For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for विकिपीडिया:सदस्य अधिकार हेतु नीतियाँ.

विकिपीडिया:सदस्य अधिकार हेतु नीतियाँ


प्रशासक

[संपादित करें]

प्रशासक या ब्यूरोक्रेट वह सदस्य समूह है जिसमें सदस्यों को सदस्यों के अधिकार समूह एवं नाम बदलने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। मूलतः प्रशासक के पास प्रबंधक से तीन अधिकार अतिरिक्त होते है-

  1. सदस्यों के नाम परिवर्तित करना
  2. बाट, पुनरीक्षक, अन्तरफलक प्रबंधक, दुरुपयोग छननी संपादक और प्रबंधक समूह में किसी सदस्य को जोड़ना एवं हटाना
  3. सक्रिय विकि समुदाय के सदस्यों द्वारा बहुमत में समर्थन(९०%) मिलने पर सक्रिय सदस्य को प्रशासक एवं प्रबंधक बनाना


ध्यान रहे हिन्दी विकि पर प्रशासक का अर्थ कोई विशेष अधिकारी नहीं अपितु यह अधिकार विकि के कुछ अत्यंत अनुभवी, सक्रिय, कुशल एवं विश्वसनीय सदस्य को सम्पूर्ण सक्रिय समाज के बहुमती समर्थन के आधार दिया जाता है। तांकि विकि प्रणाली के सम्पुर्ण कार्य सुचारु रुप से चलते रहे। अतः केवल इन अधिकारों के प्रयोग के लिये ही अपना नामांकन कारण सहित देवें अथवा स्वीकार करे और स्पष्ट करे कि इन अधिकारों के प्रयोग से आप किस प्रकार विकि का हित करेंगे( इससे मतदाता को आपके बारे में सकारात्मक जानकारी मिलेगी)।

आवश्यकताएँ

[संपादित करें]

इस अधिकार की प्राप्ति के लिये निम्न आवश्यकताए है-

  • लगभग ९०% बहुमत में समर्थन(मत गणना करते समय नये, कठपुतली एवं अवरोधित सदस्यों के मतों को छोड़ा जा सकता है अर्थात कम महत्व दिया जा सकता है।)
  • समान्यत नामांकित सदस्य विकि पर सक्रिय होना चाहिये अर्थात लम्बे समय तक असक्रिय न रहे।
  • निर्वाचन में समस्त सक्रिय सदस्यों एवं प्रबंधकों का मत आवश्यक है। (कम से कम ५ सक्रिय प्रबंधक एवं ३ सक्रिय विशिष्ट सदस्य तथा ३ अति सक्रिय सदस्य अथवा अनुभवी सदस्य ९०% समर्थन के साथ। हिन्दी विकि में सक्रिय प्रबंधको, विशिष्ट सदस्य संख्या बढने पर इस सदस्य समर्थन संख्या को उसी अनुपात में बढाया जा सकता है।)

प्रबंधक पद से निवृति नियम प्रशासक पद पर भी उसी रुप में लागु होते है।

प्रबन्धक

[संपादित करें]

प्रबन्धक या सिस्टम ऑपरेटर वह सदस्य समूह है जिसे सामान्य सदस्यों से कुछ अधिक अधिकार एक साथ उपलब्ध रहते हैं, जिससे विकि प्रणाली के समस्त कार्य सुचारु रुप से चलते रहें। वैसे तो हिन्दी विकि पर कई नए सदस्य अधिकार बनाये गये हैं जो प्रबन्धकों को एक साथ उपलब्ध रहते है। यदि कोई सदस्य प्रबन्धकों के समस्त कार्य करने का इच्छुक है तो वह प्रबन्धक पद के लिये निवेदन कर सकता है अथवा किसी विशेष अधिकार जैसे अन्तरफलक सम्पादन, सुरक्षित पृष्ठ सम्पादन, परीक्षक जाँच अधिकार, स्वतः परीक्षित अधिकार एवं रोलबैक अधिकार इत्यादि के लिये अलग से सदस्यता ले सकता है। अतः सदस्य नामांकन के समय प्रबन्धक अधिकारों के वाँछित प्रयोग को स्पष्ट करे जिससे मतदाता को एक सकारात्मक दृष्टिकोण मिले। इन सदस्य अधिकारो के बाद निम्न कार्यों के लिये कोई भी सदस्य अपने आप को प्रबन्धक पद के लिये नामांकित कर सकता है।

