रिचर्ड हैडली
सर् रिचर्ड हैडली (अंग्रेज़ी: Richard Hadlee; जन्म 3 जुलाई 1951) न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट के इतिहास में महानतम तेज गेंदबाज और आलराउंडर में से एक माना जाता है। 1973 से 1990 तक चले अपने करियर में वो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिये अमूल्य स्तंभ थे। वो अपने समय के चार महान आलराउंडरों में से एक थे (अन्य थे कपिल देव, इमरान ख़ान और इयान बॉथम)। टेस्ट जीतों में 150 विकेट लेने वाले में उनकी गेंदबाजी औसत सबसे कम है।[1]
रिचर्ड ने 86 टेस्ट में 22.29 कि औसत से 431 विकेट लिये। जिसमें 36 बार पारी में पाँच विकेट (उस समय रिकॉर्ड, सिर्फ शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन ने इस रिकॉर्ड को पार किया है) और 9 बार मैच में 10 विकेट लिये। उनके पास लगभग 5 साल तक टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने का कीर्तिमान रहा। उन्होंने 2 शतक के साथ 3,124 रन भी बनाए। 115 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में उन्होने 1,751 रन बनाए और 21.56 की औसत से 158 विकेट लिये।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "The complete fast bowler and more" [पूर्ण तेज गेंदबाज और उससे अधिक] (अंग्रेज़ी में). ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जनवरी 2017.
टेस्ट में २५ से ज्यादा बार पारी में ५ विकेट लेने वाले गेंदबाज | |
---|---|
ऑस्ट्रेलिया |
|
इंग्लैण्ड |
|
भारत |
|
न्यूज़ीलैंड |
|
पाकिस्तान |
|
दक्षिण अफ़्रीका | डेल स्टेन (26) |
श्रीलंका |
|
जो वर्तमान में खेल रहे है उनके नाम तिरछे है। |
इनकी ही याद मे New Zealand cricket, sir Richard hadlee medal देती हैं
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.