तेजपुर विश्वविद्यालय
तेजपुर विश्वविद्यालय | |
---|---|
आदर्श वाक्य: | विज्ञानं यज्ञं तनुते |
स्थापित | २१ जनवरी १९९४[1] |
प्रकार: | सार्वजनिक |
मान्यता/सम्बन्धता: | यूजीसी |
कुलाधिपति: | जानकी वल्लभ पटनायक |
कुलपति: | प्रो॰ मिहिर काँति चौधरी |
विद्यार्थी संख्या: | १९६५[2] |
डॉक्ट्रेट: | ३०१[2] |
अवस्थिति: | नाप्पम,तेजपुर, असम, भारत |
परिसर: | ग्रामीण |
जालपृष्ठ: | www.tezu.ernet.in |
तेजपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है।[3] विश्वविद्यालय की स्थापना १९९४ में एक संसदीय अधिनियम के तहत की गई थी। इसका परिसर नाप्पम, तेजपुर से पूर्व दिशा में १५ कि॰मी॰ पर, में स्थित है और करीब २४२ एकड़ के क्षेत्र में फिला हुआ है।[4] विश्वविद्यालय में ४ संकायों के अंतर्गत १८ विभाग हैं।
इसके अधिनियम के अनुसार इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ एक विकसित असम गढ़ने हेतु रोजगारपरक तथा बहु-विषयक पाठ्यक्रम चलाने का प्रयास करना होगा। साथ ही विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उन नवीनतम क्षेत्रों से संबन्धित पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देना होगा जिनका इस क्षेत्र से विशेष तथा सीधा संबंध हो।
अप्रैल २०१६ में मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा प्रकाशित रपट में तेजपुर विश्वविद्यालय, भारत के शीर्ष ५ उच्च शिक्षा संस्थानों में सम्मिलित है।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "पृष्ठ क्रमाँक १ यूजीसी तथ्यपत्र" (PDF). मूल (PDF) से 9 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2012.
- ↑ अ आ "पृष्ठ क्रमाँक २२ यूजीसी तथ्यपत्र" (PDF). मूल (PDF) से 9 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2012.
- ↑ "मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की सूची". मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2012.
- ↑ "विश्वविद्यालय का परिचय". मूल से 20 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2012.
- ↑ "Tezpur beats Delhi in varsity ranking". मूल से 8 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2016.
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.