मृदुला सिन्हा
मृदुला सिन्हा | |
---|---|
गोवा की राज्यपाल
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 26 अगस्त 2014 | |
पूर्वा धिकारी | ओम प्रकाश कोहली |
जन्म | 27 नवम्बर 1942 मुजफ्फरपुर, बिहार |
मृत्यु | 18 नवम्बर 2020 |
जीवन संगी | डॉ.राम कृपाल सिंह |
निवास | काबो राजभवन, डोना पाउला, गोवा[1] |
धर्म | हिंदू |
मृदुला सिन्हा (27 नवम्बर 1942[2] , ग्राम छपरा[3], जिला मुजफ्फरपुर बिहार) वर्तमान में गोवा के राज्यपाल पद पर हैं। वे एक सुविख्यात हिन्दी लेखिका के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी हैं। इससे पूर्व वे पाँचवाँ स्तम्भ के नाम से एक सामाजिक पत्रिका निकालती रही हैं।
श्रीमती सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमन्त्रित्व-काल में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष.[4] भी रह चुकी हैं। उनकी पुस्तक एक थी रानी ऐसी भी की पृष्ठभूमि पर आधारित राजमाता विजया राजे सिन्धिया को लेकर एक फिल्म[5]भी बनी थी।
संक्षिप्त जीवनी
[संपादित करें]मृदुला सिन्हा का जन्म श्रीमती अनुपा देवी व बाबू छबीले सिंह के यहाँ 27 नवम्बर 1942 को हिन्दू पंचांग के अनुसार राम-विवाह के शुभ दिन बिहार राज्य में मुजफ्फरपुर जिले के छपरा गाँव में हुआ था। मनोविज्ञान में एम०ए० करने के बाद उन्होंने बी०एड० किया और मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज में प्रवक्ता हो गयीं। कुछ समय तक मोतीहारी के एक विद्यालय में प्रिंसिपल भी रहीं किन्तु अचानक उनका मन वहाँ भी न लगा और नौकरी को सदा के लिये अलविदा कहके उन्होंने हिन्दी साहित्य की सेवा के लिये स्वयं को समर्पित कर दिया। उनके पति डॉ॰ रामकृपाल सिन्हा, जो विवाह के वक़्त किसी कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हुआ करते थे, जब बिहार सरकार में मन्त्री हो गये तो मृदुला जी ने भी साहित्य के साथ-साथ राजनीति की सेवा शुरू कर दी। आज तक यह सिलसिला लगातार जारी है।
प्रकाशित कृतियाँ
[संपादित करें]- राजपथ से लोकपथ पर (जीवनी)
- नई देवयानी (उपन्यास)
- ज्यों मेंहदी को रंग (उपन्यास)
- घरवास (उपन्यास)
- यायावरी आँखों से (लेखों का संग्रह)
- देखन में छोटे लगें (कहानी संग्रह)
- सीता पुनि बोलीं (उपन्यास)
- बिहार की लोककथायें -एक (कहानी संग्रह)
- बिहार की लोककथायें -दो (कहानी संग्रह)
- ढाई बीघा जमीन (कहानी संग्रह)
- मात्र देह नहीं है औरत (स्त्री-विमर्श)
- विकास का विश्वास (लेखों का संग्रह)
- साक्षात्कार(कहानी संग्रह)
अतिशय
स्पर्श की तासीर
क ख ग
मानवी के नाते
पुराण के बच्चे
विकास का विश्वास
एक दिए की दीवाली
अंग्रेजी में अनूदित कृतियाँ
[संपादित करें]- Flames of Desire[6]
पुरस्कार व सम्मान
[संपादित करें]मृदुला जी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान से साहित्य भूषण सम्मान व दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार के अतिरिक्त अन्य भी[7] कई सम्मान-पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2017.
- ↑ हिन्दी साहित्यकार सन्दर्भ कोश पृष्ठ ३०१
- ↑ सूर्या (स्मारिका -६) पृष्ठ १८
- ↑ "Governing Body, Social action through integrated work". SATHI. 2008-11-19. अभिगमन तिथि 2008-11-19.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Under production films". Bollywood Hungama. 2008-11-19. मूल से 4 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-19.