प्रबन्धक दायित्व

[संपादित करें]
  1. उत्पात रोकना (जिसके अन्तर्गत उत्पातियों और उनके द्वारा किए गए उत्पात पर नियन्त्रण करना सम्मिलित है)
  2. हटाने योग्य पृष्ठों/लेखों को हटाना या उन्हें सम्पादित करके विकिपीडिया के मानकों के अनुसार सही करना।
  3. महत्त्वपूर्ण पृष्ठों को सुरक्षित या अर्ध-सुरक्षित करना।
  4. इन्ण्टरफेस सुधार के लिये मीडिया विकि सञ्चिकाओं को सम्पादित करना।
  5. कुछ सदस्य समूह जैसे आइपी अवरोध मुक्त, स्वतःपरीक्षित सदस्य, स्थापित सदस्य, प्रत्याहर्ता, विशिष्ट सदस्य आदि जोडना एवं हटाना।
  6. दुरुपयोग छनन एवं अन्य विकि टूल्स एवं गैजेट में विकि समाज की आवश्यकता अनुसार सुधार एवं संशोधन करना इत्यादि।
  7. पृष्ठों/लेखों इत्यादि का सही नाम पर स्थानान्तरण करना।

प्रबन्धक पद हेतु आवश्यकताएँ

[संपादित करें]

ध्यान रहे कि प्रबन्धक कोई पद अथवा विशेष अधिकारी नहीं अपितु कुछ अधिकार हैं जो विकि समुदाय के सक्रिय सदस्यों द्वारा केवल कुछ विश्वसनीय अतिसक्रिय सदस्यों को दिये जाते हैं जिससे विकि प्रणाली के समस्त कार्य सुचारु रुप से चलते रहें। अतः केवल इन अधिकारों के प्रयोग के लिये ही अपना नामांकन कारण सहित दें या स्वीकार करें। इस अधिकार की प्राप्ति के लिये निम्न आवश्यकताए हैं -

  1. लगभग ८०% बहुमत में समर्थन (मत गणना करते समय नए, कठपुतली एवं अवरोधित सदस्यों के मतों को छोड़ा जा सकता है अर्थात कम महत्व दिया जा सकता है। अन्य विकियों जैसे मलयालम विकि आदि में तो किसी सदस्य को अपना मत देने के लिये न्यूनतम १०० सम्पादन करना आवश्यक है। अतः हिन्दी विकि में भी सम्पादनों का कुछ अनुभव रखने वाले सदस्यों का मत मान्य होगा। ऐसे सदस्य जिन्होने यहाँ सदस्य खाता तो खोल रखा है परन्तु उन्हें बहुत ही कम सम्पादनों का अनुभव है और केवल यहाँ किसी सदस्य के नामांकन पर यहाँ मत देने आते हैं, का मत मान्य नहीं होगा)।
  2. समान्यत ४ सक्रिय प्रबंधकों एवं २ विशिष्ट सदस्य के समर्थनों के साथ स्थायी प्रबंधन अधिकार दिया जा सकता है
  3. सामान्यतः नामांकित सदस्य एवं मतदाता विकि पर अति सक्रिय होना चाहिये अर्थात लम्बे समय तक असक्रिय न रहे।
  4. सदस्य को उत्पात हटाने (रोलबैक) हेतु एवं लेख गुणवत्ता जाँच (परीक्षक) का अनुभव भी होना चाहिये।
  5. सदस्य पर समुदाय का विश्वास होना चाहिये, सदस्य को नए सदस्यों की सहायता के लिये भी तत्पर रहना चाहिये।
  6. प्रबन्धकों द्वारा निरन्तर अपने अधिकार का दुरुपयोग करने पर समुदाय के समर्थन अथवा विकिनीतियों के आधार पर उन्हें हटाया जा सकता है। यह नियम विकि पर उपलब्ध प्रत्येक सदस्यता के लिए है।
  7. इसके अतिरिक्त आवधिक (२-३ महीने) रूप से भी कुछ विशेष कार्य करने के लिए लगभग ४-५ विशेष समर्थनों (प्रबन्धक, विशिष्ट सदस्य, परीक्षक) के आधार पर यह अधिकार किसी विशिष्ट सदस्य को दिया जा सकता है। इस प्रकार कोई सदस्य प्रबंधन अधिकार में अपनी कुशलता भी सिद्ध कर सकताहै
  8. इसके अलावा किसी तकनीकी जाँच अथवा कार्य हेतु बहुत ही कम समय(१ घंटा अथवा १ दिन) के लिये यह अधिकार किसी विश्वसनीय अनुभवी सदस्य को तात्कालिक रुप से दिया जा सकता है।

