छिंदवाड़ा ज़िला
छिंदवाड़ा ज़िला Chhindwara District | |||||||
— महानगर / ज़िला — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | भारत | ||||||
राज्य | मध्य प्रदेश | ||||||
जनसंख्या • घनत्व |
2,090,922 (2011) | ||||||
क्षेत्रफल | 11,815 वर्ग कि.मी. कि.मी² | ||||||
विभिन्न कोड
| |||||||
आधिकारिक जालस्थल: chhindwara.nic.in |
निर्देशांक: 22°04′N 78°56′E / 22.07°N 78.93°E
छिंदवाडा़ भारत के मध्य प्रदेश प्रांत में स्थित एक प्रमुख नगर है। और ये प्रदेश का 5वा सबसे विकसित नगर है एवं छिंदवाड़ा मे राज्य का पहला जनजंतीय संग्रहालय है जो पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के द्वारा बनाया गया हैं एवं श्री कमलनाथ देश के दिग्गज नेता मे से एक है ये छिंदवाड़ा के विकास पुरुष के रूप मे भी जाने जाते है मध्य मध्य प्रदेश राज्य, मध्य भारत, कुलबेहरा की धारा बोदरी के तट पर स्थित है। यह 671 मीटर की ऊँचाई पर सतपुड़ा के खुले पठार पर स्थित है और उपजाऊ कृषि भूमि से घिरा है, जिसमें बीच-बीच में आम के उपवन हैं और इसके पश्चिमोत्तर में कम ऊँचाई वाले ऊबड़ खाबड़ पहाड़ तथा दक्षिण में नागपुर के मैदानों की ओर ढलान है। पठार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में चौराई गेहुँ के उपजाऊ मैदान हैं। नागपुर का मैदान कपास और ज्वार की खेती का समृद्ध क्षेत्र इस समूचे क्षेत्र का सबसे संपन्न और सर्वाधिक जनसंख्या वाला हिस्सा है। वैनगंगा, पेंच और कन्हान नदियाँ इस क्षेत्र को अपवाहित करती हैं। यहाँ की मिट्टी बजरीयुक्त और जल्दी सूखने वाली है। अपेक्षाकृत कम वर्षा पश्चात भी यहाँ का मौसम विशेष रूप से स्वास्थ्यवर्द्धक और सुखमय है। इस नगर का नामकरण 'छिंद', अर्थात खजूर जैसे दिखने वाले वृक्ष के नाम पर हुआ है।
ज़िले की 13 तहसील
[संपादित करें]छिंदवाड़ा जिले में निम्नांकित 13 तहसीलें हैं-
जिले के 12 विकासखंड
[संपादित करें]जनसांख्यिकी
[संपादित करें]यातायात
[संपादित करें]आधुनिक युग के मुताबिक़ पर्याप्त यातायात सुविधा उपलब्ध है। छिंदवाडा से दिल्ली, इंदौर, गोरखपुर, अमृतसर तक रेल सेवा बड़ी रेल लाइन के जरिये सीधे जुडी हुई है। इसका छोटी रेल लाइन के जरिये नागपुर, जबलपुर, मंडला से संपर्क है। (बड़ी लाइन का कार्य प्रगति मे है) सड़क मार्ग के जरिये हर छोटे बड़े शहर तक यातायात सुविधा है। निजी बसों की बहुतायात है। छिंदवाडा में एक हवाई पट्टी भी उपलब्ध है, जो छोटे विमानों के आवागमन के लिए उपयुक्त है। नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा सूत्रसेवा नाम से सिटी बस का भी सञ्चालन २३ जून २०१८ से किया जा रहा है
समाचार संसाधन
[संपादित करें]दैनिक समाचार पत्रो का जाल भी छिदवाड़ा में फैल गया है दैनिक भास्कर, पत्रिका, जबलपुर एक्सप्रेस, दिव्य एक्सप्रेस अदि प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है साथ ही महिला पत्रकार सारिका हृदेश श्रीवास्तव ने प्रथम बार महिला पत्रकार के रूप में मध्य प्रदेश शासन से अधिमान्यता प्राप्त की है और न्यूज़ 4 इंडिया नाम का प्रसिद्ध न्यूज़ नेटवर्क चला रही है। जिले में फ्री प्रेस ऑफ़ जनरल दैनिक अख़बार भी २६ फ़रवरी से प्रसारित हो रहा है और www.satpuranews.com news portal भी छिंदवाड़ा से ही सम्पादित होता है
दर्शनीय स्थल
[संपादित करें]- सिमरिया हनुमान मन्दिर (नागपुर रोड)
- हिंगलाज माता मन्दिर, अम्बाड़ा
- कोसमी सिद्ध पीठ (हनुमान मंदिर)
- भरतादेव
- तामिया
- सप्तधारा मटकुली
- पातालकोट
- डोंगरदेव
- खेडापति माता मन्दिर चांदामेटा
- कपुरदा मन्दिर, चौरई
- पेंच राष्ट्रीय उद्यान
- जामसावली (हनुमान मन्दिर) सौसर
- अर्द्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग, मोहगांव हवेली
- अाँचलकुण्ड
- राजमहल हर्रई
- कोकन पाठ झण्डा मन्दिर, हर्रई
- छोटा महादेव तामिया
- अनहोनी गरम कुंड , ग्राम अनहोनी
- वर-दिया (अमरवाड़ा) हनुमान दादा का सिद्ध मन्दिर
- देवगढ़ का किला मोहखेड़
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]छिंदवाड़ा ज़िला से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.