For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for सिक्किम स्काउट्स.

सिक्किम स्काउट्स

सिक्किम स्काउट्स
सक्रिय2013–वर्तमान
देश भारत
शाखाभारतीय सेना
प्रकारपैदल सेना
भूमिकापर्वत युद्ध
विशालता2 बटालियन[1]

सिक्किम स्काउट भारतीय सेना पर आधारित और सिक्किम राज्य से सम्बंधित रेजिमेंट है। 2013 में इसे बनाया गया और 2015 में चालू कर दिया गया। यह सबसे कम उम्र की भारतीय सेना रेजिमेंट है। इस रेजिमेंट को लद्दाख स्काउट्स और अरुणाचल स्काउट्स की तर्ज पर गठित किया गया था। पहाड़ी सीमा क्षेत्र पर इसे तैनात किया गया है और यह सीमा रक्षा व पहाड़ युद्ध को समर्पित है।

लगभग एक सदी के लिए एक ब्रिटिश राज्य और फिर भारतीय संरक्षित क्षेत्र रहने के बाद, सिक्किम 1975 में भारत का एक राज्य बन गया। यह क्षेत्र चीन के साथ 222 किमी (138 मील) की सीमा साझा करता है।[2][3] चीन ने स्पष्ट रूप से सिक्किम को सन् 2000 तक एक भारतीय राज्य के रूप में नहीं पहचान था [4] और सिक्किम के सबसे उत्तरी हिस्से को जिसे भारत "फिंगर एरिया" के रूप संदर्भित करता है पर अपना दावा करता रहा।[5] भारत-चीन युद्ध के दौरान सिक्किम की सीमा पर भी कुछ लड़ाई देखी गयी। 1967 के दौरान भी चोल विवाद पर अनेक झड़पें हुईं।[5][6][7][8][9]2008 में , वहाँ छोटी घुसपैठ और झड़पों हुई थीं।[10][9] 2014 तक की जानकारी अनुसार भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की कई इकाइयाँ सिक्किम में तैनात हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से, इन सैनिकों को स्थानीय आबादी से नहीं बल्कि भारत के अन्य भागों से तैयार किया गया है।[3][11]

रेजिमेंट शुरू में एक बटालियन के रूप में की बनाई थी, और इसका भविष्य विस्तार आबादी के छोटे आकार की के कारण सीमित है। पहली बटालियन की योजनागत ताकत 934 है, जिसमें 28 कमीशन प्राप्त अधिकारी, 44 जूनियर कमीशंड ऑफिसर और 862 जवानों हैं। [12] 2015 में दूसरी बटालियन भी बनायी जा रही है।[1]रेजिमेंट में ज़्यादातर(लगभग 85%) सैनिक सिक्किम से ही हैं।[3]

सिक्किम स्काउट 11 गोरखा राइफल्स के साथ संबद्ध(जुड़ी हुई) है, और उनका झंडा व प्रतीक चिह्न ही प्रयोग करती है। [11]

सिक्किम स्काउट्स के सैनिकों को पहाड़ युद्ध की रणनीति में प्रशिक्षित किया जाता है। रेजिमेंट के सदस्यों में ज्यादातर स्थानीय लोगों हैं, और सिक्किम के पहाड़ी इलाके में जीवित रहने के लिए, पूर्व आवश्यक कौशल के साथ काफी परिचित हैं। उनके प्रशिक्षण में उन्हें युद्ध के आधुनिक तरीके व सैन्य अनुशासन सिखाया जाता है। भारतीय सेना को अतिरिक्त लाभ है, वे अधिक आसानी से स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि वे एक ही संस्कृति के हैं और एक ही भाषा बोलते हैं। [12][13]

रेजिमेंट को सिक्किम की सीमाओं, व विशेष रूप से चीन के साथ लगी उच्च पहाड़ी दर्रों वाली उत्तर-पूर्वी सीमा की रखवाली का काम सौंपा जाएगा। [12] जबकि भारतीय सेना की अन्य इकाइयाँ अस्थायी रूप से सिक्किम में आती रहेंगी जो कि भारत में विभिन्न ठिकानों के बीच होने वाले उनके रोटेशन का एक हिस्सा है। सिक्किम स्काउट स्थायी रूप से सीमा पर तैनात हैं, और उसके सदस्य अपने पूरे कैरियर में उसी राज्य में रहेंगे। [11]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Inderjit, Rao (May 2015). "Will finish building China border infrastructure by 2018". द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 16 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2015.
  2. Tocci, Nathalie, संपा॰ (2008). Who is a Normative Foreign Policy Actor?: The European Union and Its Global Partners. Centre for European Policy Studies. पपृ॰ 235–237. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-9290797791. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2014.
  3. Giri, Pramod (2 October 2012). "Army to raise Sikkim Scouts battalion for Chinese border". हिन्दुस्तान टाईम्स (Kolkata संस्करण).
  4. Kumar, Satish (2011). "India and the Himalayan states". प्रकाशित Scott, David (संपा॰). Handbook of India's International Relations. Routledge. पृ॰ 80. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1136811311.
  5. Orton, Anna, संपा॰ (2010). India's Borderland Disputes: China, Pakistan, Bangladesh, and Nepal. Epitome Books. पपृ॰ 51–53, 63–64. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9380297157.
  6. Gogia, S. C., संपा॰ (1966). The Fight for Peace: The Long Road to Tashkent, A Study in Foreign Relations. नई दिल्ली: Hardy & Ally India. पपृ॰ 390–391.
  7. Mishra, Keshav (2004). Rapprochement Across the Himalayas. Gyan. पृ॰ 40. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 817835294X.
  8. Feng, Cheng; Wortzel, Larry M. (2003). "PLA Operational Principles and Limited War". प्रकाशित Ryan, Mark A.; Finkelstein, D. M.; McDevitt, Michael A. (संपा॰). Chinese Warfighting: The PLA Experience Since 1949. M.E. Sharpe. पृ॰ 188. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0765610876. मूल से 13 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अक्तूबर 2014.सीएस1 रखरखाव: editors प्राचल का प्रयोग (link)
  9. Ramachandran, Sudha (27 June 2008). "China toys with India's border". Asia Times Online. मूल से 22 नवंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्तूबर 2014.
  10. "Annual Report to Congress: Military Power of the People's Republic of China 2009" (PDF). Washington, D.C.: Office of the Secretary of Defense. पपृ॰ 5–6. मूल से 23 जुलाई 2015 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 18 अक्तूबर 2014.
  11. Ganguly, C., संपा॰ (24 May 2013). "Army Vice Chief Unveils the Flag of Sikkim Scouts". Core Sector Communiqué. Kolkata. मूल से 14 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2014.
  12. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Banerjee नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  13. "Army to raise new battalions frm Sikkim, Arunachal". Z News. Zee Media. 17 May 2010. मूल से 14 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2014.
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
सिक्किम स्काउट्स
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?