भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड, बुलन्दशहर
भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कार्पोरेशन लिमिटेड (बिबकॉल) की स्थापना मार्च, 1989 में एक सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी के रूप में गाँव चोला, जिला - बुलन्दशहर, उत्तरप्रदेश मे ओरल पोलियो वेक्सीन (ओ पी वी) तथा अन्य प्रतिरक्षात्मक सामग्री का उत्पादन करने के लिए की गई थी। यह एक अत्यंत आधुनिक विनिर्माण सुविधा है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा यथानिर्दिष्ट तथा यू एस संघीय मानकों के अनुसार अच्छी विनिर्माण प्रक्रिया (जीएमपी) का अनुसरण करती है।
प्रगति
[संपादित करें]यह कम्पनी जनवरी, 1996 से आयातित बल्क से ओरल पोलियो वेक्सीन (ओ पी वी) तैयार कर रही है और राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम को लगभग 700 मिलियन खुराकों की आपूर्ति की जा चुकी है। इसमें यूनिसेफ के जरिए आपूर्ति की गई ओ पी वी भी शामिल है। कम्पनी पिछले कुछ वर्षों से अपने वर्तमान कार्य से लाभ कमा रही है। इसके परिणामस्वरूप वित्तीय संस्थानों और बैंकों के साथ बल्क समझौता किया गया है। इस समझौते के तहत कंपनी ने वित्तीय संस्थानों और बैंकों को 28.54 करोड़ रूपये की राशि दी है।
कंपनी का नेट मूल्य सकारात्मक हो गया है। अत: अगस्त, 2002 में इसको सिक औद्योगिक कंपनियों (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1985 के दायरे से बाहर कर दिया गया है। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ बल्क समझौते के लिए कंपनी का वित्तीय पुनर्गठन करने के लिए मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
वर्ष 2002-03 के दौरान कंपनी की आयातित बल्क से ओ पी वी की 125 मिलियन खुराक तैयार की गई है और राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम (एन आई पी) को आपूर्ति कर दी गई।
औद्योगिक आधार पर | रसायन : एसीटोन • ब्यूटेनॉल • इथेनॉल • कार्बनिक अम्ल किण्वक • सुगंध • बहुलक • धातु औषधि: जैवप्रतिरोधी • निदानकारक • किण्वक अवरोधक • टीके (वैक्सीन) • स्टीरॉयड ऊर्जा: जैव पदार्थ • एल्कोहॉल • मीथेन खाद्य पदार्थ: अमीनो अम्ल पेय पदार्थ • प्रकिण्व (यीस्ट) • नये खाद्य पदार्थ मशरूम • स्टार्च • ग्लूकोज़ • उच्च फ्रक्टोज़ सीरप • जीव विष अपनयन • निवारण • कृषि: आनुवांशिक संशोधित फसल • पशु आहार • सायलोसंक्षरण • कम्पोस्टिंग नाइट्रोजन स्थिरीकरण • पशु टीके जैविक कीटनाशक • पादप कोशिका संवर्धन • ऊतक संवर्धन लोक सेवा: विश्लेषण उपकरण • अवशिष्ट निस्तारण जल संशोधन • अपशिष्ट प्रबंधन |
---|---|
परिमाण एवं मूल्य के आधार पर | अधिक परिमाण कम मूल्य :पशु आहार • जैव पदार्थ • एल्कोहॉल • मीथेन • जल संशोधन • अधिक परिमाण मध्यम मूल्य:अमीनो अम्ल • कार्बनिक अम्ल • एसीटोन ब्यूटेनॉल • खाद्य पदार्थ • यीस्ट • बहुलक कम परिमाण अधिक मूल्य :एंटीबायोटिक • स्वास्थ्य रक्षक टीके • किण्वक • विटामिन |
भारत सरकार | |
अधीन स्वायत्त संस्थाए | |
सार्वजनिक उपक्रम | |
संबंधित |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.