सोनाली कुलकर्णी (व्यापार-जगत से जुड़ी महिला)
सोनाली कुलकर्णी | |
---|---|
जन्म |
1965 |
आवास | बंगलौर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा |
सी०ई०ओ०, फ़नूक इंडिया (Fanuc India) |
सोनाली कुलकर्णी फ़नूक इंडिया की अध्यक्षा और मुख्य अधिकारी हैं। यह जापानी रोबॉट निर्माता की स्थानीय इकाई है।[1] अपने इस रोल में वह सभी सामग्री जैसे कि सी०एन०सी, रोबॉट, रोबो-मशीन और प्रणालि-एकिकरण (System Integration) के विपनन और बिकरी से जुड़ी गतिविधियों को देखती हैं।[2]
कुलकर्णी को वर्ष 2014 की सबसे शक्तिशालि महिला खिताब दिया गया है। [3]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]कुलकर्णी महात्मा गाँधी की पोती सुमित्रा कुलकर्णी की बेटी हैं जो पूर्व आई०ए०एस० अधिकारी और पूर्व राज्यसभा सांसद रही हैं। उनके पिता जी०आर० कुलकर्णी आई०आई०एम अहमदाबाद के पूर्व डीन रह चुके हैं। [4]
कुलकर्णी जापान से भारत में आईं।[5]
कुलकर्णी ने रवि वेंकटेसन से अकटूबर 11, 2010 में शादी की जो माइक्रोसॉफ़्ट इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। [4] दोनों 1999 से एक दूसरे से परिचित थे पर उन्होंने पारिवारिक सहमति से दस साल के पश्चात विवाह किया। [5]
शिक्षा और प्रारंभिक व्यवसाय
[संपादित करें]कुलकर्णी ने उसका एम०बी०ए ओहियो विश्वविद्यालय से पूरा किया। वह भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान और अमेरिकन इन्स्टिट्यूट ऑफ़ सर्टिफ़ाइड पब्लिक अकाउन्टन्ट्स की सदस्या हैं। [5] वह प्राणि विज्ञान को स्नातक स्तर तक अध्ययन कर चुकी हैं। वह पर्यावरण संरक्षण जैसे मामलों में गहरी रुचि रखती हैं।[1]
कुलकर्णी ने वित्तीय विश्लेषक के तौर पर अमरीका में काम किया था।[1] कुलकर्णी ने फ़नूक भारत के मुख्य अधिकारी का पद 2006 में संभाला। [5] इस पद के ग्रहण से पूर्व वह फ़नूक के अध्यक्ष के लिए जापान में काम कर चुकी हैं।[5] कुलकर्णी के नियंत्रण संभालने के पश्चात, कम्पनी का राजस्व दुगना हो गया है और कम्पनी भारत में औद्योगिक रोबॉट क्षेत्र में 80% बाज़ार पर क़बज़ा जमा लिया है। [1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ इ ई "Business Today Article". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2015.
- ↑ "Sonali Kulkarni - Bangalore | about.me". about.me. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2015.
- ↑ "Most Powerful Businesswomen in India 2014 Business Today". businesstoday.intoday.in. मूल से 11 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2015.
- ↑ अ आ "Wedding Details". मूल से 28 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2015.
- ↑ अ आ इ ई उ "Outlook Business Article". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2015.
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.