प्रबन्धक/प्रशासक पद से निवृति

[संपादित करें]

प्रबन्धक/प्रशासक पद से किसी सदस्य को हटाने का प्रावधान कुछ विकियों में है एवं कुछ विकियों में नहीं है। जैसे साधारण अंग्रेजी विकि [1] पर प्रशासक प्रबन्धक को हटा सकते है (On the Simple English Wikipedia bureaucrats can also remove administrator status) इस प्रकार कुछ अन्य विकि परियोजनाओं पर भी प्रबन्धक को हटाने के प्रावधान हैं। फ्राँसीसी विकिपीडिया में तो ६ महीने से अधिक निष्क्रिय रहने वाले प्रबन्धको को निरन्तर हटाया जाता रहा है जिसका कारण है कि नये कुशल सक्रिय सदस्यों को पदोनत्ति देना एवं लम्बे समय की अनुपस्थिति के कारण हैकिंग द्वारा प्रबन्धकों के खातों का दुरुपयोग न होना हैं।[2]

जैसा कि प्रबन्धन नाम से ही स्पष्ट है कि कई महत्त्वपूर्ण कार्यों का महत्त्वपूर्ण अवसरों पर प्रबन्ध करना, अतः प्रबन्धन अधिकार रखने वाले सदस्यों की विकि पर सक्रिय उपस्थिति अत्यावश्यक है। अब हिन्दी विकि पर कई सदस्यताएँ भी बना दी गयी हैं जिनसे कार्य विशेष हेतु प्रबन्धक बनना आवश्यक भी नहीं रहा। सदस्य प्रबन्धक के जिस अधिकार में स्वयं को कुशल मानते है उसे अलग से प्राप्त कर सकते है। हाँ प्रबन्धक के कई कार्य या जो कार्य नये सदस्यों की सीमा से बाहर हैं, इत्यादि के लिये प्रबन्धन अधिकार हेतु समस्त सदस्यों का स्वागत है। इन सब विकियों की तर्ज पर हिन्दी विकि पर भी प्रशासकों द्वारा प्रबन्धकों को निम्न कारणों से पद मुक्त किया जा सकता है-

  1. प्रबन्धक की लम्बे समय से विकि पर अनुपस्थिति होने पर प्रबन्धकों की अनावश्यक संख्या में वृद्धि रोकने एवं नए अति सक्रिय सदस्यों को प्रबन्धक बनने का अवसर देकर विकि की सतत रुप से प्रगति के लिये निम्न परिस्थियों में उन्हें हटाया जा सकता हैं:-
अवधि अधिकतम संपादन कुल संपादन
६ माह में ५० से कम ३००० से कम
१ वर्ष में १५० से कम ६००० से कम
१.५ वर्ष में २५० से कम ९००० से कम
२ वर्षों में ५०० से कम १२,००० से कम
३ वर्षों में १००० से कम १५,००० से कम
  • उदाहरण के लिये यदि किसी प्रबंधक/प्रशासक के कुल संपादन ८७७७ हैं, तो उसे पिछ्ले १.५ वर्ष में २५० से कम संपादन होने के आधार पर पद मुक्त किया जा सकता है।
  1. प्रबन्धक को चेतावनी मिलने के बाद भी अपने अधिकारो का दुरुपयोग अथवा चेतावनी मिलने के बाद भी विकि नीतियों का उल्लंघन जैसे निजी टिप्पणियाँ, कठपुतली आदि से सदस्यों को परेशान करना। ध्यान रहे मीडियाविकि नीतियों के अनुसार प्रबन्धक का दायित्व सबसे मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाकर सबको उत्साहित करते हुए विकि की प्रगति करना है। अतः अपने अधिकार का बार-बार दुरुपयोग करने पर प्रबन्धक को कुछ समय या हमेशा के लिये निलम्बित किया जा सकता हैं।
  2. यदि सदस्य ने आवधिक सीमा के अन्दर प्रबन्धक पद लिया है तो उस अवधि के समाप्त होने पर उसे प्रबन्धक पद दायित्व से मुक्त किया जा सकता है।
  3. किसी प्रबन्धक द्वारा स्वयं को इस पद से निवृति हेतु आवेदन करने पर भी उसे इस पद से मुक्त (सेवानिवृत) किया जा सकता है।
  • हाँ पद मुक्त किये गये प्रबन्धकों को निम्न परिस्थियों में विकि पर पुनः सक्रिय होने पर फिर से प्रबन्धक पद दिया जा सकता है:
  1. फिर से मतदान द्वारा समर्थन प्राप्त करने पर, अथवा
  2. हिन्दी विकि में ५००० से अधिक सम्पादन रखने वाले प्रबंधक पदमुक्त अनुभवी सदस्यों/अथवा तकनीकी रुप से दक्ष सदस्यों को निरंतर (१ माह) पुनः सक्रिय रहने पर उनके आवेदन पर बिना मतदान के सीधा ही पुनः प्रबन्धक बना दिया जायेगा।


