
38. तोम्स्क (Томск)
39. त्वेर (Тверь)
40. तुला (Тула)
41. त्युमेन (Тюмень)
42. उल्यानोव्स्क (Ульяновск)
43. व्लादिमिर (Владимир)
44. वोल्गोग्राद (Волгоград)
45. वोलोग्दा (Вологда)
46. वोरोनेझ (Воронеж)
47. यारोस्लाव्ल (Ярославль)

प्रदेश

रूस के 9 प्रदेश (края, क्राइ) हैं

  1. अल्ताई प्रदेश (Алтайский край)
  2. कमचात्का प्रदेश (Камчатский край)
  3. खाबारोव्स्क प्रदेश (Хабаровский край)
  4. क्रास्नोदर प्रदेश (Краснодарский край)
  5. क्रास्नोयार्स्क प्रदेश (Красноярский край)
  6. पेर्म प्रदेश (Пермский край)
  7. प्रिमोर्स्की (Приморский край)
  8. स्ताव्रोपोल (Ставропольский край)
  9. ज़बाय्काल्स्की प्रदेश (Забайкальский край)

स्वायत्त ज़िले

रूस में 4 स्वायत्त ज़िले (Автономные округа, औटोनौमिबि ओकरिगा) हैं।

केन्द्रीय नगर

मॉस्को (मोस्कोवा) तथा लेनिनग्राद दो केन्द्रशासित नगर हैं।

स्वायत्त राज्य

यहूदियों के लिए साखालिन के पास एक स्वायत्त राज्य स्तालिन के समय से बना हुआ है।

संस्कृति

साहित्य

उदाहरण के लिए, रूस कई विश्व प्रसिद्ध रूसी कवियों और लेखकों का जन्मस्थान है अलेक्सांद्र पूश्किन, लेव तोलस्तोय, फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की, निकोलाई गोगोल.[1]

संगीत

कई रूसी संगीतकार मान्यता प्राप्त क्लासिक्स बन गए: Alexander Borodin, Pyotr Ilyich Tchaikovsky, Mikhail Glinka.[2]

सिनेमा और वीडियो

3 सोवियत और 1 रूसी फिल्मों ने अकादमी पुरस्कार जीता: युद्ध और शांति (1967)[3], डर्सू उसाला (1975)[4], मास्को आँसू में विश्वास नहीं करता है (1980) और सूर्य द्वारा बर्न (1994)[5]। फ़िल्म द क्रेन फ्लाइंग फ्लामे डी'ऑर जीता.[6]। आधुनिक रूस में वीडियो की कला बहुत लोकप्रिय है। रूस यूट्यूब के लिए प्राथमिक बाजारों में से एक है।[7] रूसी एनिमेटेड टेलीविजन श्रृंखला माशा और भालू के सबसे लोकप्रिय एपिसोड में 3 अरब से अधिक विचार हैं।[8]

सन्दर्भ

  1. Донковье, Народный центр культуры. "Топ-10 русских писателей-классиков которых следует прочитать - Донковье — организация событий и отдыха". donkovie.ru (रूसी में). मूल से 14 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  2. "Топ - 10 великих русских композиторов, часть 1". MOIARUSSIA (रूसी में). 2015-10-23. मूल से 14 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  3. "Russia at the Oscars: a journey down the red carpet, from War and Peace to Zvyagintsev". The Calvert Journal (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  4. "All of the Soviet Union's Academy Award-Winning Films Are Legally and Freely Available Online · Global Voices". Global Voices (अंग्रेज़ी में). 2018-02-24. मूल से 13 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  5. "Russian Filmmaker Uses American Reporter to Drive 'Demons' out of Resurrected Journalist". POLYGRAPH.info (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  6. "'Paris, Texas' (1984) - Cannes: All the Palme d'Or Winners, Ranked". The Hollywood Reporter (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  7. "Россияне составили 5 процентов от общей аудитории YouTube". Российская газета (रूसी में). 2013-04-24. मूल से 9 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
  8. "Просмотры самого популярного эпизода мультсериала "Маша и Медведь" перевалили за 3 миллиарда". मूल से 12 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-14.
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
रूस
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?