For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for डेविल मे क्राई (गेम).

डेविल मे क्राई (गेम)

डेविल मे क्राई
निर्माणकर्ताटिम लिटल डेविल्स
प्रकाशककेपकॉम
निर्देशकहिदेकी कमिया
निर्माताहिरोयुकी कोबायाशी
शिंजी मिकामी
लेखकहिदेकी कमिया[1]
नोबोरू सुगिमुरा[2]
संगीतकारमासामी उइदा
मासाटो कोहदा
मिसाओ सेनबोंगी
शृंखलाडेविल मे क्राई
कंप्युटर मंचप्लेस्टेशन २
प्रकाशन२३ अगस्त २००१
शैलीऐक्षन, मार काट
मोडएकल-खिलाडी

डेविल में क्राई (जापानी: デビル メイ クライ, अंग्रेज़ी: Devil May Cry) एक एक्श्न गेम है जिसे केपकॉम द्वारा 2001 में प्लेस्टेशन 2 के लिए प्रकाशित किया गया था। हालांकि यह इसी नाम की श्रंखला का पहला गेम है, पर इसकी घटनाएं कालक्रमानुसार इसे दूसरे नंबर का गेम बनाती है। इसकी घटनाएं डेविल मे क्राई 3: दांतेज़ अवेकनिंग के पश्चात् व डेविल मे क्राई 2 और डेविल मे क्राई 4 के पहले घटती हैं। गेम की कहानी आधुनिक काल में एक काल्पनिक द्वीप मालेट पर दांते व ट्रिश के किरदारों के इर्द-गिर्द घुमती है जो शैतान सम्राठ मुंडुस का मुक़ाबला करने के लिए उसकी खोज में हैं। कहानी मुख्यतः कटसीन्स के मिश्रण के माध्यम से बताई जाती है जिसमें गेम के इंजन और कई पूर्व रेंडरड पूर्ण गति वीडियों का उपयोग होता है। डेविल मे क्राई ने वीडियो गेम मीडिया में प्रमुख कवरेज प्राप्त किया, पेशेवर समीक्षकों से उच्च समग्र स्कोर और अब तक इसकी बीस लाख प्रतियां बिक चुकी हैं।[3]

गेमप्ले

[संपादित करें]

गेम में अलग-अलग मिशन है जहां खिलाडी कई तरह के क्षत्रुओं का सामना करता है, मुश्किल चुनौतियों का हल निकालता है और पहेलियां सुलझाता है जिससे कहानी आगे बढती रहती है। खिलाडी को उसके खेलने के ढंग के अनुसार ग्रेड्स मिलते हैं।[4]

एक साथ बिना रुके कईं हमले करने पर "स्टाइलिश" लडाई के दृष्य बनते हैं और खिलाडी कि कुशलता स्क्रिन पे मौजुद मिटर में जमा होती दिखाई पडती है। खिलाडी जितना लडता है मिटर उतना बढता चलता है। शुरुआत में मिटर "डल" होता है, फिर "कूल", "ब्रावो", "औसम" और अतंतः "स्टाइलिश" में बदल जाता है। चोट लगने पर मिटर वापस गिरना शुरू हो जाता है। खिलाडी अपना स्टाइल मिटर दुश्मनो को चिढाकर बरकरार रख सकता है।[4]

खिलाडी अस्थायी तौर पर खुद को "डेविल ट्रिगर" कि मदद से एक शैतान में बदल सकता है जिससे खेल में उसका रूप बदल जाता है और हतियार और ताकदवर बन जाते हैं। यह तभी तक सिमित है जब तक डेविल ट्रिगर मिटर खत्म ना हो और इसे भरने के लिए सधारण रूप में लडते रहना पड़ता है।[4]

डेविल मे क्राई में कईं पहेलियां है। कहानी में आगे बढने के लिये कभी-कभी इन्हे हल करना अनिवार्य होजा ता है। यह कन्सेप्ट केपकॉम के रेसिडंट इविल गेम से मिलता जुलता है।

डेविल मे क्राई कि शुरुआत होती है जब दांते के कार्यालय में एक रहस्यमयी औरत ट्रिश उसपर हमला कर देती है। दांते उसके वार को आसानी से ज़ाया करके उसे प्रभावित कर देता है और उसे बताता है कि वह शैतानो का शिकार करता है उनकी तलाश में जिन्होने उसके भाई और मॉ का खुन किया है।[5] तब ट्रिश उसे बताती है कि यह हमला उसे परखने के लिए था और शैतान समराठ मुंडुस, जिसे दांते अपने परिवार कि मौत का ज़िम्मेदार मानता है, वापस आने कि तयारी कर रहा है।[6] फिर दृष्य उनके एक विशाल किले में पहुंचने से शुरू होता है जहां ट्रिश अचानक ऊंची दिवार फांद कर गायब हो जाती है।

