राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र, मानेसर, हरियाणा
तंत्रिका विज्ञान का क्षेत्र पूरे विश्व में बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। बडे-बड़े तंत्रिकीय रोगों से निपटने के लिए आण्विक, कोशिकीय, आनुवंशिक एवं व्यावहारिक स्तरों पर मस्तिष्क की क्रिया के सन्दर्भ में समग्र क्षेत्र पर विचार करने की आवश्यकता को पूरी तरह महसूस किया गया है।
स्थापना
[संपादित करें]स्वास्थ्य विभाग ने 14 नवंबर, 1997 को मस्तिष्क अनुसंधान के लिए समर्पित एक केन्द्र की स्थापना की हैं जिसे राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केन्द्र (एनबीआरसी) का नाम दिया गया है। यह केन्द्र तंत्रिका विज्ञान अनुसंधान के अग्रणी क्षेत्रों में कार्य करने, मौजूदा दलों की नेटवकिर्गं करने और आवश्यकतानुसार देश में इस विधा के समग्र विकास को संयोजित करने के लिए छोटे-छोटे एककों की स्थापना करने के उद्देश्य से अवसंरचनात्मक सुविधाएं प्रदान करने और समन्वित बहु-विषयक दल तैयार करने के लिए समर्पित है। नेटवकिर्गं की यह प्रणाली बाह्य केन्द्रों और क्रोड़ केन्द्र के बीच कार्मिकों के विवेकपूर्ण आदान-प्रदान के जरिए स्थानीय प्रतिभा का सृजन करेगी और उन्हें प्रोत्साहित भी करेगी। अनुसंधान के अतिरिक्त, यह केन्द्र तंत्रिका विज्ञान के बहुमुखी क्षेत्रों में व्यापक प्रशिक्षण तथा शिक्षण के लिए राष्ट्र स्तरीय आधार प्रदान करता है।
अधिदेश
[संपादित करें]- तंत्रिका विज्ञान तथा उसकी क्रिया अभिमुखी गतिविधियों को समन्वित करना, नेटवर्क करना और उच्च प्रतिभायुक्त आधारभूत अनुसंधान शुरू करना;
- मस्तिष्क अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न वैज्ञानिक तथा अनुसंधान एजेंसियोंप्रयोगशालाओं और अन्य संगठनों के बीच प्रभावकारी संपर्क को बढावा देना और उन्हें बढाना ;
- मस्तिष्क अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय शीर्ष केन्द्र के रूप में कार्य करना और अन्य संस्थानों, एजेंसियों और उद्योगों को परामर्शी सेवाएं प्रदान करना;
- रोगग्रस्त तथा स्वाभाविक अवस्था में मस्तिष्क की क्रिया से संबंधित अनुसंधान चलाना ;
- केन्द्र के उद्देश्यों से संबंधित क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय औरया अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ संपर्क स्थापित करना;
- मुख्य केन्द्र उद्देश्यों की कार्यक्षम उपलब्धियों के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में एक या अधिक सेटेलाइट केन्द्रों की स्थापना करना;
- वैज्ञानिक समुदाय के लिए तंत्रिका विज्ञान से संबंधित पहलुओं पर जानकारी एकत्र करना, उन्हें प्रकाशित करना और प्रचारित करना;
- देश के विभिन्न केन्द्रों में तंत्रिका विज्ञान अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और अनुसंधान शुरू करने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के वैज्ञानिकों को बढावा देना;
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- आधिकारिक जालस्थल
- रिक्तियों की सूचना
- प्रवॆश परीक्षा परिणाम व सूचनाएं
- अंग्रेजी नहीं, हिन्दी बनाती है दिमाग को चुस्त (राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र का अनुसंधान)
औद्योगिक आधार पर | रसायन : एसीटोन • ब्यूटेनॉल • इथेनॉल • कार्बनिक अम्ल किण्वक • सुगंध • बहुलक • धातु औषधि: जैवप्रतिरोधी • निदानकारक • किण्वक अवरोधक • टीके (वैक्सीन) • स्टीरॉयड ऊर्जा: जैव पदार्थ • एल्कोहॉल • मीथेन खाद्य पदार्थ: अमीनो अम्ल पेय पदार्थ • प्रकिण्व (यीस्ट) • नये खाद्य पदार्थ मशरूम • स्टार्च • ग्लूकोज़ • उच्च फ्रक्टोज़ सीरप • जीव विष अपनयन • निवारण • कृषि: आनुवांशिक संशोधित फसल • पशु आहार • सायलोसंक्षरण • कम्पोस्टिंग नाइट्रोजन स्थिरीकरण • पशु टीके जैविक कीटनाशक • पादप कोशिका संवर्धन • ऊतक संवर्धन लोक सेवा: विश्लेषण उपकरण • अवशिष्ट निस्तारण जल संशोधन • अपशिष्ट प्रबंधन |
---|---|
परिमाण एवं मूल्य के आधार पर | अधिक परिमाण कम मूल्य :पशु आहार • जैव पदार्थ • एल्कोहॉल • मीथेन • जल संशोधन • अधिक परिमाण मध्यम मूल्य:अमीनो अम्ल • कार्बनिक अम्ल • एसीटोन ब्यूटेनॉल • खाद्य पदार्थ • यीस्ट • बहुलक कम परिमाण अधिक मूल्य :एंटीबायोटिक • स्वास्थ्य रक्षक टीके • किण्वक • विटामिन |
भारत सरकार | |
अधीन स्वायत्त संस्थाए | |
सार्वजनिक उपक्रम | |
संबंधित |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.