For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for 2018 राष्ट्रमण्डल खेल.

2018 राष्ट्रमण्डल खेल

21वें राष्ट्रमण्डल खेल

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का लोगो
मेजबान शहर गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड
देश ऑस्ट्रेलिया
वाक्य शेयर द ड्रीम (हिन्दी: सपनों को साझा करें)
प्रतिभागी देश 71 राष्ट्रमण्डल टीमें
खिलाड़ी 4,426
स्पर्धाएँ 275 19 खेलों में
उद्घाटन समारोह 4 अप्रैल
समापन समारोह 15 अप्रैल
आधिकारिक उद्घाटन चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार
आधिकारिक समापन एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल
खिलाड़ी शपथ कारेन मर्फी
क्वींस बैटन रिले धावक सैली पियरसन
मुख्य आयोजक करारा स्टेडियम
जालस्थल GC2018.com
20वें 22वें  >

2018 राष्ट्रमण्डल खेल या 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 के मध्य में आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है| ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी बार, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करी।

चयन प्रक्रिया

22 अगस्त 2008 को, क्वीन्सलैण्ड के प्रीमियर, एन्ना ब्लिघ ने आधिकारिक तौर पर 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के लिए गोल्ड कोस्ट शहर की बोली लगाई थी। 7 अप्रैल 2009 को, एबीसी ने गोल्ड कोस्ट शहर और करारा स्टेडियम के लिए क्वींसलैंड राज्य के बीच एक भूमि विनिमय समझौते की सूचना दी।[1] 16 अप्रैल 2009 को क्वींसलैंड के प्रीमियर अन्ना ब्लेघ ने संवाददाताओं से कहा था कि गोल्ड कोस्ट सिटी के सफल राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से, शहर को विश्व कप की मेजबानी जीतने में भी मदद मिलेगी।[2]

क्वींसलैंड के प्रीमियर ने ऑस्ट्रेलियन कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन को बोली लगाने के लिए सरकार के समर्थन का संकेत दिया था। 31 मार्च 2010 को, ऑस्ट्रेलियाई कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाई।[3] अक्टूबर 2011 को, गोल्ड कोस्ट शहर के मेयर रॉन क्लार्क ने कहा कि खेल समाप्त होने के बाद यह शहर को एक मजबूत विरासत प्रदान करेगा।[4]

31 मार्च 2010 को, श्रीलंका के हम्बनटोटा शहर ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक आश्चर्यजनक बोली लगाई। 2004 के हिंद महासागर सुनामी ने हम्बनटोटा को नष्ट कर दिया था, और वह एक बड़ा पुनर्निर्माण प्रक्रिया से गुजर रहा है। हम्बनटोटा बन्दरगाह का पहला चरण पूरा होने वाला है जिसे चीन की सरकार से वित्तिय सहायता प्राप्त है। मटला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, जो श्रीलंका का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, हम्बनटोटा के निकट ही बनाया गया है। यहाँ एक नया हम्बनटोटा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया गया था, जिसने 2011 क्रिकेट विश्व कप में मैचों की मेजबानी की थी।

10 नवंबर को, हम्बनटोटा के अधिकारियों ने दावा किया था कि वे मेज़बान अधिकारों को जीतने के लिए पहले से ही पर्याप्त वोट प्राप्त कर चुके हैं।[5] हालांकि, 11 नवंबर को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि गोल्ड कोस्ट शहर ने खेलों को मेजबानी प्राप्त की है।.[6][7]

2018 राष्ट्रमण्डल खेल बोली का परिणाम
शहर देश मत
गोल्ड कोस्ट शहर  ऑस्ट्रेलिया 43
हम्बनटोटा  श्रीलंका 27

