फ़र्रूख़ाबाद
फ़र्रूख़ाबाद | |
---|---|
निर्देशांक: 27°22′N 79°38′E / 27.37°N 79.63°Eनिर्देशांक: 27°22′N 79°38′E / 27.37°N 79.63°E | |
ज़िला | फ़र्रूख़ाबाद ज़िला |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
देश | भारत |
Founded | 1714 |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,76,581 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 209625 |
दूरभाष कोड | 05692 |
वाहन पंजीकरण | UP-76 |
निकटतम शहर | बरेली (120 किमी) कानपुर (130 किमी) आगरा (180 किमी) |
साक्षरता | 73.4% |
लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र | फ़र्रूख़ाबाद |
वेबसाइट | farrukhabad.nic.in |
फ़र्रूख़ाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फ़र्रूख़ाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2] पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फर्रुखाबाद का प्राचीन नाम महाभारत के पांचाली के पिता पांचाल नरेश यहां के राजा थे। उस समय इसका नाम पांचाल_नगर था।
विवरण
[संपादित करें]फ़र्रूख़ाबाद एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। फ़र्रूख़ाबाद जिला, उत्तर प्रदेश की उत्तर-पश्चिमी दिशा में स्थित है। इसका परिमाप १०५ किलो मीटर लम्बा तथा ६० किलो मीटर चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल ४३४९ वर्ग किलो मीटर है, गंगा, रामगंगा, कालिन्दी व ईसन नदी इस क्षेत्र की प्रमुख नदियां हैं। यहाँ गंगा के पश्चिमी तट पर आबादी बहुत समय पहले से पायी जाती है। इसी जगह महान कवियत्री महादेवी वर्मा जी का जन्म हुआ था।
ज़िला फर्रुखाबाद क्रांतिकारी गतिविधियों का गड़ रहा। उत्तर भारत के प्रथम क्रान्तिकारी, आगरा निवासी स्वर्गीय पण्डित देवनारायण भारतीय ने जीवनपर्यंत ज़िला फर्रुखाबाद में बम प्रशिक्षण का शिविर लगा कर कई युवाओं को बम बनाना व चलाना सिखाया। इस शिविर से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर मासिक पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ के पूर्व संपादक पदमश्री वचनेश त्रिपाठी ने बालामऊ पुलिस कांड को अंजाम दिया।
पौराणिक सन्दर्भ
[संपादित करें]पांचाल देश जो कि पौराणिक-काल से जाना जाता है।संडीला निवासी इसका उल्लेख, पांचाली व पांचाल-नरेश अनेकानेक रुपों में महाभारत में उद्धृत है।
शहर
[संपादित करें]व्यापार तथा व्यवसाय की दृष्टि से फ़र्रूख़ाबाद एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह १०० किलो मीटर के अर्द्धव्यास का शहर आज भी अपना एक महत्व रखता है। शहर में ३००-४०० वर्ष पुराने अनेक खण्डहर अभी बचे हैं। परवर्ती शासकों और अन्य शासकवंशों के समर्थकों ने ही संभवत: इन भवनों को नष्ट किया है। फ़र्रूख़ाबाद में लगभग २० मकबरे हैं। इनका सूक्ष्म विश्लेषण एक पृथक तथ्य का उद्घाटन करता है। प्लास्टर की परत के नीचे छिपे स्थापत्य-कला के वे मौलिक तत्व प्राचीन स्थापत्य-कौशल तथा हिन्दू कलाकारी के प्रतीक चिह्न हैं।
