For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for फ़्रान्सीसी भाषा.

फ़्रान्सीसी भाषा

इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है।कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "फ़्रान्सीसी भाषा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR)
फ़्रांसीसी
Français
बोली जाती है फ़्रांस, कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, माल्टा, मोनेको और ऐण्डोरा, ओस्टा घाटी (इटली), लक्ज़म्बर्ग, हैती, लुईज़ियाना (अमेरीका), बेनिन, मैडागास्कर और अन्य बहुत से देशों में।
कुल बोलने वाले ९ करोड़ (मातृभाषा)

१९ करोड़ (द्वितीय भाषा)
२०-४० करोड़ (कुल)

भाषा परिवार हिन्द यूरोपीय भाषा
  • इटैलिक
    • रोमांस
      • इटालो-पश्चिमी
        • पश्चिमी
          • गैलो-इबेरियाई
            • गैलो-रोमांस
              • गैलो-रहाटियाई
                • फ़्रांसीसी
आधिकारिक स्तर
आधिकारिक भाषा घोषित २९ देश
संयुक्त राष्ट्र
यूरोपीय संघ
ला फ़्रेंकोफ़ोनी
नाटो
नाफ़्टा
अन्य अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ
नियामक कोई आधिकारिक नियमन नहीं
भाषा कूट
ISO 639-1 fr
ISO 639-2 fre (B)  fra (T)
ISO 639-3 fra

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: [fʁɑ̃sɛ]) एक रोमन भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है।

फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा।

यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी।

उच्चारण

विश्व में फ़्रांसिसी भाषा गहरा नीला : मातृभाषा, नीला : राजभाषा, हल्का नीला : सांस्कृतिक भाषा

लिखी हुई फ़्रांसीसी में अगर शब्द के अंत में अगर ये व्यंजन आते हैं : s, t, f, c, q, (r), x, p, n, m, तो साधारणतया इनका उच्चारण नहीं होता। इसलिये अगर वर्तनी (स्पेलिंग) है français, तो उसका उच्चारण होगा फ़्राँसे, न कि फ़्रान्सेस्। "न" और "म" स्वरों को नासिक्य बना सकते हैं। अन्य व्यंजन जब शब्द के अंत में आते हैं तो ज़्यादातर उनका उच्चारण होता है। पर अगर कोई फ़्रांसिसी के अपने उच्चारण नियमों को अच्छी तरह समझ जाये तो वो मान जायेगा कि इसमें अंग्रेज़ी से बेहतर नियमबद्धता है।

हिन्दी फ्रांसीसी कबेक का उच्चारण उत्तरी फ्रांस का उच्चारण देवनागरी सन्निकटन
फ्रांसीसी Français /fʁãsɛ/ /fʁɑ̃sɛ/ फ़्राँसै/फ़्ग़ाँसै
अंग्रेजी Anglais /ãɡlɛ/ /ɑ̃ɡlɛ/ आँग्लै
हाँ Oui (si when countering an assertion or a question expressed in the negative) /wi/ /wi/ उई
नहीं Non /nõ/ /nɔ̃/ नौँ
नमस्ते! Bonjour ! (formal) or Salut ! (informal) or "Allô" (Quebec French or when answering on the telephone) /bõʒuːʁ/ /bɔ̃ʒuːʁ/ बौँॹूर/बौँॹूग़
शुभसंध्या! Bonsoir ! /bõswɑːʁ/ /bɔ̃swaːʁ/ बोँस्वार/बोँस्वाग़
शुभरात्रि! Bonne nuit ! /bɔn nɥi/ /bɔn nɥi/ बौन न्वी
अलविदा! Au revoir ! /ɔʁvwɑːʁ/ /o ʁəvwaːʁ/ ओ रवुआर/ओ ग़वुआग़
शुभयात्रा! Bonne journée ! /bɔn ʒʊʁne/ /bɔn ʒuʁne/ बौन ॹूर्ने/बौन ॹूग़्ने
कृपया S’il vous plaît (formal) or S’il te plaît (informal) /s‿ɪl vu plɛ/ /s‿il vu plɛ/ सील वू प्लै
धन्यवाद Merci /mɛʁsi/ /mɛʁsi/ मैर्सी/मैग़्सी
कोई बात नहीं (धन्यवाद का उत्तर) De rien (informal) or Ce n’est rien (informal) ("it is nothing") or Je vous en prie (formal) or Je t’en prie (informal) /də ʁjẽ/ /də ʁjɛ̃/ द र्यैँ/द ग़्यैँ
क्षमा करें Pardon or Je suis désolé (if male) / Je suis désolée (if female) or Excuse-moi (informal) / Excusez-moi (formal) / "Je regrette" /paʁdõ/ / /dezɔle/ /paʁdɔ̃/ / /dezɔle/ पार्दौँ/पाग़्दैँ

देज़ौले

कौन? Qui ? /ki/ /ki/ की
क्या? Quoi ? (←informal; used as "What?" in English)) or Comment ? (←formal; used the same as "Pardon me?" in English) /kwa/ /kwa/ क्वा
कब? Quand ? /kã/ /kɑ̃/ काँ
कहाँ? Où ? /u/ /u/
क्यों? Pourquoi ? /pʊʁkwa/ /puʁkwa/ पूर क्वा/पूग़ क्वा
आपका शुभनाम क्या है? Comment vous appelez-vous ? (formal) or Comment t’appelles-tu ? (informal) /kɔmã vuz‿aple vu/, /kɔmã t‿apɛl t͡sy/ /kɔmɑ̃ vuz‿aple vu/, /kɔmɑ̃ t‿apɛl ty/ कौमाँ वूज़ आपले वू

