यम हैं हम
यम हैं हम | |
---|---|
शैली | हास्य |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
उत्पादन | |
प्रसारण अवधि | लगभग 22 मिनट |
उत्पादन कंपनी | स्वास्तिक प्रोड्क्शनस् |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | सब टीवी |
प्रसारण | 15 दिसम्बर 2014 – 15 जनवरी 2016 |
यम हैं हम एक हास्य धारावाहिक है जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। कार्यक्रम में एक पौराणिक किरदार यमराज की पृथ्वी पर जादुई और हास्यप्रद सफर को दिखाया गया है।[1]
कथानक
[संपादित करें]इसमें दिखाया गया है कि लोगों के मन में यमराज के प्रति क्या भावना है और अपने प्रति लोगों की अवधारणा बदलने के लिए यमराज अपने साथी चित्रगुप्त के साथ पृथ्वी पर आते है और लोगों को अपना कर्तव्य समझाते है। कार्यक्रम में यमराज 21वीं सदी की धरती का भ्रमण करते हैं।
इसके कुछ समय के बाद वह बलदेव कपूर के घर में आ जाते हैं। उसकी पत्नी बिंदिया उन दोनों को अपना भाई बना लेती है। बलदेव उन दोनों के घर में रहने से बिलकुल खुश नहीं होता है। कई बार यमराज और चित्रगुप्त के कार्यों के कारण वह परेशान हो जाता है। लेकिन उसका परिवार यमराज और चित्रगुप्त से प्यार करता है, इस कारण वह कुछ नहीं बोल पाता है।
पात्र
[संपादित करें]- मानव गोहिल – यमराज
- अतुल प्रचुर – चित्रगुप्त
- फेनिल उमरिगर – धुमोरना
- विजय बदलानी - नारद जी
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "सब टीवी का नया कॉमेडी शो "यम हैं हम"". पल पल इंडिया. 7 दिसम्बर 2014. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2014.[मृत कड़ियाँ]
धारावाहिक | |
---|---|
जादू | |
हास्य | |
ड्रामा | |
सोनी सब द्वारा प्रसारित कार्यक्रम |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.