For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for रेखीय बी लिपि.

रेखीय बी लिपि

यह रेखीय बी लिपि मे लिखित तख़्ती एक तेली के घर से मिली जिसमें किसी ग्राहक की ऊन रंगने की बात लिखी है

रेखीय बी एक अक्षरमाला पर आधारित लिपि थी जिसका प्रयोग प्राचीन यूनान में माइसीनियाई यूनानी लिखने के लिए किया जाता था। यह यूनानी वर्णमाला से कई सदियों पहले प्रचलित थी और माइसीनियाई संस्कृति के पतन के साथ-साथ इसका प्रयोग भी ख़त्म हो गया। रेखीय बी के अभिलेख नोसोस, साइडोनिया, पाएलोस, थीब्स और माइसीनाए के स्थलों पर मिली हैं।[1][2] रेखीय बी की विलुप्ति के बाद कुछ अरसे तक यूनान में किसी लिखाई का सबूत नहीं मिला है और इस काल को यूनानी अंधकार काल कहा जाता है। भाषावैज्ञानिकों का मानना है कि यह लिपि रेखीय ए नामक लिपि की संतान थी जो क्रीत के द्वीप पर बोली जाने वाली मिनोआई भाषाओँ के लिए विकसित की गई थी।

रेखीय बी में लगभग ८७ भिन्न ध्वनियों से सम्बंधित अक्षर थे, लेकिन साथ ही साथ कुछ भावचित्र (इडियोग्रैम) भी प्रयोग होते थे। कुल मिलकर लीनियर बी में क़रीब २०० चिह्न पाए गए हैं। यह ध्यान योग्य बात है कि इसकी पूर्वज रेखीय ए लिपि को अभी तक भाषावैज्ञानिक पढ़ने और समझने में असमर्थ रहे हैं।

अन्य भाषाओँ में

[संपादित करें]

रेखीय बी को अंग्रेज़ी में "लीनियर बी" (Linear B) और यूनानी में "ग्राम्मिकी बी" (Γραμμική Β) कहा जाता है।

लिपि के कुछ चिह्न और उनके स्वर या भाव नीचे दिए गए हैं। कृपया याद रखें कि इनमें बहुत से चिह्नों को लेकर विद्वानों में मतभेद चल रहा है। ऍमॅट बॅनॅट (Emmet Bennet) नामक विद्वान ने हर चिह्न को एक निर्धारित अंक दे दिया है जो हर चिह्न के साथ नीचे की सूचियों में भी लिखा हुआ है।

अक्षर चिह्न

[संपादित करें]

इन अक्षरों की ध्वनियाँ माइकल वॅन्ट्रिस और जॉन चैडविक के अध्ययन से लीं गई हैं। यह पक्का नहीं है कि इन सबका उच्चारण बिलकुल वैसा है जैसा यहाँ दिया गया है - यह केवल अनुमानित ध्वनियाँ हैं जो भविष्य में और अनुसन्धान से ग़लत भी साबित हो सकती हैं।[3]

स्वरों और व्यंजनों के ज्ञात चिह्न (बॅनॅट अंक सहित)
-अ -ए -ई -ओ -ऊ
𐀀

*०८

𐀁

*३८

𐀂

*२८

𐀃

*६१

𐀄

*१०

द- 𐀅 दा

*०१

𐀆 दे

*४५

𐀇 दी

*०७

𐀈 दो

*१४

𐀉 दू

*५१

ज- 𐀊 जा

*५७

𐀋 जे

*४६

𐀍 जो

*३६

क- 𐀏 का

*७७

𐀐 के

*४४

𐀑 की

*६७

𐀒 को

*७०

𐀓 कू

*८१

म- 𐀔 मा

*८०

𐀕 मे

*१३

𐀖 मी

*७३

𐀗 मो

*१५

𐀘 मू

*२३

न- 𐀙 ना

*०६

𐀚 ने

*२४

𐀛 नी

*३०

𐀜 नो

*५२

𐀝 नू

*५५

प- 𐀞 पा

*०३

𐀟 पे

*७२

𐀠 पी

*३९

𐀡 पो

*११

𐀢 पू

*५०

क़- 𐀣 क़ा

*१६

𐀤 क़े

*७८

𐀥 क़ी

*२१

𐀦 क़ो

*३२

र- 𐀨 रा

*६०

𐀩 रे

*२७

𐀪 री

*५३

𐀫 रो

*०२

𐀬 रु

*२६

स- 𐀭 सा

*३१

𐀮 से

*०९

𐀯 सी

*४१

𐀰 सो

*१२

𐀱 सू

*५८

त- 𐀲 ता

*५९

𐀳 ते

*०४

𐀴 ती

*३७

𐀵 तो

*०५

𐀶 तू

*६९

व- 𐀷 वा

*५४

𐀸 वे

*७५

𐀹 वी

*४०

𐀺 वो

*४२

ज़- 𐀼 ज़ा

*१७

𐀽 ज़े

*७४

𐀿 ज़ो

*२०

विशेष और अज्ञात चिह्न

[संपादित करें]

यह ऐसे चिह्न हैं जो या तो संयुक्त अक्षर प्रतीत होते हैं या फिर इनकी ध्वनियाँ अभी अज्ञात हैं।

विशेष चिह्न
अक्षर 𐁀 𐁁 𐁂 𐁃 𐁄 𐁅 𐁇 𐁆 𐁈 𐁉 𐁊 𐁋 𐁌
𐁍
Transcription (हा) (ऐ) द्वे द्वो न्वा प्ते पू (फू) रा (र्या) रा (रै) रो (र्यो) ता (त्या) त्वे त्वो
बॅनॅट अंक *२५ *४३ *८५ *७१ *९० *४८ *६२ *२९ *७६ *३३ *६८ *६६ *८७ *९१

निम्नलिखित चिह्न ऐसे हैं जिनकी ध्वनियाँ या तो पता ही नहीं हैं या फिर वैज्ञानिकों ने उनकी धवानियों के बारे मे कमज़ोर प्रमाणों पर तुक्के लगाए हैं जो बिलकुल ग़लत हो सकते हैं।

अज्ञात या शुबे वाले चिह्न
अक्षर 𐁐
𐁑
𐁒
𐁓
𐁔
𐁕
𐁖
𐁗
𐁘
𐀎
𐁙
𐁚
𐁛
𐁜
𐁝
लिप्यन्तरण *१८ *१९ *२२ *३४ *३५ *४७ *४९ पा? *६३ स्वी? जू? ज़ू? स्वा? *८३ *८६ *८९
बॅनॅट अंक *१८ *१९ *२२ *३४ *३५ *४७ *४९ *५६ *६३ *६४ *६५ *७९ *८२ *८३ *८६ *८९

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Hogan, C. Michael (2008). "Cydonia". The Modern Antiquarian. Julian Cope. मूल से 28 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितंबर 2011.
  2. Wren, Linnea Holmer (1986). Perspectives on Western Art: Source Documents and Readings from the Ancient Near East Through the Middle Ages. Westview Press. पृ॰ 55. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0064301540, 9780064301541 |isbn= के मान की जाँच करें: invalid character (मदद). नामालूम प्राचल |coauthors= की उपेक्षा की गयी (|author= सुझावित है) (मदद)
  3. Michael Ventris, John Chadwick. "Documents in Mycenaean Greek: three hundred selected tablets from Knossos, Pylos, and Mycenae". University Press, 1956.
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
रेखीय बी लिपि
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?