2013 सांबा-हीरानगर आतंकी हमला
सांबा-हीरानगर में आतंकी हमला | |
---|---|
स्थान | सांबा, जम्मू कश्मीर, भारत |
तिथि |
26 सितम्बर 2013 ~05:00–17:00[1] (GMT+5:30) |
हमले का प्रकार | सामूहिक हत्या, गोलीबारी |
मृत्यु | 15[2] |
अपराधी | शोहादा ब्रिगेड |
26 सितंबर 2013 को जम्मू-कश्मीर के हीरानगर के पुलिस स्टेशन व सांबा में सैनिक छावनी पर बंदूकधारी आतंकवादियों ने हमला कर दिया।
हमला
[संपादित करें]आतंकियों ने पहले सुबह 5 बजे के आस पास हीरानगर थाने पर हमला किया। वहां से एक ट्रक का अपहरण करके वे सांबा तक पंहुचे जहां जिला मुख्यालय के निकट सेना के कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुऐ अंदर कैंप में घुस गए। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। लगभग 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सेना ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया। एक लैफ्टिनेण्ट कर्नल सहित 12 की मृत्यु हुई।[3]
10 साल में जम्मू क्षेत्र में किसी रक्षा प्रतिष्ठान पर किया गया यह सबसे भयंकर हमला था।[4]
हमलावर
[संपादित करें]आतंकी संगठन 'शोहादा ब्रिगेड' ने इन आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली।[5]
हताहत
[संपादित करें]तीनों आतंकवादी मारे गए। एक लैफ्टिनेण्ट कर्नल सहित 12 की मृत्यु हुई।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "हीरानगर व सांबा में आत्मघाती हमला". दैनिक जागरण. 27 सितम्बर 2013. मूल से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2013.
- ↑ "जम्मू में दोहरा आतंकी हमला, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 15 की मौत". नवभारत टाईम्स. 26 सितम्बर 2013. मूल से 28 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2013.
- ↑ "जम्मू में दोहरा आतंकी हमला, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 15 की मौत". नवभारत टाइम्स. 26 सितम्बर 2013. मूल से 28 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2013.
- ↑ "जम्मू कश्मीर में दोहरा आतंकी हमला: सेना का ऑपरेशन खत्म, 3 आतंकी ढेर". ज़ी न्यूज़.
- ↑ "शोहादा ब्रिगेड ने ली हमले की जिम्मेदारी". नवभारत टाइम्स. 26 सितम्बर 2013. मूल से 28 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितम्बर 2013.
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.