नया ज़माना (1971 फ़िल्म)
नया ज़माना | |
---|---|
नया ज़माना का पोस्टर | |
निर्देशक | प्रमोद चक्रवर्ती |
निर्माता | प्रमोद चक्रवर्ती |
अभिनेता |
धर्मेन्द्र, हेमामालिनी, अशोक कुमार |
संगीतकार | एस॰ डी॰ बर्मन |
प्रदर्शन तिथि |
1971 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
नया ज़माना 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में धर्मेन्द्र, हेमामालिनी, अशोक कुमार, महमूद, प्राण, ललिता पवार और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार हैं। संगीत एस॰ डी॰ बर्मन का है।
संक्षेप
[संपादित करें]अनूप (धर्मेन्द्र) संघर्ष कर रहा लेखक है। एक दिन उसकी मुलाकात अमीर और खूबसूरत सीमा (हेमा मालिनी) से होती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। जब सीमा के भाई राजन चौधरी (प्राण) को पता चलता है, तो वह नाराज हो जाता है और सीमा को अनूप से फिर से मिलने के लिए मना करता है। दूसरी ओर अनूप की बहन रेखा (अरुणा ईरानी) और राजन के साले महेश (महमूद) को भी एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। इससे राजन और भी नाराज हो जाता है और वह महेश को उसके घर से बाहर निकाल देता है।
राजन को पता चलता है कि अनूप ने "नया ज़माना" नाम की एक किताब लिखी है और इसे प्रकाशित करने और इसे अपने नाम से बेचने का फैसला किया है। अनूप और सीमा को पता चलता है कि पुस्तक बड़ी हिट रही है। इसके बाद राजन, अनूप और उसकी मां (ललिता पवार) के साथ छोटे-छोटे घरों में रहने वाले गरीब लोगों को बेदखल करने की कोशिश करता है। लेकिन अनूप और सीमा हस्तक्षेप करते हैं और परिणामस्वरूप राजन अपने गुर्गे सीताराम को चुपके से घर जलाने का आदेश देता है। अनूप को इस विनाश के लिए दोषी ठहराया जाता है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। सीमा के पिता, सचिन चौधरी (अशोक कुमार), सीमा को अनूप को देखने से मना करते हैं और साथ ही साथ गरीब लोगों के जीवन से दूर रहने की कहते हैं।
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- धर्मेन्द्र ― अनूप
- हेमामालिनी ― सीमा चौधरी
- अशोक कुमार ― सचिन चौधरी
- महमूद ― महेश
- प्राण ― राजेन्द्रनाथ चौधरी / राजन
- धूमल ― धरमदास
- ललिता पवार ― अनूप की माँ
- अरुणा ईरानी ― रेखा
- मनमोहन ― अशोक
- शबनम ― अशोक की पत्नी
- इन्द्रानी मुखर्जी ― आशा
- राज मेहरा ― आईजीपी आनन्द मोहन
- जानकी दास ― सीताराम
- बेबी गुड्डी ― गुड्डी
संगीत
[संपादित करें]सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत एस॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायन | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "डस गई सुई रैना कजरा रे" | लता मंगेशकर | 5:15 |
2. | "चोरों को सारे नजर आते हैं चोर" | लता मंगेशकर | 3:10 |
3. | "रामा रामा गजब हुई गवा रे" | लता मंगेशकर | 3:30 |
4. | "कितने दिन यूँ दिल तरसेंगे" | लता मंगेशकर | 3:53 |
5. | "चलता फिरता होटल" | महमूद, मन्ना डे | 4:06 |
6. | "दुनिया ओ दुनिया तेरा जवाब नहीं" | किशोर कुमार | 4:12 |
7. | "वाह रे नौजवान आजकल के" | किशोर कुमार | 4:51 |
नामांकन और पुरस्कार
[संपादित करें]प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति | पुरस्कार वितरण समारोह | श्रेणी | परिणाम |
---|---|---|---|
प्रमोद चक्रवर्ती | फिल्मफेयर पुरस्कार | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार | नामित |
गुलशन नन्दा | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार | नामित |
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.