इस्लामी त्यौहार
इस्लाम |
---|
|
|
मुस्लिम त्यौहार : दुनिया में मुस्लिम समूह, अलग अलग पर्वों को अलग अलग दिवसों में मनाते हैं। हर दिवस का अपना एक महत्त्व होता है। जैसे दीगर धार्मिक समूह विशेश पर्व दिन मनाते हैं, ठीक उसी तरह मुस्लिम समूह भी अनेक त्यौहार मनाता है। मास के अनुसार देखें तो मुस्लिम त्यौहार इस प्रकार हैं।
इस्लाम में प्रमुख त्यौहार
[संपादित करें]- इस्लामी नया वर्ष - 1 मुहरम
- आशूरा 10 मुहरम - मूसा बनी इस्राईल को लेकर फ़िरौन से छुटकारा पाकर "रेड सी" पार करते हैं। और भी; हुसैन इब्न अली और उन के साथी कर्बला के युद्ध में शहीद होते हैं।
- मीलाद उन-नबी - 12 रबीउल अव्वल - हज़रत मुहम्मद की जन्म तिथि
- शब-ए-मेराज - 27 रजब - इस को लैलतुल मेराज भी कहते हैं। इस्रा और मेराज की रात को हज़रत मुहम्मद स.अ.व. मेराज की यात्रा किये।
- शब-ए-बारात - इसको लैलतुल बारात भी कहते हैं। यह शाबान मास में आती है।
- रमज़ान (महीना) - इस महीने में उपवास रखा जाता है, और परम पवित्र माना जाता है।
- शब-ए-क़द्र या लैलतुल क़द्र - यह रात रमज़ान महीने की २७ तारीख को आती है।
- जुमातुल विदा - रमज़ान महीने का आखरी जुमा (शुक्रवार)
- ईद उल-फ़ित्र - यह ईद शव्वाल मास की पह्ली तारीख को मनाई जाती है।
- ईद-उल-अज़हा या बकरा ईद - ज़ु अल-हज्जा के १० वीं तारीख़ को यह ईद मनाई जाती है।
इन के इलावा योम अल जुमा यानी साधारण शुक्रवार भी "ईद उल मोमिनीन" यानी विश्वासियों का पर्व कह्लाता है।
मुख्य तिथियाँ
[संपादित करें]इस्लामी कालदर्शक की कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ हैं:
- 1 मुहरम (इस्लामी नया वर्ष)
- 10 मुहरम (आशूरा) मूसा बनी इस्राईल को लेकर फ़िरौन से छुटकारा पाकर "रेड सी" पार करते हैं। और भी; हुसैन इब्न अली और उन के साथी कर्बला के युद्ध में शहीद होते हैं।
- 12 रबीउल अव्वल -- मीलाद उन-नबी या मीलाद ए नबी
- 17 रबीउल अव्वल—शिया समूह "इस्ना अशरी" इस दिन ईद ए मीलाद मनाते हैं।
- 13 रज्जब -- अली इब्न अबी तालिब का जन्म दिन
- 27 रज्जब -- शब-ए-मेराज या इस्रा और मेराज
- 22 रज्जब—मुस्लिम के थोडे समूहों में "कुंडों की नियाज़", "सफ़्रे के फ़ातिहा" के नाम पर मन्नतें और उन्के पूरे होने पर फ़ातिहा ख्वानी करते हैं। और यह फ़ातिहा ख्वानी हज़रत इमाम जाफ़र-ए-सादिक़ के नाम से जुड़ी है।
- 1 रमज़ान -- उपवास रखने की शुरुआत का पहला दिवस
- 21 रमज़ान -- अली इब्न अबी तालिब के देहांत का दिन।
- 27 रमज़ान -- क़ुर'आन के अवतरण का दिन। और लैलतुल क़द्र
- 1 शव्वाल -- ईद उल-फ़ितर या ईद उल-फ़ित्र
- 8-10 ज़ु अल-हज्जा -- मक्का तीर्थ यात्रा या हज
- 10 ज़ु अल-हज्जा -- ईद-उल-अज़हा या बकरा ईद
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]- जुमा या
जुम्मा (शुक्रवार)
मुस्लिम त्यौहार और पर्व् | |
---|---|
दो ईदें | |
दीगर त्यौहार और पर्व | |
बाहरी कडि़याँ
[संपादित करें]
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.