गंगा तट पर पांचाल घाट, टोंक-घाट और रानी घाट,भैरों घाट पर ईंटों के प्राचीन निर्माण देखा जा सकता है। पंचाल घाट पुराना नाम घटिया घाट अन्त्येष्टि के लिए प्रयोग किया जाता है। घटिया का अर्थ यहाँ आवागमन स्थल है। कुछ जीर्ण-शीर्ण खण्डहर इधर-उधर हैं। फ़र्रूख़ाबाद के इतिहास को परिलक्षित करने के लिए अधिक कुछ शेष नहीं है। दस वर्ष पूर्व डी. एन. कालेज में खुदाई कार्य से प्राप्त कुछ मूर्तियां, जो पूर्व और उत्तरी (पश्चात) गुप्त कालीन है। ये मूर्तियाँ हिन्दू मंदिर स्थापत्य कला के अभिन्न अंग हैं और अब वे डी. एन. कालेज के प्रांगण में स्थित हैं। ये सभी मूर्तियां मूर्तिकारों की उत्तम कोटि की कला की श्रेष्ठता के जीवन्त प्रतीक हैं जो गुप्त काल में अधोगति को प्राप्त हुई।
मंदिर
[संपादित करें](फर्रुखाबाद ) में सबसे प्राचीन मंदिर पंडाबाग मंदिर यहाँ के लोगो का मानना है की इस मंदिर की स्थापना स्वम् पांड्वो ने की थी . व इस मंदिर भगवन शिव की प्राचीन मूर्ति व शिवलिंग स्थापित है व इस मंदिर में भगवन शिव के साथ कई और भगवानो की भी मुर्तिया स्थापित की गई है। फतेहगढ़ के मंदिरों में से एक मंदिर में उमा-महेश्वर और गणेश की प्रतिमाएं हैं। शैली और प्रतीकात्मक आधार पर ये ११-१२ सदी की हैं। जो कि कला पारखियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उत्तर-मुगलकालीन समय के अनेक मंदिर यहां हैं। ये मंदिर दार्व्हिष्टक सौंदर्य और स्थापत्य कला के श्रेष्ठता के उदाहरण हैं। सौंदर्य और काव्य-शास्त्र जनसाधारण की कलात्मक अभिरुचियों के विषय में कहता नहीं अघाता। फ़र्रूख़ाबाद में बढ़पुर में ईंटों से निर्मित एक मंदिर है, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं की पाषाण-मूर्तियां हैं। उलवेरुनी ने अपनी पुस्तक किताब उल-हिन्द में भी फ़र्रूख़ाबाद का उल्लेख किया है।
दुर्ग
[संपादित करें]एक दुर्ग जो कि अभी भी अक्षय है, राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के अधिपत्य में है। यह गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित है। इन किलों के विषय में फ़र्रूख़ाबाद में बहुत अधिक शेष नहीं है। एक किला जो कि अभी तक सही-सलामत है वह राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के अधीन है। यह गंगा के पश्चिमी तट पर अवस्थित है। किले के प्रमुखद्वार का जीर्णोद्धार कर उसे नया बनाया गया है। फर्रूखाबाद शहर के चारों तरफ की प्राचीर में दस दरवाजे हैं दरवाजों के नामों में लाल दरवाजा, रानी दरवाजा, हुसैनिया दरवाजा, कादरी दरवाजा, जसमाई दरवाजा, मऊ दरवाजा शामिल है। फ़र्रूख़ाबाद में रानी मस्जिद है, रानी शब्द अनेक रुपों और स्थानों से जुड़ा है। यहां जैसे रानी बाग, रानी घाट, रानी दरवाजा और रानी मस्जिद। शहर में एक दुर्ग था, जो कि ध्वस्त कर दिया गया और उसके मलवे से एक नये टाऊनहॉल का निर्माण किया गया।