किले में छानबिन करते वक्त दांते का सामना खेल में बडी मात्रा में मौजुद शैतानी कठपुतलिओं से होता है। उसे एक नई "अलैस्टर" नाम कि तलवार मिलती है और फिर उसका सामना गेम के पहले बॉस फैन्टम से होता है जो एक विशाल मकडी और बिछ्छू से बना शैतान है। यह लडाई दांते जित जाता है पर फिर भि उसका सामना बार-बार फैन्टम से किले के गलियारों में होता रहता है। आगे और छानबिन करने के बात दांते का सामना निलो एञिलो नाम के शैतान से होता है जो दांते को अपने साहस से प्रभावित करता है।[7] इस लडाई में शैतान जित जाता है पर दांते के गले में लटका आधा ताबीज़ देख कर भाग खडा होता है। खेल में आगे दो बार और शैतान हमला करता है और तब दांते को पता चलता है कि वह शैतान उसका जुडवा भाई वर्जिल है। वर्जिल कि मौत के बाद उसके गले का आधा ताबीज़ दांते के ताबीज़ से जुड जाता है और गेम कि डिफ़ॉल्ट तलवार "फोर्स एज", जो दोनो के पीता कि थी, अपने असली रूप "स्पार्डा" में तब्दिल हो जाती है।

दांते का फैन्टम से सामना

जब दांते ट्रिश से वापस मिलता है तब ट्रिश उसे धोका दे देती है और बताती है कि मुंडुस के लिए काम करती है, पर जब उसकी जान खतरे में पड जाती है तब दांते उसे यह कह कर बचा का लेता है कि उसकी श्कल दांते कि मॉ से मिलति है और उसे आगाह करता है कि उससे दूर रहे।[8] आगे चलके जब उसका सामना मुंडुस से होता है जो ट्रिश कि जान लेने वाला होता है, तब दांते पुनः उसकी जान बचा लेता है और मुटभेड में ज़खमी हो जाता है। मुंडुस मौके का फायदा उठा कर उसपर वार करता है पर इस बार ट्रिश बिच में आकर वार अपने ऊपर ले लेती है। यह देख कर दांते कि पुरी ताकद उभर कर सामने आती है और वह स्पार्डा में तब्दिल हो जाता है।[9] दांते और मुंडुस फिर एक दुसरी वास्तविकता में लडते हैं।

दांते जीत जाता है और जाने से पहले अपना ताबीज़ और तलवार ट्रिश के शरीर के पास रख कर साधारण रूप में लौट आता है।[10] पर इससे पहले कि दांते व्दिप से निकले, मुंडुस वापस आकर उसे घेर लेता है। तभी ट्रिश आ जाति है और दांते को अपनी शक्ती दे देती है। दांते मुंडुस को हरा देता है जो जाते जाते वापस लौट कर आने कि कसम लेता है।[11] जब ट्रिश दांते से माफी मांगने कि कोशिश करती है तब उसके आंसू निकल आते हैं जिन्हे देख दांते उसे कहता है कि अब वह शैतान नहीं रही, इन्सान बन गयी है क्योंकि "शैतान कभी नहीं रोते"।[12] दांते और ट्रिश एक प्लेन के सहारे व्दिप से बच निकलते हैं और व्दिप समंदर में समा जाता है।

डेविल मे क्राई कि शुरुआत दिसम्बर १९९९ में[13] रेसिडंट इविल ४ के शुरुआती अवतरण के रूप में हुई।[14] निर्देशक हिदेकी कमिया ने उत्पादक शिंजी मिकामी के कहने पर डेविल मे क्राई को रेसिडंट इविल श्रंखला कि अगली कड़ी के रूप में विकसित करना शुरु किया।[15] सन २००० के शुरुआत में[1] सिरिज़ के मुख्य लेखक नोबोरू सुगिमुरा[2] ने कमिया के कुल एवं स्टाइलाइस्ड एक्शन गेम के सुझाव पर एक पटकथा तयार कि।[16] कहानी एक रहस्यमयी पात्र टोनी के इर्दगिर्द घुमती थी[17] जो एक अजेय किरदार था और जिसकी कुशलता व बुद्धिमत्ता बायोटेक्नोलौजी के कारण साधारण मनुष्य से कईं ज्यादा थी।[1] कमिया किरदार के कुछ दृष्यों से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होने रेसिडंट इविल श्रंखला के पहले से विकसित पृष्ठभूमि को छोड़ कर डायनामिक कैमरा सिस्टम इस्तमाल करने का निर्णय लिया।[15] इस बदलाव के कारण टिम को यूरोप जाना पड़ा जहां उन्होने यूनाइटेड किंगडम और स्पेन ग्यारह दिन वहशी मुर्तियां, फुटपाथ और ईटों कि तस्विरें निकालने में बिताए।[18][19] कईं कोशिशों के बावजुद वे इस थिम को रेसिडंट इविल में बिना उसकी पहचान खोए नहीं डाल सके और मिकामी ने स्टाफ को इससे एक नया गेम विकसित करने को कहा।[20] कमिया ने पुरी कहानी वापस लिखी जिसे शैतानों से भरी दुनिया में रचा गया और हिरो का नाम बदल कर दांते कर दिया।[1] ज्यादात पात्र सुगिमुरा कि पठकथा के अनुसार हि रहे[21] बस हिरो के माता पिता का किरदार नए डाले गए।[22][23] नवंबर २००० में गेम का नया शीर्षक डेविल मे क्राई घोषित किया गया।[24]

