टिम डीके
टिम डीके | |
---|---|
2011 में डीके | |
जन्म |
टिमोथी रॉबर्ट डीके 12 जून 1963 इथका, न्यूयॉर्क, अमेरिका |
टिमोथी रॉबर्ट "टिम" डीके (जन्म: जून 12, 1963) अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक हैं। अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत डीके ने विज्ञान गल्प टेलिविज़न शृंखला सीक्वेस्ट डीएसवी (अंग्रेज़ी: seaQuest DSV) से की थी। 1997 से 1999 के बीच ये किशोर ड्रामा पार्टी ऑफ़ फाइव में नज़र आए। 2003 से 2005 तक इन्होंने कार्निवेल में अभिनय किया तथा 2007 में टॅल मी यू लव मी में काम किया। वर्तमान समय में ये यूएसए नेटवर्क कॉमेडी-ड्रामा टेलिविज़न शृंखला व्हाइट कॉलर में मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें शातिर ठग (अभिनय किया है मैट बोमर ने) और एक एफबीआई एजेंट (डीके) के बीच की साझेदारी का वृत्तांत है।
निजी जीवन
[संपादित करें]डीके का जन्म न्यूयॉर्क राज्य के इथका शहर में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लांसिंग गाँव के नजदीक स्थित एक स्कूल से प्राप्त। ये स्कूल में बास्केटबॉल और बेसबॉल दोनों खेला करते थे। ला मोय्न कॉलेज से इन्होंने समाजशास्त्र और व्यवसाय की शिक्षा ली। रट्गर्ज़ विश्वविद्यालय से इन्होंने ललित कला निष्णात की डिग्री प्राप्त करी और वहीं इनकी मुलाकात अपनी पत्नी एलिसा टेलर से हुई। जोड़े के दो बच्चे हैं। टिम का एक भाई भी है जिसका नाम जेमी डीके है।[1]
फिल्मे
[संपादित करें]वर्ष | शीर्षक | नोट |
---|---|---|
1996 | इफ दीज़ वॉल कुड टॉक | बेकी का पति - '1952' अनुभाग में |
1997 | इन्वेज़न | माइक लैंडरी |
1998 | द पेंटागन वॉर्स | जूनियर ऑफिसर |
ऑलमोस्ट हीरोज़ | न्यू बारटेन्डर | |
1999 | बडी बॉय | कैन |
2000 | द क्रो: साल्वेशन | मार्टिन टूमे; |
बिग एडन | डीन स्टीवर्ट | |
2001 | नाइस गाय्ज़ फिनिश लास्ट | डैड |
स्वोर्डफ़िश | एजेंट | |
टेकिंग बैक आर टाउन | लाइफटाइम चैनल मूवी | |
2002 | द थर्ड वील | स्पीकर |
2003 | वेलकम टू द नेबरहुड | बिल |
2004 | कंट्रोल | बिल कैपियुटो |
2005 | द कमस्क्रबर | मिस्टर पैक |
2006 | पीसफुल वॉरियर | कोच गैरिक |
द फार साइड ऑफ़ जेर्रिको | स्ट्रेंजर | |
2007 | रैंडी एंड द मोब | बिल |
2008 | मोंस्टर आर्क | डॉ निकोलस |
गॅट स्मार्ट | सीक्रेट सर्विस एजेंट | |
द रसल गर्ल | टीम रुस्सेल |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Tim DeKay Biography". टीवी गाइड. मूल से 22 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2013.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]टिम डीके से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.