फ़र्रूख़ाबाद से १२ किलो मीटर कानपुर मार्ग पर एक किला है जो कि अब भग्नावशेष मात्र है। मोहम्दाबाद, फ़र्रूख़ाबाद से २० किलो मीटर दूर में से किले की दीवारें अभी भी देखी जा सकती हैं। जो कि बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। मोहम्मदाबाद का किला सैनिक विद्रोह के पश्चात ध्वस्त हुआ।
जयचन्द के समय में फतेहगढ़ छावनी क्षेत्र था। मोहम्मद तुगलक १३४३ में फतेहगढ़ आया। वह स्वयं फ़र्रूख़ाबाद में ठहरा और उसके सैनिक फतेहगढ़ में।
दिलीप सिंह, पंजाब के अंतिम सिख शासक लाहौर में राज्यच्युत हुए और फ़र्रूख़ाबाद में उन्हें बंदी बनाकर रखा गया। वे यहां ३ वर्ष ८ माह तक बंदी रहे।
संकिशा
[संपादित करें]फतेहगढ़ से ३५ किलो मीटर दूर स्थित संकिशा है। इसका प्रथमोल्लेख वाल्मीकि रामायण में पाया जाता है। संकिशा नरेश सीता स्वयंवर में आमन्त्रित थे। जनसमूह में उन्होंने अपने मि गर्व का प्रदर्शन किया। वे सीता को बिना शर्त ले जाना चाहते थे। वे राजा जनक द्वारा परास्त और वीरगति को प्राप्त हुए तत्पश्चात् जनक ने अपने अनुज कुंशध्वज को संकिशा पर अधिकार करने के लिए कहा परन्तु महाभारत में इस स्थल का कोई उल्लेख नहीं पाया जाता। बुद्ध धर्म के इतिहास में इसका उल्लेख बहुधा पाया जाता है। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध यहां ८-१० दिन ठहरे थे। यहां से वो फ़र्रूख़ाबाद शहर गए, जबकि वे संकिशा से कन्नौज की यात्रा पर थे। यदि बुद्ध काल में ही नहीं, तो बाद में यहां बौद्ध विहारों, का आगमन हुआ। संकिशा का उत्खन्न कार्य यह सिद्ध करता है कि अनेक उच्चकोटि के भवन व धार्मिक स्थल तदन्तर यहां आए, बौद्ध धर्मावलम्बियों के आश्रयदाताओं द्वारा बनावाए गये। संकिशा भी बौद्धों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थली है। संकिशा का उल्लेख पाणिनी की अष्टाध्यायी में भी पाया जाता है। चीनी यात्री फाह्मवान ने भी इस स्थान का उल्लेख किया है। इस स्थान से अनेक बुद्ध मूर्तियां खुदाई में प्राप्त हुई। जो कि अब मथुरा संग्रहालय में रखी हैं। चीनी तीर्थ-यात्री हवेनत्सांग के अनुसार संकिशा उच्च कोटि के भवनों से सुसज्जित नगर है जिसका निर्माण सम्राट अशोक ने तथा उसके उत्तरवर्ती शासकों ने किया। संकिशा ने अब अपना वैभव खो दिया और मात्र ग्राम रूप में शेष है।
कन्नौज