तैयारी

खेल स्थल

गोल्ड कोस्ट शहर की बोली सफल होने के प्रमुख तकनीकी पहलुओं में से एक तथ्य यह था कि बोली लगाने से पूर्व ही शहर में 80 प्रतिशत खेल स्थल विकसित किये जा चुके थे। शहर के तीन क्षेत्र सेंट्रल गोल्ड कोस्ट सिटी, उत्तरी गोल्ड कोस्ट सिटी और साउथ गोल्ड कोस्ट सिटी में अधिकतर खेल स्थल बनाये गये है जोकि खेल ग्राम पार्कवुड से मात्र 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। गोल्ड कोस्ट शहर के बाहर आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रमशः ट्रैक सायक्लिंग और बास्केटबॉल के प्रारंभिक दौर थे जो क्रमशः ब्रिस्बेन और केर्न्स या टाउन्सविले में आयोजित किये गये, साथ ही शूटिंग प्रतियोगिता,पड़ोसी क़स्बे बेलमंट में सम्पन्न हुए।[8]

खेल गाँव

2018 राष्ट्रमण्डल खेल गाँव

2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये बनाये गये खेल ग्राम के 1252 स्थायी आवासों में 6600 खिलाड़ियों और अधिकारियों के रहने के लिये व्यवस्था की गई है।[9]

यातायात-साधन

गोल्ड कोस्ट लाइट रेल प्रणाली, गोल्ड कोस्ट शहर एक्वाटिक सेंटर, ब्रॉडवॉटर पार्कलैंड्स और गोल्ड कोस्ट सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र सहित कई प्रमुख खेल स्थानों से जुड़ा हुआ है, इसके अलावा सर्फ़र्स पैराडाइस और ब्रॉडबीक के प्रमुख आवास केंद्र और पार्कलैंड का खेल ग्राम भी जुडे हुए हैं। प्रणाली के विस्तार हेतु अक्टूबर 2015 में घोषणा कि गई थी, जिसके तहत गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल को तत्कालीन वर्तमान टर्मिनस के रेलवे लाइन से हेलेन्सवैल में ब्रिस्बेन तक जोड़ा गया था। दिसंबर 2017 में, खेल के लिए विस्तार को आम जनता के लिये खोला गया।[10]

प्रतिभागी देश

इस टूर्नामेंट में 71 राष्ट्रमण्डल देशों के लगभग 4,230 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।[11][12] मालदीव ने अक्टूबर 2016 में राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था।[13] 31 मार्च 2018 को राष्ट्रमण्डल खेल संघ का सदस्य के रूप में पुनः चयन होने के बाद, गांबिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी की है।[14]

राष्ट्र जो 2018 राष्ट्रमण्डल खेल गोल्ड कोस्ट में भाग ले रहे हैं।
प्रतिभागी राष्ट्रमण्डल देश व क्षेत्र

खेल

इस राष्ट्रमण्डल खेल में कुल 18 खेलों में 275 पदक स्पर्धाएं होंगी। वर्तमान अनुमोदित खेलों में 10 प्रमुख खेल जिसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, लॉन बाउल्स, नेटबॉल (महिलाओं के लिए), रग्बी सातवें, स्क्वैश, तैराकी और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। इस बार रिकॉर्ड 38 पैरा-खेलों की स्पर्धाएं पाँच विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, सायक्लिंग, लॉन बाॅल, तैराकी और भारोत्तोलन) में आयोजित होंगी।[15] 8 मार्च 2016 को, बीच वॉलीबॉल को 18वें खेल के रूप में घोषित किया गया था।.[16]

यह कार्यक्रम 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों की तरह ही सामान रूप से होगा, हालांकि इसमें कुछ बदलाव किये गये है। इससे जूडो को हटाया गया है, बास्केटबॉल पुनः जोड़ा गया है, और महिला रग्बी और बीच वॉलीबॉल जैसे नये खेलों को जोड़ा गया है।[17]

7 अक्टूबर 2016 को, यह घोषणा की गई कि महिलाओं के लिए सात नए खेल, कार्यक्रम में शामिल किए गए जायगें, अत: अब पुरुषों और महिलाओं के लिए समान कार्यक्रम होंगे। यह इतिहास में पहली बार होगा कि किसी भी प्रमुख बहु-खेल आयोजन में समान खेल होगें।[18][19]