- ↑ प्रकाशक: M.D. Publications Pvt. Ltd. New Delhi 1997
- ↑ सूर्या (स्मारिका -६) सम्पादक: डॉ॰ रामशरण गौड़ पृष्ठ १८
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- डॉ॰ गिरिराज शरण अग्रवाल एवं डॉ॰ मीना अग्रवाल हिन्दी साहित्यकार सन्दर्भ कोश (दूसरा भाग) २००६ हिन्दी साहित्य निकेतन, बिजनौर (उ०प्र०) ISBN 81-85139-29-6
- सूर्या (स्मारिका -६) सम्पादक: डॉ॰ रामशरण गौड़, श्याम विमल, डॉ॰ मदनलाल वर्मा 'क्रान्त एवं विजय विजन प्रकाशक: सूर्या संस्थान, जेड १३५-१३८, सेक्टर १२, नोएडा २०१३०१ भारत
- मृदुला जी का चित्र व उनका पता[मृत कड़ियाँ]
भारतीय महिला साहित्यकार | |
---|---|
हिन्दी | • अनामिका (1961-) • अमृता प्रीतम (1919 – 2005) • अलका सरावगी (1960-) • इन्दिरा दाँगी (1980-) • कपिला वात्स्यायन (1928-) • चित्रा मुद्गल (1944-) • ज्योत्स्ना मिलन (1941-2014) • महादेवी वर्मा (1907-1987) • मृणाल पांडे (1946-) • मृदुला गर्ग (1938-) • मृदुला सिन्हा (1942-) • निर्मला देशपांडे (1929-2008) • रोमिला थापर (1931-) • लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत (1916-2014) • शमा जैदी (1938-) • शोभा डे (1948-) • सुभद्रा कुमारी चौहान (1904 – 1948) • |
अँग्रेजी | • कमला सुरय्या (31 मार्च, 1934- 31 मई, 2009) • स्मिता अग्रवाल (1958-) • मीना अलेक्ज़ेंडर (1951-) • समीना अली • बर्निता बागची (1973-) • शोभा डे (1948-) • शहनाज हबीब • झुम्पा लाहिड़ी (1967-) • अनीता नायर (1966-) • अरुंधति रॉय (1961-) • नयनतारा सहगल (1927-) • |
उर्दू | • इस्मत चुग़ताई (1915 – 1991) • राशिद जहां (1905 – 1952) • कुर्अतुल ऐन हैदर (1927 - 2007) • जना बेगम • |
बांग्ला | • सुष्मिता बनर्जी (1963/1964 – 2013) • आशापूर्णा देवी (1909-) • महाश्वेता देवी (1926-) • ज्योतिर्मयी देवी (1896–1988) |
मलयालम | • कमला सुरय्या पूर्व नाम कमला दास (31 मार्च, 1934- 31 मई, 2009) • बालमणि अम्मा (1909 – 2004) • एम॰ लीलावती (1927-) • सुगत कुमारी (1934-) • ललिता लेनिन (1946-) • के.आर. मीरा (1970-) • खादीजा मुमताज (1955-) • पी॰ वलसला (1938-) • |
कन्नड | • शशि देशपांडे (1938-) • एम.के. इंदिरा (1917 – 1994) • सुधा मूर्ति (1950-) • वैदेही (1945-) • अनुपमा निरंजना (1934–1991) • मालती राव • |
तेलगु | • भार्गवी राव (1944 – 2008) • |
असमिया | • नलिनी बाला देवी (1898– 1977) • |
ओड़िया | • प्रतिभा राय -(1943-) • सरोजिनी साहू (1956-) • नंदिनी साहू -(1973-) |
नेपाली | • पारिजात (1937-1993) • |
मराठी | |
पंजाबी | |
मणिपुरी | • एम.के. बिनोदिनी देवी (1922 – 2011) • |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.