[संपादित करें]फतेहगढ़ से २५ किलो मीटर दूर प्राचीन भारत का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण केन्द्र कन्नौज स्थित है। रामायण के अनुसार यह नगर कौशाम्ब द्वारा बसाया गया। जो कि कुश का पुत्र था। महाभारत में भी इसके विषय में उल्लेख पाये जाते हैं। ६०६ ई० में हर्षवर्धन जब थानेश्वर (दिल्ली के उत्तर में) का शासक बना, उसने अपनी राजधानी गंगातटीय कन्नौज में स्थानांन्तरित की। कठियाद से बंगाल तक उसके ४१ वर्ष के शासनकाल में भारत का एक महत्वपूर्ण केन्द्र हर्षवर्धन की राजधानी होने के कारण यहां अनेक उत्तम कोटि के भवनों का निर्माण हुआ जो कि अब लुप्त हो गए हैं।
६वीं शदी से इस स्थान का महत्व बढ़ा। कन्नौज अनेक शताब्दियों तक महत्व का केन्द्र रहा। दुर्भाग्यवश यह विदेशी आक्रमणकारियों का कोप भाजन हो गया। जो अपने स्वर्णिम इतिहास के साक्षी हैं। पुरानी पोशाक, पुराने परिधान फूलमती मंदिर में आज भी देखे जा सकते हैं। गौरी शंकर मंदिर और निकटस्थ चौधरीपुर क्षेत्र, देवकाली और सलीमपुर ग्राम सभी प्राचीन विरासत के केन्द्र हैं। इन सभी स्थलों पर स्थापत्य कला और मूर्तिकला का अद्वितीय सौंदर्य देखा जा सकता है।
८३६ ई० में कन्नौज पर प्रतिहारों का अधिपत्य हो गया। प्रतिहार वंश का अंतिम शासक राज्यपाल था, उसकी राजधानी पर मोहम्मद गजनी के १०१८ ई० में आक्रमण किया। बारा-बार हुए आक्रमणों ने नगर को छिन्न-भिन्न कर दिया जिससे वह पुन: न उभर पाया। मोहम्मद गजनी के ऐतिहासिक वृतान्त उत्वी के अनुसार १०,००० हिन्दू मंदिरों को मोहम्मद की तलवार का शिकार होना पड़ा। १०३० में अलवेरुनी कन्नौज आया, उसने वहां मुस्लिम आबादी का उल्लेख किया है। उसके उल्लेख के अनुसार मुस्लिम आबादी वहां पहले से थी जबकि मुगल शासन आरम्भ भी नहीं हुआ था। तब भी हिन्दू-मुस्लिम शान्ति व सहृदयता से वहां रहते थे। कन्नौज के महाराजा जयचन्द गरवार ११९३ में पराजय तथा वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने मुस्लिम प्रजा पर विशेष कर (तुर्कुश) लगाया जिससे यह स्पष्ट होता है कि मुस्लिम जनसंख्या हिन्दू साम्राज्य में कम थी। लेकिन अब दुबारा से संकिसा बोध धर्म का एक धार्मिक स्थल ब॑न्त जा रहा हे।
कम्पिल
[संपादित करें]फतेहगढ़ से उत्तर-पश्चिम दिशा में ४५ किलो मीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसका उल्लेख रामायण, महाभारत में भी पाया जाता है। महाभारत में इसका उल्लेख द्रौपदी के स्वयंवर के समय किया गया है कि राजा द्रुपद ने द्रौपदी स्वयंवर यहां आयोजित किया था। काम्पिल्य पांचाल देश की राजधानी थी। यहां कपिल मुनि का आश्रम है जिसके अनुरुप यह नामकरण प्रसिद्ध हुआ। यह स्थान हिन्दू व जैन दोनों ही के लिए पवित्र है। जैन धर्मग्रन्थों के अनुसार प्रथम तीर्थकर श्री ॠषभदेव ने नगर को बसाया तथा अपना पहला उपदेश दिया। तेरहवें तीर्थकर बिमलदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन व्यतीत किया। कम्पिल में अनेकों वैभवशाली मंदिर हैं।