गेम को केपकॉम के एक छोटे सदस्यों के ग्रुप टिम लिटल डेविल्स ने विकसित किया।[25][26] गेमप्ले के कुछ बड़े हिस्से दरसल ओमिनुषा: वारलॉर्डस में पाएं गये नुस्खों का आधार लेकर बनाए गये। टेस्ट-प्ले के दौरान कमिया ने देखा कि दुश्मनों पर लगातार वार करने से वे हवा में हि रहते हैं। इसे मद्देनज़र रखते हुए डेविल मे क्राई में गोलिबारी व तलवारबाज़ी सुधारी गई।[27] निर्देशक हिदेकी कमिया के अनुसार डेविल मे क्राई पुरी तरह दांते के लडने के तरिकों के इर्द-गिर्द बनाया गया है।[28]

समीक्षा

[संपादित करें]

समिक्षकों द्वारा डेविल मे क्राई कि काफी प्रशंसा कि गयी, खास कर इसके गेमप्ले, कैमरा कंट्रोल व एक्शन को लेकर।[31][32][34][35][36][37][39] गेम इनफारमर ने यह कह कर इसकी तारिफ की कि इसके सामने रेसिडंट इविल एक धिमी लाश के समान है।[38] गेम को आलोचनाओं का भी सामना करना पडा। नेक्स्ट जनरेशन मैगज़िन ने इसके मुश्किल लेवल्स को आडें हाथों लिया और यह कहा कि "यह सिर्फ गेमप्ले को खिंचने के लिए किया गया लगता है।"[40] द इलेक्ट्रानिक प्लेग्राउंड ने इसके कंट्रोल सिस्टम और बदलाव करने कि कमी पर टीका की।[31]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. हिदेकी कामिया (जुलाई 2001). "シナリオの話". डेविल मे क्राई कॉलम. केपकॉम को. लिमिटेड. मूल से 26 जुलाई 2001 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2010.
  2. मिनोरू फ़ुनात्सू (11 अप्रैल 2001). "カプコン、深作欣二監督を招き「クロックタワー3」を制作". गेम वाच. इम्प्रेस वाच कॉर्पोरेशन. मूल से 30 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2010. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "dmcscenario2" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  3. मैट केलर (9 जून 2006). "मैट्स समवॉट सेरियस बिट". पाल्गन. मूल से 13 मई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  4. डेविल मे क्राई इंस्ट्रक्शन बुकलेट. केपकॉम. 2001.
  5. Dante: Well the way I figure it, in this business a lot of your kind come along, and if I kill each one that comes, eventually I should hit the jackpot sooner or later. (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  6. Trish: Yes, his powers were sealed by Sparda, he's attempting to take control of the human world again. He has been preparing to open the gate on... Mallet Island. (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  7. Dante: This stinking hole was the last place that I thought I’d find anyone with some guts. (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  8. Trish: Uh ... Dante! Dante why did you save my life? Dante: Because you look like my mother ... Now get out of my sight! The next time we meet it won’t be like this. Trish: Dante! Dante: Don’t come any closer you Devil! You may look like my mother but you're nowhere close to her. You have no soul! You have the face but you'll never have her fire! (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  9. Dante: How much longer are you going to keep zapping? Come out and show yourself, Mundus! (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  10. Dante: This was my mother's. Now I'm giving it to you. My father's also here now. Rest ... in Peace. (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  11. Trish: Dante, use my power! Dante: Trish! Okay! (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  12. Dante: Trish...devils never cry ... These tears, tears are a gift only humans have. (डेविल मे क्राई) केपकॉम, 2001
  13. डगलस सी. पेरे (3 दिसम्बर 1999). "रेसिडंट इविल सिरिज़ टु हॉन्ट प्लेस्टेशन 2". IGN.com. आईजिएन इंटरटेन्मेंट इंक. मूल से 13 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2010.
  14. केविन गिफ़ोर्ड, मार्क मैकडोनाल्ड (अप्रैल 2005). "आफ़्टरथॉट्स: रेसिडेंट इविल 4". इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मंथली. ज़िफ़ डेविस मिडिया इंक. (190): 51–52.