पुनरीक्षक

[संपादित करें]
दायित्त्व

यह अन्य सदस्यों के संपादन जाँचने का अधिकार रखते है। इनके द्वारा अंकित हुआ संपादन सही माना जाता है। इसके अलावा विकि पर कई लेख जो परीक्षक के स्तर पर सुरक्षित किये जाते है केवल परीक्षको की अनुमति के बाद ही अपडेट होते है। मुख्यतः अब किसी भी पृष्ठ को अर्ध सुरक्षित या पूर्ण सुरक्षित करने की बजाय परीक्षको के स्तर पर सेट कर सकते है। इससे ऐसा होगा कि कोई अन्य सदस्य इस स्तर पर सुरक्षित पेज को संपादित कर पायेगा। परन्तु उसके द्वारा किये गये परिवर्तन कच्चे होंगे वह तभी स्वीकार्य होंगे जब परीक्षक उन्हे जाँच लेंगे मतलब स्वीकार कर लेंगे। इससे यह फायदा होगा कि जिस प्रकार कोई अविशिष्ट सदस्य पूर्ण सुरक्षित पृष्ठ को संपादित नहीं कर पाता परन्तु परीक्षको के स्तर पर सेट करने पर उस सदस्य को उस पृष्ठ पर संपादन करने का अधिकार मिलेगा और उसके द्वारा किये गये परिवर्तन वाले पृष्ठ को तब तक स्वीकार नहीं किया जायेगा जब तक कोई प्रबंधक या परीक्षक उसे स्वीकार न करे। स्वतः परीक्षित सदस्यों के संपादन स्वतः ही जाचँ हो जायेंगे आशा है इस समस्या से पूर्ण सुरक्षित होने वाले पृष्ठों को किसी अनामक सदस्य द्वारा संपादित न कर पाने वाली समस्या दूर हो जायेगी। इसके साथ कई महत्त्वपूर्ण पृष्ठो को बर्बरता एवं उत्पात से बचाया जा सकेगा। जिससे प्रबंधक एवं रोलबैकर्स उन संपादनो को वापिस नहीं लौटाते। इस अधिकार प्राप्ति के लिये कोई भी सदस्य स्वयं अथवा कोई प्रबंधक किसी कुशल सदस्य को यहां नामांकित करे। कोई भी प्रबंधक उचित लगने पर आपको यह अधिकार दे देगा।

परीक्षक पद हेतु आवश्यकताएं
  1. विकि पर अच्छा संपादन अनुभव
  2. ७०% बहुमत में समर्थन अथवा ४ विशेष समर्थन(प्रबंधक, विशिष्ट सदस्य एवं परीक्षक) बिना किसी विरोध के
निवृति
  1. विकि नीतियों का चेतावनी मिलने के वाबजूद निरंतर उल्लंघन