समग्रतया सुधार संभव है यदि जिला भारतीय पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए। इससे उन्नतिशील परियोजनाएं कुछ गति प्राप्त कर सकती हैं। जिससे नि:सन्देह प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति होगी। अविलम्बावश्यकता क्षेत्र में प्रचार और तत्संबंधी सभी परियोजनाओं को सुचारु रूप से आयोजित व क्रियान्वित करने की है जिसमें वहां की स्थानीय प्रजा सहभागी हो तभी सर्वा प्रगति संभव है।
फ़र्रूख़ाबाद में एक पर्यटक के लिए पर्याप्त दर्शनीय स्थल व सामग्री है। काम्पिल में देवी-देवताओं की प्राचीन प्रतिमाएं हैं, जो कि शिलाखण्डों पर उत्कीर्णित हैं। जो कि अनेक शताब्दियों के बाद भी जीवन्त प्रतीत होती हैं।
संकिशा को तो बौद्धों का मक्का संसारभर में कहा जाता है। कन्नौज अपने उत्पादों से दुनियाभर को सुरभित करता है। यह अनेंक शताब्दियों तक भारत की राजधानी रहा। कन्नौज के वैभव-ऐश्वर्य के साक्षी उसके भग्न शेष हैं। वैज्ञानिक सर्वेक्षण तथा अन्वेषण इसके वैभवशाली इतिहास पर प्रकाश डालने में सक्षम हैं।
अतीत में की गई एक खुदाई फ़र्रूख़ाबाद के इतिहास के विषय में बहुत कुछ उद्घाटित करती है। बहुत कुछ समय के द्वारा नष्ट हो गया जो भी बचा है उसे भावी संततियों के लए सुरक्षित व संरक्षित करने की आवश्यकता है। ये भवन मात्र ईंट चूने के ढ़ेर ही नहीं हैं अपितु अतीत के मौन प्रत्यक्षदर्शी हैं। आज कला, संस्कृति व स्थापत्य कला के विविध आयामों के गहन अध्ययन की परमावश्यकता है। आज सुलभ भवनों की उचित जानकारी देना भी भावी इतिहासान्वेषियों के अध्ययनार्थ एक अद्वितीय योगदान है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
- ↑ "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
फ़र्रूख़ाबाद जिले में नगर व गांव | |
---|---|
फ़र्रूख़ाबाद अ - अः | अवाजपुर. अकरखेरा • अकबरगंज गढ़िया • अकबरपुर • अकबरपुर दामोदर • अकराबाद • अचरा • अचरातकी पुर • अचरिया वाकरपुर • अजीजपुर • अजीजाबाद • अटसेनी • अटेना • अतगापुर • अताईपुर • अताईपुर कोहना • अताईपुर जदीद • अतुरुइया • अद्दूपुर • अद्दूपुर डैयामाफी • अब्दर्रहमान पुर • अमरापुर • अमिलापुर • अमिलैया आशानन्द • अमिलैया मुकेरी • अरियारा • अलमापुर • अल्लापुर • अल्लाहपुर • अलादासपुर • अलियापुर • अलियापुर मजरा किसरोली • अलेहपुर पतिधवलेश्वर • असगरपुर • अहमद गंज • आजम नगर • आजमपुर • इकलहरा • इजौर • इमादपुर थमराई • इमादपुर समाचीपुर • ऊगरपुर • उम्मरपुर • उलियापुर • उलीसाबाद • उस्मानपुर • • ऊगरपुर • ऊधौंपुर • • अंगरैया • |