कौमाँ तापैल ती

क्योंकि Parce que / Car /paʁskə/ /paʁsøkø/ पार्स क/पाग़्स क
के कारण à cause de /a koːz də/ /a koz də/ आ कोज़ द
अतः Donc /dõːk/ /dɔ̃ːk/ दौँक
सम्भवतः Peut-être /pœt‿aɪ̯tʀ/ /pøt‿ɛtʁ/ पैत एत्र/पैत ऐत्ग़
कैसे? Comment ? /kɔmã/ /kɔmɑ̃/ कौमाँ
कितना? Combien ? /kõbjẽ/ /kɔ̃bjɛ̃/ कौँब्यैँ
मेरे समझ में नहीं आ रहा है। Je ne comprends pas. /ʒə nə kõpʁã pɔ/ /ʒø nø kɔ̃pʁɑ̃ pa/ ॹ न कौँप्राँ पा/ॹ न कौँप्ग़ाँ पा
हाँ, समझ गया। Oui, je comprends. Except when responding to a negatively posed question, in which case Si is used preferentially over Oui /wi ʒə kõpʁã/ /wi ʒø kɔ̃pʁɑ̃/ उई ॹ कौँप्राँ/उई ॹ कौँप्ग़ाँ
सहमत हूँ Je suis d’accord. D’accord can be used without je suis. /ʒə sɥi d‿akɔːʁ/ /ʒə sɥi d‿akɔːʁ/ ॹ स्वी दाकौर/ॹ स्वी दाकौग़
मदद! Au secours ! (à l’aide !) /o skuːʁ/ /o søkuːʁ/ ओ सकूर/ओ सकूग़
क्या आप मेरी सहायता करेंगे? Pouvez-vous m’aider s’il vous plaît ? / Pourriez-vous m’aider s’il vous plaît ? (formal) or Peux-tu m’aider s’il te plaît ? / Pourrais-tu m’aider s’il te plaît (informal) /puve vu m‿ɛːde s‿ɪl vu plɛ/ /puve vu m‿ede s‿il vu plɛ/ पूवे वू मैदे सील वू प्लै
टॉयलेट कहाँ है? Où sont les toilettes ? /u sõ le twalɛt/ /u sɔ̃ le twalɛt/ ऊ सौँ ले त्वालैत
क्या आप अंग्रेजी बोलते हैं? Parlez-vous anglais ? / Est-ce que vous parlez anglais ? /ɛs kə vu paʁle ãɡlɛ/ /paʁle vu ɑ̃ɡlɛ/ पार्ले वू आँग्लै/पाग़्ले वू आँग्लै
मैं फ्रेंच नहीं बोलता. Je ne parle pas français. /ʒə paʁl fʁãsɛ/ /ʒə paʁl pa fʁɑ̃sɛ/ ॹ न पार्ल पा फ़्राँसै/ॹ न पाग़्ल पा फ़्ग़ाँसै
मैं नहीं जानता. Je ne sais pas. /ʒə (nə) se pɑ/ /ʒə (nə) pa/ ॹ न सै पा
मुझे पता है। Je sais. /ʒə se/ /ʒə sɛ/ ॹ सै
मुझे प्यास लगी है। J’ai soif. (literally, "I have thirst") /ʒ‿e swaf/ /ʒ‿e swaf/ ॹे स्वाफ़
मुझे भूख लगी है। J’ai faim. (literally, "I have hunger") /ʒ‿e fẽ/ /ʒ‿e fɛ̃/ ॹे फ़ैँ
आप कैसे हैं? / कैसे चल रहा है? / सब ठीक है? Comment allez-vous? (औपचारिक) या Ça va? / Comment ça va ? (अनौपचारिक) /kɔmã t‿ale vu/ /kɔmɑ̃ t‿ale vu/ कौमाँ ताले वू
मैं बिलकुल ठीक हूं / सब कुछ अच्छा है। Je vais (très) bien (formal) or Ça va (très) bien. / Tout va (très) bien (informal) /ʒə (tʁɛ) bjẽ/ /ʒə (tʁɛ) bjɛ̃/ ॹ वै त्रै ब्यैँ/ॹ वै त्ग़ै ब्यैँ
मेरी तबियत ठीक नहीं है / मेरा समाचार बहुत बुरा है/ सब कुछ बहुत बुरा चल रहा है Je vais (très) mal (formal) or Ça va (très) mal / Tout va (très) mal (informal) /ʒə (tʁɛ) mal/ /ʒə (tʁɛ) mal/ ॹ वै त्रै माल/ॹ वै त्ग़ै माल
मैं बिलकुल ठीक हूँ /जैसा-तैसा हूँ / सब कुछ ठीक है /सब कुछ जैसा-तैसा है Assez bien or Ça va comme ci, comme ça or simply Ça va.. (Sometimes said: « Couci, couça. », informal: "bof") i.e. « Comme ci, comme ça. ») /ase bjẽ/ /ase bjɛ̃/ आसे ब्यैँ
बिलकुल ठीक हूँ. Ça va bien. /sa bjẽ/ /sa va bjɛ̃/ सा वा ब्यैँ
मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ? / क्या अपको मदद चाहिए? / हमें मदद की जरूरत है! (Comment) pourrais-je vous aider? Avez-vous besoin d'aide? Nous avons besoin d'aide!

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

  • Dictionnaire hindi-français/français-hindi Dictionaric 10 000 entrées le 01/01/2012 (फ्रेंच शब्दकोश : हिन्दी <==> फ्रांसीसी ; १०००० से अधिक शब्द)
  • Trantan
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
फ़्रान्सीसी भाषा
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?