For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for विकिपीडिया:निर्वाचित चित्र/२००७.

विकिपीडिया:निर्वाचित चित्र/२००७

२००७ की निर्वाचित तस्वीरें

[संपादित करें]

एयाफ़्याल्लायोकुल (Eyjafjallajökull) आइसलैंड की एक छोटी हिमनदी है । यह स्कोगार (Skógar) के उत्तर और बड़ी हिमनदी मीरदालह्वोकुल (Mýrdalsjökull) के पश्चिम मे हैं ।

इस हिमनदी के बर्फ एक ज्वालामुखी (ऊचाई: 1666 मी.) को ढक्कते है । यह ज्वालामुखी आखरी बार 1821 से 1823 के मध्य फटा था। ज्वालामुखी के मुँह का व्यास लगभग 3-4 किमी है, और हिमनदी का क्षेत्रफल लगभग 100 वर्ग किमी है ।
यूरेशियाई लिंक्स (द्विपद नाम: Lynx lynx लिंक्स लिंक्स) एक माध्यम-आकार की जंगली बिल्ली है। इस तस्वीर में लिंक्स का एक बिलौटा है। लिंक्स की पूँछ छोटी होती है, और सामान्यतः उनके कानो के छोर पर बालो का गुच्छा होता है। उनके बड़े और गद्देदार पंजे बर्फ पर चलने मे मदद करते है। उनकी खाल स्लेटी से लाल रंग की होती है, जिनपर काले चित्ते होते है।

लिंक्स उँची पहाडी वाले जंगलो मे पाए जाते है, जहाँ घनी झाडियों और घास-फूस होती है। लिंक्स आम-तौर पर खरगोश, गिलहरी, लोमड़ी और रो हिरण (roe deer) का शिकार करते हैं।

ज़्यादा निर्वाचित तस्वीर: दिसंबर 2006-जनवरी 2007
नीला मोर भारत और श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी है। इसका मूलस्थान दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी एशिया में है, और यह ज़्यादातर खुले वनों में वन्यपक्षी की तरह रहते हैं।

नर की एक ख़ूबसूरत और रंग-बिरंगी परों से बनी पूँछ होती है, जिसे वो खोलकर प्रणय निवेदन के लिये नाचता है, ख़ास तौर पर बसन्त और बारिश के मौसम में। मोर की मादा मोरनी कहलाती है। जावाई मोर हरे रंग का होता है।

ज़्यादा निर्वाचित तस्वीर: दिसंबर 2006-जनवरी 2007, फरवरी 2007
टावर ब्रिज
टावर ब्रिज
टावर ब्रिज, एक बैस्क्यूल सेतु है, जो लंदन, इंग्लैंड में टेम्स नदी के ऊपर बनाया गया है। यह टावर ऑफ़ लंदन के पास है, इसलिए इसे ‘टावर ब्रिज’ (बुर्ज सेतु) कहा गया। यह लंदन का एक सांस्कृतिक प्रतीक है और ग़लत रूप से लंदन ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, जो असल में टेम्स के प्रवाह के विरुद्ध जाने पर अगला सेतु है। पैदल यात्री अब नदी पार करने के लिए टावर सबवे की जगह इसी सेतु का प्रयोग करते हैं।
श्रेय: डिलिफ़
अन्य निर्वाचित तस्वीरें: दिसंबर 2006-जनवरी 2007, फरवरी 2007, मार्च 2007
पांगोंग त्सो
पांगोंग त्सो
पांगोंग त्सो हिमालय में एक झील है जो लगभग 4500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह 134 किमी लंबी है और भारत में लद्दाख़ से तिब्बत तक फैली हुई है। झील का दो तिहाई हिस्सा जनवादी गणराज्य चीन में है। इसका सबसे चौड़ा भाग केवल 8 किमी है। शीतकाल में, नमकीन पानी होने के बावजूद, झील पूरी तरह जम जाती है।
छायाकार: मार्टिन लुइस
एम्सटर्डम की एक नहर
एम्सटर्डम की एक नहर
एम्सटर्डम शहर, नीदरलैंड की राजधानी में एक नहर का परिदृश्य। अनेक संकेन्द्रित, अर्धवृत्तीय नहरें (“grachten” ग्राख़्टेन) पुराने शहर के केन्द्र में निर्मित होते घर और गोदाम के पास। नहरें अभी एम्सटर्डम के अभिन्यास और दिखावट निर्धारित करती हैं।
छायाकार: डेविड इलिफ़
लंदन के सेंट जेम्सेस पार्क में एक ग्रेलैग हंस।
लंदन के सेंट जेम्सेस पार्क में एक ग्रेलैग हंस।

ग्रेलैग हंस (प्रजाति: Anser anser आंसेर आंसेर) यूरोप और उत्तरी अमेरिका में पालतू हंस का पूर्वज है। यह प्रजाति प्रवास के लिए सबसे बाद में उड़ने वाले हंसों में से एक है। इस चित्र में ग्रेलैग हंस ब्रितानी राजधानी लंदन के सेंट जेम्सस पार्क में है।

छायाकार: डेविड इलिफ़
ताजमहल
ताजमहल

ताजमहल दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक है। शहंशाह शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज़ महल के प्रेम की अभिव्यक्ति की ख़ातिर इस ख़ूबसूरत स्मारक का निर्माण करवाया था। यह भारत में उत्तर प्रदेश के आगरा शहर मे स्थित है। ताजमहल के निर्माण में 17 साल लगे और 20,000 मज़दूरों ने काम किया, जिनमें भारत के अलावा फ़ारस और तुर्की के मज़दूर भी थे। इसकी बनावट शाहजहाँ के द्वारा मुग़लों के समय मे हुई थी। कहते है कि इस्के बनने के बाद, शाहजहाँ ने इसे बनाने वालों के हाथ कत्व दिये थे।

छायाकार: संदीप धीरड़


अन्तर्जाल मे उपस्थित भिन्न पथों(रूट) का चित्रण।

  • गाढा नीला: net, ca, us
  • हरा: com, org
  • लाल: mil, gov, edu
  • पीला: jp, cn, tw, au, de
  • नीलातिरक्त: uk, it, pl, fr
  • नीला-हरा: br, kr, nl
  • सफेद : अज्ञात
श्रीनगर में राजपथ
श्रीनगर में राजपथ
भारत के श्रीनगर तथा लेह क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग की छवि, यह राजपथ यातायात व माल के आवागमन के परिपेक्ष से अति महत्वपूर्ण मार्ग है। छायाकार ने इस दृश्य में प्राकृतिक सौन्दर्य को अतिमनोहर तरीके से प्रस्तुत किया है।
छायाकार: डीपट्रिविया

माले,मालदीव की राजधानी ,का एक दृश्य,यह विश्व का सबसे घनी आबादी वाला शहर है जो कि तस्वीर मे साफ झलकता है । माले पर्यटकों के लिये बहुत आच्छी जगह है, यह चित्र लगभग पूरे माले को दर्षाता है। छायाकार ने दृश्य को बडे़ मनोहर रूर से कैद किया है।

छायाकार: शाही लियास
चमकती छड़ी का पोई
चमकती छड़ी का पोई
पोई,रस्सी पर गेंद या कुछ और वस्तु ले कर जगल करने को कहते हैं।यह न्यू जिलैंड में प्ररंभ हुआ था। इस चित्र में कलाकार चमकती छड़ी को नचा रही है।
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
विकिपीडिया:निर्वाचित चित्र/२००७
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?