फ़र्रूख़ाबाद क - ङ | ककरोली • कटरा रहमतखान • कटरी तौफीक गड़ियाहैबतपुर • कटरी दुंध • कटरी रम्पुरा • कटरीरूपपुर मंगलीपुर • कटिया • कनासी • कम्पिल • कमठारी • कमरुद्दीन नगर • कमलैयापुर • कर्हुली • करनपुर • करनपुर गंगतारा • करीमनगर • कमालगंज • कमालपुर • कलिआपुर सैनी • कादर दादपुर सराय • कायमगंज • कायमपुर • कारव • कासिमपुर तराई • काँधेमई • किन्नर नगला • किसरोली • कुतुबुद्दीनपुर कुइयां सन्त • कुबेरपुर • कुंअरपुर इमलाक • कुंअरपुर खास • कुंइयाखेरा • कुइयांधीर • कुंआखेरा खास • कुंआखेरा वजीरआलम खान • कुरार • कैराई • कैलिहाई • कैंचिया • कोकापुर • ख्वाजा अहमदपुर कटिया • खगऊ • खलवारा • खलवारा • खानपुर • खिनमिनी • खुदना धमगवाँ • खुदना वैद • खुम्मरपुर • खेतलपुर सौंरिया • खेमपुर • ग्रासपुर • ग्रिड कायमगंज • गठवाया • गड़िया हैबतपुर • गदनपुर वक्त • गदरपुर चैन • गनीपुर जोगपुर • गिलासपुर • गुटैटी दक्खिन • गुठिना • गुसरापुर • गूजरपुर • गोविन्दपुर अस्दुल्ला • गोविन्दपुर हकीमखान • गौरखेरा • गौरीमहादेव पुर • गंगरोली मगरिब • गंगलउआ • गंगलऊ परमनगर • घुमइया रसूलपुर • |
फ़र्रूख़ाबाद च - ञ | चन्दपुर • चन्दपुर कच्छ • चम्पतपुर • चरन नगला • चहुरेरा • चँदुइया • चहोरार • चाँदनी • चिचौली • चिलसरा • चिलसरी • चौखड़िया • छछौनापुर • छिछोना पट्टी • छोटन नगला • ज्योना • ज्योनी • जटपुरा • जरारा • जरारी • जहानपुर • जिजपुरा • जिजौटा खुर्द जिजौटा बुजुर्ग • जिनौल • जिनवाह • जिरखापुर • जिराऊ • जैदपुर • जैसिंगपुर • जॅसिंगापुर • जोगपुर • जौंरा • झब्बूपुर • झौआ • |
फ़र्रूख़ाबाद ट - ण | डेरा शादीनगर • ढुड़ियापुर • |
फ़र्रूख़ाबाद त - न | त्यौर खास • त्यौरी इस्माइलपुर • तलासपुर • तारापुर भोयापुर • ताल का नगला • तुर्क ललैया • तुर्कीपुर • तेजपुर • द्युरियापुर • द्योरा महसौना • दरियापुर • दलेलगंज • दारापुर • दिवरइया • दीपुरनगरिया • दुर्गा नगला • दुन्धा • दुबरी • धधुलिया पट्टी • धरमपुर • धाउनपुरा • नगरिया • नगला कलार • नगला खमानी • नगला दमू • नगला थाला • नगला बसोला • नगला मकोड़ा • नगला सेठ • नगलाकेल • नगलानान • नटवारा • नये नगरा • नरसिंगपुर • नरायनपुर • नरु नगला • नरैनामऊ • नवाबगंज • नसरुल्लापुर • नहरोसा • निजामुद्दीनपुर • नियामतपुर दिलावली • नियामतपुर भक्सी • नीबलपुर • नुनवारा • नुनेरा • नूरपुर गड़िया • नैगवां • नैगवाँ • नौगाँव • नौली |
फ़र्रूख़ाबाद प - म | प्रहलादपुर • प्रहलादपुर संतोषपुर • पचरौली महादेवपुर • पथरामई • पट्टी मदारी • पट्टीमजरा लालपुर • पत्योरा • पदमनगला • पपड़ी • पपड़ी खुर्द बुजुर्ग • पपराभूजी • परतापुर तराई • परम नगर • परसादी नगला • परौली • परौली खुरदाई • पलिया • पहाड़पुर • पहाडपुर बैरागढ़ • पहाड़पुर मजरा अटसेनी • पंथरदेहामाफी • पाराहपुर • पितौरा • पिलखना • पुरौरी • पैथान • पैसियापुर • पितौरा • पिपरगाँव • पुरौरी • पैथान खुर्द बुजुर्ग • पैलानी दक्खिन • फतनपुर • फतेहगढ़ • फतेहपुर परौली • फरीदपुर • फरीदपुर मजरा सैंथरा • फरीदपुर मंगलीपुर • फरीदपुर सैदबाड़ा • फ़र्रूख़ाबाद • बकसुरी • बख्तरपुर • बघऊ • बघेल • बघौना • बछलइया • बन्तल • बबना • बबुरारा • बमरुलिया • बरई • बरखेड़ा • बरझाला • बरतल • बहबल पुर • बराबिकू • बलीपुर • बलीपुर गढ़ी • बलीपुर मजरा अटसेनी • बलीपुर भगवंत • बसईखेड़ा • बाजिदपुर • बारग • बिछौली • बिजौरी • बिराइमपुर • बिराहिमपुर जागीर • बिराहिमपुर निरोत्तमपुर • बिरिया डाण्डा • बिरसिंगपुर • बिल्सड़ी • बिलहा • बीरबल का नगला • बुड़नपुर • बुड़नापुर • बुढ़नपुर • बेग • बेलासराय गजा • बेहटा बल्लू • बेहटा मुरलीधर • बेला(गाँव) • बैरमपुर • बौरा • बंगस नगर • बंसखेरा • भटासा • भकुसा • भगवानपुर • भागीपुर उमराव • भगोरा • भगौतीपुर • भटपुरा • भटमई • भटासा • भरतपुर • भरथरी • भिड़ौर • भैंसारी • भोलेपुर • भौंरुआ • मगतई • मद्दूपुर • मन्तपुरा • मदारपुर • मधवापुर • मसूदपुर पट्टी • महमदीपुर • महमदपुर कामराज • महमदपुर ढ़ानी • महमूदपुर पट्टीसफा • महमूदपुर सिनौरा • मानिकपुर • मामपुर • मिलिक कुरेश • मिलिक मजमुल्ला • मिलिक सुल्तान • मिलिकिया • मिस्तिनी • मीरपुर कमरुद्दीन नगर • मुर्शिदाबाद • मुराठी • मेदपुर • मुजफ्फरपट्टी • मुजाहिदपुर • मुहद्दीनपुर • मुड़ौल • मुरैठी • मूसेपुर • मोहम्दाबाद • मोहम्मदाबाद • मंगलीपुर • मंझना • मँझोला • |
फ़र्रूख़ाबाद य - व | याहियापुर • रुखैया खलिकदादपुर • रम्पुरा • रजपालपुर • रजलामई • रमापुर • रमापुर जसू • रमापुर दबीर • रसीदाबाद • रानीपुर गौर • रशीदाबाद खटिक • रशीदाबाद ब्राह्मनन • रशीदाबाद बल्लभ • रसीदपुर • रसीदपुर तराई • रसीदपुर मई • रसीदपुर मजरा अटसेनी • रसीदाबाद • रायपुर • रायपुर खास • रायपुर चिंगहाटपुर • रुटौल • रुटॉल • रुदायन • रुटौल • रुस्तमपुर • रूपपुर मंगली • रोशनाबाद • रौकरी • लखनपुर • लपहापानी • ललई • ललैयातुर्क • ललौर राजपूताना • लहरारजा कुलीपुर • लाखनपुर • लाड़मपुर द्योना • लालपुर पट्टी • लुखड़पुरा • लुधैया • लोधीपुर • वीरपुर • |
फ़र्रूख़ाबाद श - ह | शम्साबाद • शम्भूनगला • शम्भूनगला • शमसपुर भिखारी • शरीफपुर छिछौनी • शाद नगर • शाहआलम पुर • शाहपुर • शाहीपुर • शिवरई बरियार • शिवरई मठ • शिवारा • • शेशपुर हुसंगा • शंकरपुर हरहरपुर • स्यानी • सन्तोषपुर • समाधान नगला • सरपरपुर • सलेमपुर • सलेमपुर त्योरी • सलेमपुर दूँदेमई • सवितापुर विहारीपुर • सशा जगदीशपुर • समुद्दीनपुर • समेचीपुर छीतर • समेचीपुर मजरा अथुरैया • सादिकपुर • साहबगंज • सिउरइया • सिकन्दरपुर • सिकन्दरपुर अगू • सिकन्दरपुर कोला • सिकन्दरपुर खास • सिकन्दरपुर छितमन • सिकन्दरपुर तिहइया • सिकन्दरपुर मजरा नहरोश • सिकन्दरपुर महमूद • सिलसंडा • सिनौली • सिरमोरा बांगर • सिवारा खास • सिवारा मुकुट • सुकरुल्लापुर • सुताड़िया • सुथारी • सुभानपुर • सुल्तानपुर • सुल्तानपुर खरेटा • सुल्तानपुर पालनपुर • सुल्तानपुर