टोलेडो प्रान्त
टोलेडो प्रान्त (स्पेनी: Provincia de Toledo) स्पेन के केन्द्र में मैड्रिड के निकट स्थित कैस्टिले-ला मांचा नामक स्वायत्तशासी समुदाय का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी है टोलेडो और सबसे बड़ा बगर है महारानी का टेलावेरा। इस प्रान्त की जनसंख्या ६,००,००० है।
इसकी सीमाएँ इन प्रान्तों से लगती हैं: मैड्रिड, क्युएन्सा, सियुदाद रियाल, बादाजोज़, कासीरैस और अविला।
प्रान्त की कुल ५,४६,५३८ की जनसंख्या (२००२) में से केवल १/९ ही राजधानी टोलेडो में रहती है, जो स्वायत्तशासी समुदाय की भी राजधानी है। प्रान्त का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है टालावेरा दी ला रीना जिसकी कुल जनसंख्या ८३,७९३ (२००६) है।
प्रान्त में कुल २०४ नगर निगम हैं। स्पेन का सबसे छोटा नगर निगम, इल्लान दी वाकस, जहाँ कुल ८ लोग रहते हैं, टोलेडो प्रान्त में है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]- स्पेन
- स्पेन के प्रान्त
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.