हनोतिया
हनोतिया Hanotiya | |
---|---|
नगर | |
निर्देशांक: 22°08′56″N 78°34′12″E / 22.149°N 78.570°Eनिर्देशांक: 22°08′56″N 78°34′12″E / 22.149°N 78.570°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | मध्य प्रदेश |
जिला | छिंदवाड़ा जिला |
शासन | |
• सभा | हनोतिया ग्राम पंचायत |
• सरपंच | राजकुमारी अहाके |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,350 |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | हिंदी |
• क्षेत्रीय | हिंदी व मराठी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 480551 |
वाहन पंजीकरण | MP-28 |
हनोतिया (Hanotiya) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले में स्थित एक गाँव व ग्राम पंचायत है। यह नगर जिला मुख्यालय से पश्चिम में 48 कि.मी. तथा जुन्नारदेव उप-जिला मुख्यालय से दक्षिण में 7 कि.मी. की दूरी पर स्थित हैं।[1]
विवरण
[संपादित करें]हनोतिया टाकिया नदी के तट के निकट बसा है जो छिंदवाड़ा जिला के सतपुड़ा की पहाड़ियों और वादियों से निकलकर बहती हुई कन्हान नदी में जा गिरती हैं। [2]
शिक्षण संस्थान
[संपादित करें]- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनोतिया, जुन्नारदेव [3]
यातायात व परिवहन
[संपादित करें]सड़क मार्ग परिवहन
[संपादित करें]हनोतिया देश के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से टैक्सी तथा ऑटो की निरंतर सेवाओं से जुड़ा हुआ है। हनोतिया, जुन्नारदेव से 7 कि.मी. तथा छिंदवाड़ा से 48 कि.मी. की दूरी पर है। हालांकि कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग शहर से नहीं गुजरता है लेकिन ये राजकीय राजमार्गों के जाल से भोपाल (242 कि.मी) नागपुर (166 कि.मी.) तथा जबलपुर (258 कि.मी.) से जुड़ा हुआ हैं।
रेल मार्ग परिवहन
[संपादित करें]हनोतिया से नज़दीकी रेलवे स्टेशन जुन्नारदेव - 6.7 कि.मी. दूरी पर स्थित हैं। जुन्नारदेव, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नागपुर और आमला से बड़ी रेल्वे लाईन से जुड़ा हुआ हैं। यह शहर दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख रेल मार्ग पर स्थित हैं। रेलवे सुविधा का आगमन जुन्नारदेव में वर्ष 1936 में हुआ था।
वायु मार्ग परिवहन
[संपादित करें]हनोतिया में कोई हवाई अड्डा नहीं है। हालाँकि नागपुर (175 कि.मी.) सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो आगे अन्य हवाई अड्डों से जुड़ा है। जुन्नारदेव, भोपाल (254 कि.मी.) तथा जबलपुर (250 कि.मी.) से भी पहुँचा जा सकता है जो हवाई मार्गों से जुड़े हैं। छिंदवाड़ा हवाईपट्टी सबसे नज़दीकी हवाईपट्टी है जहाँ पर छोटे विमान और हेलीकॉप्टर उतरते हैं। जुन्नारदेव (7 कि.मी.) में सबसे नज़दीकी अस्थाई हेलीपैड उपलब्ध हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.