सभी शामिल खेल और उसकी पदक स्पर्धाएं:

  • साइक्लिंग
    • पर्वतारोही बाईकिंग (2)
    • रोड (4)
    • ट्रैक (20)
  • जिम्नास्टिक
    • कलाबाजी (14)
    • लयबद्ध (6)
  • हॉकी (2)
  • लॉन बॉल (10)

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन समारोह का आयोजन 4 अप्रैल 2018 को 20:00 से 22:40 AEST के दौरान गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन की टिकट दरें 100 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी जबकि बच्चों के लिये यह दर आधी थी।[20] राष्ट्रमण्डल की प्रमुख क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व उनके पुत्र चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार द्वारा किया गया।[21]

राष्ट्रों की परेड

परम्परा के अनुसार, खेलों के पिछले संस्करण के मेज़बान स्कॉटलैंड सबसे पहले क्रम पर परेड को आया, जिसके बाद शेष प्रतिभागी यूरोपीय देश आये।[22] इसके बाद सभी देश अपने महाद्वीपों के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार परेड को आये। यूरोपीय देशों के बाद अफ्रीकी, अमेरिकी, एशियाई और कैरेबियाई और सबसे अंत में ओशिनिया के देश मार्च को आये। सभी देशों ने अपने हाथों में तख्ती ली हुई थी जिसमें देश का नाम हस्ताक्षरों के साथ लिखे थे।

समापन समारोह

समापन समारोह का आयोजन 15 अप्रैल 2018 को करारा स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें AU$30 मिलियन का खर्च आया। ऑस्ट्रेलियाई पॉप स्टार गाय सबेस्टियन, सामंथा जेड, डेमी इम तथा द वेरोनिकास ने अपनी प्रस्तुतियाँ पेश की।[23]

राजकुमार एडवर्ड, एडिनबर्ग के ड्यूक द्वारा खेलों के समापन की घोषणा की गयी तथा राष्ट्रमण्डल ध्वज बर्मिंघम, इंग्लैंड को सौंपा गया जो 2022 के खेलों का आयोजन करेगा।[24][25]

समय सारिणी

2018 राष्ट्रमण्डल खेल की समय सारिणी इस प्रकार है-[26]

उस उद्घाटन समारोह स्पर्धा प्रतियोगिता 1 स्पर्धा फाइनल सस समापन समारोह
अप्रैल 4
बुद्ध
5
गुरु
6
शुक्र
7
शनि
8
रवि
9
सोम
10
मंगल
11
बुद्ध
12
गुरु
13
शुक्र
14
शनि
15
रवि
स्पर्धाएं
समारोह उस सस
एथलेटिक्स 5 6 8 7 10 9 9 4 58
बैडमिंटन 1 5 6
बास्केटबॉल 1 1 2
बीच वॉलीबॉल 2 2
मुक्केबाजी 16 16
साइक्लिंग
माउंटेन बाइकिंग 2 2
रोड साइक्लिंग 2 2 4
ट्रैक साइक्लिंग 6 4 6 4 20
डाईविंग 3 2 3 2 10
जिमनास्टिक्स
कलात्मक 1 1 2 5 5 14
तालबद्ध 1 1 4 6
हॉकी 2 2
लॉन बाउल्स 2 2 1 2 3 10
नेटबॉल 1 1
पॉवरलिफ्टिंग 4 4
रग्बी सेवेंस 2 2
निशानेबाजी 3 3 3 3 1 3 3 19
स्क्वॉश 2 1 2 5
तैराकी 7 9 8 8 9 9 50
टेबल टेनिस 1 1 1 4 2 9
ट्राईथलन 2 3 5
भारोत्तोलन 3 3 3 3 4 16
कुश्ती 4 4 4 12
कुल स्पर्धाएं 19 17 22 31 33 26 15 24 27 44 17 275
कुल (संचयी) 19 36 58 89 122 148 163 187 214 258 275
अप्रैल 4
बुद्ध
5
गुरु
6
शुक्र
7
शनि
8
रवि
9
सोम
10
मंगल
11
बुद्ध
12
गुरु
13
शुक्र
14
शनि
15
रवि
स्पर्धाएं

