मोना घोष शेट्टी
मोना घोष शेट्टी | |
---|---|
जन्म |
মনা ঘোষ শিল্পা (बंगाली) 22 अप्रैल, 1978 मुम्बई, भारत |
पेशा |
आवाज अभिनेत्री गायक निदेशक |
कार्यकाल | १९८३ से अभी तक |
गृह-नगर | मुंबई |
माता-पिता | लीला रॉय घोष (माँ) |
मोना घोष शेट्टी (बांग्ला: মনা ঘোষ শিল্পা ) एक भारतीय आवाज डबिंग कलाकार, गायक और निर्देशक हैं। वह पूर्व आवाज डबिंग कलाकार लीला रॉय घोष की बेटी हैं जो अपने क्षेत्र में बहुत अनुभवी थीं। वह अंधेरी, मुंबई में स्थित साउंड एण्ड विजन इंडिया की अध्यक्ष हैं। इसके पहले लीला रॉय घोष इसकी संस्थापक और अध्यच्छ थीं जिनका २०१२ में निधन हो गया।[1] तब से पहले वह संस्थापक थीं और मोना के साथ मिलकर अध्यक्ष के रूप में स्टूडियो चलाती थीं। वो हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू में बात कर सकती हैं।
डबिंग कैरियर
[संपादित करें]वह किशोर, युवा वयस्क और मध्यम आयु वर्ग के महिला पात्रों के लिए डबिंग करने में माहिर हैं। १५ से अधिक वर्षों तक उन्होंने कई प्रमुख महिलाओं की भूमिका के लिए हिंदी में डब किया है जैसे : कैमरून डियाज़, एंजेलिना जोली, केट बेकिंस्ले, कर्स्टन डंस्ट, हैल बेरी, झो सल्डाना, ड्रयु बैरीमोर, कैथरीन जीटा-जोन्स, जैकलिन फर्नांडीस, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण। वह अभी भी उन अभिनेत्रियों के लिए प्रमुख मान्यता प्राप्त हिंदी डबिंग और आवाज कलाकार है। शेट्टी टीवी विज्ञापनों के लिए भी डबिंग करती हैं जैसाकि उन्होंने एक भारतीय विमान सेवा के एक विज्ञापन के लिये किया है। उन्होंने हाल ही में यशराज स्टूडियो में नर्गिस फ़ख़री के २०११ की फ़िल्म "रॉकस्टार" के लिये डबिंग की।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Leela Roy Ghosh: A Guardian Angel". Scribd.com. 1 मई 2013. मूल से 2 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 दिसम्बर 2014.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.