  15. हिदेकी कामिया (जुलाई 2001). "新しいバイオ". डेविल मे क्राई कॉलम. केपकॉम को. लिमिटेड. मूल से 24 जुलाई 2001 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2010.
  16. डेविल मे क्राई ग्राफ़िक ऐडिशन. कादोकावा शोतेन. दिसम्बर 2001. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-4-04-707071-4.
  17. हिदेकी कामिया (19 सितंबर 2010). "ट्वीटर". मूल से 19 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2011.
  18. हिदेकी कामिया (जुलाई 2001). "背景". डेविल मे क्राई कॉलम. केपकॉम को. लिमिटेड. मूल से 24 जुलाई 2001 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2010.
  19. जेम्स मिल्के (18 अगस्त 2006). "रेट्रो/ऐक्टिव: हिदेकी कामिया -- द ओकामी फ़ैमिली ट्री". 1UP.com. UGO इंटरटेन्मेंट इंक. मूल से 27 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  20. डगलस सी. पेरे (17 मई 2001). "E3 2001:इंटरव्यू विथ शिंजी मिकामी". IGN.com. आईजिएन. मूल से 29 दिसंबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  21. हिदेकी कामिया (22 सितंबर 2010). "ट्वीटरr". मूल से 19 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2011.
  22. हिदेकी कामिया (19 सितंबर 2010). "ट्वीटर". मूल से 19 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2011.
  23. हिदेकी कामिया (20 सितंबर 2010). "ट्वीटर". मूल से 19 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2011.
  24. "न्यू फ़्रॉम केपकॉम: डेविल मे क्राई". IGN.com. आयजिएन. 15 नवम्बर 2000. मूल से 11 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2010.
  25. केपकॉम. डेविल मे क्राई. (केपकॉम इंटरटेन्मेंट). Scene: स्टाफ़ क्रेडिट्स. (अक्तुबर 17, 2011)
  26. "प्रोडक्शन स्टुडियो 4" (जापानी में). केपकॉम. मूल |archive-url= दिए जाने पर |url=भी दिया जाना चाहिए (मदद) से फ़रवरी 6, 2005 को पुरालेखित. गायब अथवा खाली |url= (मदद)
  27. इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मंथली, दिसम्बर 2001 issue, pg. 56
  28. मिल्के, जेम्स (18 अगस्त 2006). "द किमिया टच". 1UP.com. मूल से 8 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  29. गेम रैंकिंग स्टाफ़. "डेविल मे क्राई रिव्यू". गेम रैंकिंग. मूल से 19 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  30. मेटाक्रिटिक स्टाफ़. "डेविल मे क्राई रिव्यू". मेटाक्रिटिक. मूल से 28 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  31. जेम्स तापिया. "डेविल मे क्राई रिव्यू". द इलेक्ट्रॉनिक प्लेग्राउंड. मूल से 10 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  32. जॉन बाय (12 अगस्त 2001). "डेविल मे क्राई रिव्यू". युरोगेमर. मूल से 30 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  33. आईजिएन स्टाफ़ (9 अगस्त 2001). "डेविल मे क्राई स्कोर्स बिग इन फ़ामित्सू". आईजिएन. मूल से 8 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  34. मेजर माइक (16 अक्टूबर 2001). "डेविल मे क्राई रिव्यू". गेमप्रो. मूल से 7 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  35. अहमद, शहिद (17 अक्टूबर 2001). "गेमस्पॉट डेविल मे क्राई रिव्यू". गेमस्पॉट. मूल से 18 मार्च 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  36. रसल गार्बट (15 अक्टूबर 2001). "डेविल मे क्राई रिव्यू". गेमस्पाय. मूल से 9 मई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  37. माइक डुलिटल (28 नवंबर 2001). "डेविल मे क्राई रिव्यू". Gamecritics.com. मूल से 22 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  38. ऐंड्रू रिनर (2001–10). "डेविल मे क्राई रिव्यू". गेम इनफ़ॉर्मर. मूल से 9 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  39. पेरे, डग (16 अक्टूबर 2001). "डेविल मे क्राई रिव्यू". आईजीएन]. मूल से 23 मार्च 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2008.
  40. Next Generation Magazine, November 2001 issue

बाहरी लिंकस

[संपादित करें]
{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
डेविल मे क्राई (गेम)
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?