पदक तालिका

यहाँ पर केवल पदक तालिका में शीर्ष दस देश दर्शाएँ गये हैं। पूरी सूची के लिये ऊपर दी गयी कड़ी देखें।

कुन्जी

  *   मेज़बान देश (ऑस्ट्रेलिया)

 क्रमांक  CGA स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1  ऑस्ट्रेलिया* 80 59 59 198
2  इंग्लैंड 45 45 46 136
3  भारत 26 20 20 66
4  कनाडा 15 40 27 82
5  न्यूजीलैंड 15 16 15 46
6  दक्षिण अफ्रीका 13 11 13 37
7  वेल्स 10 12 14 36
8  स्कॉटलैंड 9 13 22 44
9  नाइजीरिया 9 9 6 24
10  साइप्रस 9 1 5 15
कुल (43 सीजीए) 258 259 277 794

स्रोत:[27]

मार्केटिंग

बोरोबी

ध्येय वाक्य

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का आधिकारिक ध्येय वाक्य "शेयर द ड्रीम" (सपनों को साझा करें) है। यह वाक्य प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेलों के विषय में साझा किये गये सपनों और अनुभवों को रेखांकित करता है।[28]

चिह्न

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों के चिह्न में मेज़बान नगर गोल्ड कोस्ट की आकाश रेखा तथा भूदृश्य का छायाचित्र है।[29]

शुभंकर

2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का आधिकारिक शुभंकर बोरोबी है जिसका 2016 में चयन हुआ था। बोरोबी एक नीला कोआला जिसके शरीर पर पारम्परिक चिह्न हैं। "बोरोबी" का अर्थ युगाम्बेह भाषा में कोआला है, जो कि गोल्ड कोस्ट व आसपास में निवास करने वाली आदिवासी जाति युगाम्बेह लोगों द्वारा बोली जाती है।[30]