स्वतःपरीक्षित सदस्य

[संपादित करें]
दायित्व

यह अधिकार विकि के अनुभवी एवं विश्वसनीय सदस्यों को दिया जाता है तांकि परीक्षक के स्तर पर सुरक्षित लेखो को वे संपादित करके स्वतः ही परीक्षण कर दें। अर्थात इनके संपादन स्वतः ही परीक्षित हो जाते है इसके लिये परीक्षक की आवश्कता नहीं होगी।

आवश्यकताएं
  1. विकि पर अच्छा संपादन अनुभव एवं अवधि
  2. २ प्रशासक अथवा ४ प्रबंधको एवं विशेष सदस्यों अथवा परीक्षकों का समर्थन
निवृति
  1. विकि नीतियों का निरंतर उल्लंघन
  2. अपने अधिकार का दुरुपयोग करना
  • विकि पर सक्रिय सदस्यों एवं प्रबंधको की वृद्धि होने पर उसी अनुपात में उपरोक्त समर्थन हेतु संख्या बढायी जा सकती है।
  • इन नीतियोँ को परिवर्तित करने के लिये २ सक्रिय प्रशासकों, ५ सक्रिय प्रबंधकों एवं ५ विशिष्ट सदस्यों या अनुभवी सक्रिय सदस्यों का समर्थन बिना किसी विरोध के आवश्यक होगा।

इन नीतियोँ हेतु समर्थन

[संपादित करें]

कृपया सदस्य एवं प्रबंधक इन विकिनीतियाँ हेतु अपना मत दें, यह सभी नीतियाँ मुख्यतः फ्रा़सींसी एवं अंग्रेजी विकि से देखकर लगभग उसी रुप में देखकर बनायी गयी हैं। फिर भी किसी भी नीति पर आपत्ति होने पर आप उस पर चर्चा करके सुधार कर सकते है।

  समर्थन--यह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।Mayur(TalkEmail)  ०६:४२, ३ अक्टूबर २०१० (UTC)
  समर्थन-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  २३:५०, ३ अक्टूबर २०१० (UTC)
  समर्थन--સતિષચંદ્ર ०५:१३, ४ अक्टूबर २०१० (UTC)
   समर्थन और मै चाहूँगा की और बढाया जाय । --World8115 १४:०४, ४ अक्टूबर २०१० (UTC)
   मेरा भी समर्थन। हिन्दी विकि पर भी उपयुक्त नीतियाँ होनीं चाहिए। रोहित रावत १६:०९, ४ अक्टूबर २०१० (UTC)
  --आलोक मिश्र ०६:५५, ६ अक्टूबर २०१० (UTC)
   नाति को मेरा समर्थन--दिनेश १२:५४, ६ अक्टूबर २०१० (UTC)
   पूर्ण समर्थन। काफी लंबे समय से प्रतीक्षित नीतियाम अन्ततः धरातल पर अवतरित हुईं। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १६:१९, ९ अक्टूबर २०१० (UTC)
   पूर्ण समर्थन --गुंजन वर्मासंदेश ०९:१८, ११ अक्टूबर २०१० (UTC)
   पूर्ण समर्थन, कई बार कार्य व्यस्तता अथवा प्रवास के चलते भी संपादन/ लेखन की सक्रियता कम हो जाती है। इसलिए तय की जा रही नीतियों में इन विंदुओं पर चर्चा होनी चाहिए। विकिहिंदी में लेख संवर्धन हेतु संपादक के कर्तव्य (हलाँकि इसका निर्वहन पूर्णत: आत्मीय और भावनात्मक है), भी निश्चित किए जाएँ तो उचित हो। -प्रभात Prabhat nhpc ०४:३६, १२ अक्टूबर २०१० (UTC)

चार अतिसक्रिय प्रबंधको , २ अतिसक्रिय विशिष्ट सदस्यों एवं ४ सक्रिय सदस्यों के समर्थन के साथ किसी भी प्रबंधक एवं सदस्य द्वारा इसका विरोध न होने के कारण इन सभी नीतियों को लागु घोषित किया जाता है। कृपया सभी सदस्य एवं प्रबंधक इनको बनाये रखने का भरसक प्रयत्न करे।


सन्दर्भ

[संपादित करें]
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
विकिपीडिया:सदस्य अधिकार हेतु नीतियाँ
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?