राजकुंअर • सूरजपुर चमरौआ • सैदपुर पिस्तूर • सैदपुर रहीमदादपुर • सैंथरा • सोतेपुर • सोनाजानकी पुर • सोना जानकीपुर • संतोषपुर • हईपुर • हजरतगंज • हजरतपुर • हदीदादपुर मई • हथौड़ा • हमेलपुर • हजियाँपुर • हरसिंहपुर गोवा • हकीकतपुर • हमीरपुर काजी • हमीरपुर खास • हरसिंगपुर तराई • हमीरपुर मजरा बरतल • हमीरपुर मजरा जाट • हरकरनपुर • हरसिंगपुर गोवा • हरसिंगपुर मजरा अटसेनी • हाजीपुर • हुसंगपुर • हंसापुर • हंसापुर गौरियापुर • होतेपुर • हुसेनपुर तराई • हुसेनपुर बांगर • हुसंगा • |
अन्य जिलों में नगर | · अंबेडकर नगर जिला · आगरा जिला · अलीगढ़ जिला · आजमगढ़ जिला · इलाहाबाद जिला · उन्नाव जिला · इटावा जिला · एटा जिला · औरैया जिला · कन्नौज जिला · कौशम्बी जिला · कुशीनगर जिला · कानपुर नगर जिला · कानपुर देहात जिला · गाजीपुर जिला · गाजियाबाद जिला · गोरखपुर जिला · गोंडा जिला · गौतम बुद्ध नगर जिला · चित्रकूट जिला · जालौन जिला · चन्दौली जिला · ज्योतिबा फुले नगर जिला · झांसी जिला · जौनपुर जिला · देवरिया जिला · पीलीभीत जिला · प्रतापगढ़ जिला · फतेहपुर जिला · फ़र्रूख़ाबाद जिला · बागपत जिला · बिजनौर जिला · मैनपुरी जिला · महामायानगर जिला · मऊ जिला · मथुरा जिला · महोबा जिला · महाराजगंज जिला · मिर्जापुर जिला · मेरठ जिला · मुरादाबाद जिला · रामपुर जिला · रायबरेली जिला · लखनऊ जिला · लखीमपुर खीरी जिला · वाराणसी जिला · संत कबीर नगर जिला · सीतापुर जिला · संत रविदास नगर जिला · हरदोइ जिला |
राजधानी: लखनऊ | |
विषय | |
मंडल | |
ज़िले | अंबेडकर नगर • अयोध्या • राजेसुल्तानपुर • आगरा • अलीगढ़ • आजमगढ़ • उन्नाव • इटावा • एटा • औरैया • कन्नौज • कौशम्बी • कुशीनगर • कानपुर नगर • कानपुर देहात • गाजीपुर • गाजियाबाद • गोरखपुर • गोंडा • गौतम बुद्ध नगर • चित्रकूट • जालौन • चन्दौली • ज्योतिबा फुले नगर • झांसी • जौनपुर • देवरिया • पीलीभीत • प्रतापगढ़ • फतेहपुर • फ़र्रूख़ाबाद • फिरोजाबाद • बलरामपुर • बरेली • बलिया • बस्ती • बदायूँ • बहराइच • बुलन्दशहर • बागपत • बिजनौर • बाराबांकी • बांदा • मैनपुरी • महामयानगर • मऊ • मथुरा • महोबा • महाराजगंज • मिर्जापुर • मुझफ्फरनगर • मेरठ • मुरादाबाद • रामपुर • रायबरेली • प्रयागराज • लखनऊ • ललितपुर • लखिमपुर खेरी • वाराणसी • सुल्तानपुर • शाहजहांपुर • श्रावस्ती • सिद्धार्थनगर • संत कबीर नगर • सीतापुर • संत रविदास नगर • सोनभद्र • सहारनपुर • हमीरपुर • हरदोई |
प्रमुख नगर | |
इतिहास | हड़प्पन · वैदिक काल · महाजनपद · मगध · नंद · मौर्य · शुंग · कुशाण · गुप्त · हर्ष · दिल्ली सल्तनत · मुगल साम्राज्य · राजेसुल्तानपुर · नवाब · 1857 संग्राम · ब्रिटिश · |
राजनीति | |
भाषा | |
साहित्य | |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.