सन्दर्भ

  1. "Gold Coast eyes 2018 Games bid with land swap". ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन. 7 अप्रैल 2009. मूल से 12 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2011.
  2. "ब्लेघ ने खेलों, विश्व कप के लिए बोली लगाई". सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड. 16 अप्रैल 2009. मूल से 18 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2018.
  3. लैपरमैन, सू (31 मार्च 2010). "Coast Commonwealth Games bid backed". गोल्ड कोस्ट बुलेटिन. मूल से 14 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2011.
  4. डेगन, टॉम (23 अक्टूबर 2011). "Legacy benefits to Gold Coast of 2018 Commonwealth Games will be huge, says city's Mayor". इनसाइड द गेम्स. मूल से 26 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवम्बर 2011.
  5. Ardern, Lucy (11 नवम्बर 2011). "Sri Lanka boasting of Games bid win". गोल्ड कोस्ट बुलेटिन. मूल से 13 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवम्बर 2011.
  6. "Candidate City Manual" (PDF). राष्ट्रमंडल खेल महासंघ. दिसम्बर 2009. मूल (PDF) से 5 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवम्बर 2011.
  7. Ardern, Lucy (13 नवम्बर 2011). "Coast wins 2018 Commonwealth Games". गोल्ड कोस्ट बुलेटिन. मूल से 14 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवम्बर 2011.
  8. "खेल स्थल". गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों. मूल से 27 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 दिसम्बर 2014.
  9. "खेलग्राम". Embracing 2018 (अंग्रेज़ी में). 18 अप्रैल 2017. मूल से 11 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अक्टूबर 2017.
  10. "राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गोल्ड कोस्ट लाइट रेल के दो चरण प्रगति में". क्वींसलैंड प्रशासन. 11 अक्टूबर 2015. मूल से 16 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  11. "71 राष्ट्र और क्षेत्र 6 महाद्वीप. 2 अरब नागरिक. 1 राष्ट्रमंडल परिवार". www.gc2018.com/. गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेल निगम. मूल से 10 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्टूबर 2016.
  12. "कॉमनवेल्थ गेम्स २०१८". दैनिक भास्कर. मूल से 4 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ अप्रैल 2016.
  13. मैके, डनकेन (14 अक्टूबर 2016). "राष्ट्रमंडल से इस्तीफा देने के बाद मालदीव, गोल्ड कोस्ट 2018 दौड से बाहर". www.insidethegames.biz/. डन्सर मीडिया. मूल से 17 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अक्टूबर 2016.
  14. "सीजीएफ़ के सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद गाम्बिया गोल्ड कोस्ट 2018 में प्रतिस्पर्धा करने को तैयार (अंग्रेजी में)". www.insidethegames.biz/. डन्सर मीडिया. 31 मार्च 2018. मूल से 1 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अप्रैल 2018.
  15. "Gold Coast 2018 to host largest Commonwealth para-sport programme". www.paralympic.org/. अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक कमेटी. 3 March 2016. मूल से 26 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2016.
  16. "Exclusive: Beach volleyball to be played at the 2018 Gold Coast Commonwealth Games". गोल्ड कोस्ट बुलेटिन. मूल से 13 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
  17. "Women's rugby added to Commonwealth Games". www.sportsnet.ca/. रोजर्स मीडिया. 7 अक्टूबर 2014. मूल से 26 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2016.
  18. "Level playing field for women at 2018 Commonwealth Games". द स्कॉट्समैन. एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड. 7 October 2016. मूल से 9 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2016.
  19. मैकी, डनकेन (7 अक्टूबर 2016). "Gold Coast 2018 to offer same amount of medals for men and women after seven events added". Insidethegames.biz. डनसर मिडिया. मूल से 8 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2016.
  20. "Opening Ceremony". www.gc2018.com/. Gold Coast 2018 Commonwealth Games Corporation (GOLDOC). मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2018.
  21. "Commonwealth Games: Gold Coast event starts with colourful opening ceremony". बीबीसी स्पोर्ट्स. 4 अप्रैल 2018. मूल से 9 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2018.
  22. Giles, Thomas (20 दिसम्बर 2017). "Team Scotland release Gold Coast 2018 parade tartan". Insidethegames.biz. दुनसार मिडिया. मूल से 24 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 मार्च 2018.
  23. "Commonwealth Games closing ceremony 2018: All you need to know". द डेली मेल. 12 अप्रैल 2018. मूल से 23 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2018.
  24. "संग्रहीत प्रति". मूल से 17 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  25. "CWG 2018 closing ceremony: रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, अब होगी बर्मिंघम में मुलाकात!". एनडीटीवी इण्डिया. 15 अप्रैल 2018. मूल से 16 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2018.
  26. "पूर्ण प्रतियोगिता समय सारिणी". गोल्ड कोस्ट 2018. मूल से 4 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2018.
  27. "गोल्ड कोस्ट 2018 के आधिकारिक जालस्थल पर पदक तालिका". मूल से 24 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2018.
  28. "The Games". मूल से 18 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2018.
  29. "Emblem". मूल से 3 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  30. लार्किंस, डेमियन (3 अप्रैल 2016). "Blue koala Borobi revealed as mascot for 2018 Gold Coast Commonwealth Games". एबीसी न्यूज़. सिडनी, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया. मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवम्बर 2017.

बाहरी कड़ियाँ

पूर्वाधिकारी
ग्लासगो 2014
गोल्ड कोस्ट
मेजबान शहर
XXI राष्ट्रमण्डल खेल
उत्तराधिकारी
बर्मिंघम 2022
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
2018 राष्ट्रमण्डल खेल
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?