कृशनसर
कृशनसर | |
---|---|
स्थान | गान्दरबल ज़िला, कश्मीर वादी |
निर्देशांक | 34°23′49″N 75°06′02″E / 34.397072°N 75.100447°Eनिर्देशांक: 34°23′49″N 75°06′02″E / 34.397072°N 75.100447°E |
प्रकार | स्वच्छ पर्वतीय झील |
मुख्य अन्तर्वाह | बर्फ़ का पिघलाव |
मुख्य बहिर्वाह | विशनसर (झील), किशनगंगा नदी |
अधिकतम लम्बाई | 0.95 किलोमीटर (0.59 मील) |
अधिकतम चौड़ाई | 0.6 किलोमीटर (0.37 मील) |
सतही ऊँचाई | 3,710 मीटर (12,170 फीट) |
हिमीकरण | दिसम्बर से अप्रैल |
कृशनसर (Krishansar, کرشن سر) या कृष्णसर भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,७१० मीटर पर स्थित यह झील प्रसिद्ध किशनगंगा नदी का सर्वप्रथम स्रोत है। इसकी लम्बाई ०.९५ किमी और चौड़ाई ०.६ किमी है।
नाम
[संपादित करें]'कृशनसर' नाम 'कृष्णसर' का विकृत रूप है और इसका अर्थ 'कृष्ण का सरोवर' है।
विवरण
[संपादित करें]कृशनसर एक सुंदर पर्वतीय झील है जिसके पीछे विष्णु पर्वत खड़ा हुआ है। इसकी तुलना अक्सर पास की विशनसर (झील) से की जाती है क्योंकि जहाँ कृशनसर का रंग कुछ हरा नज़र आता है वहाँ विशनसर का बहुत नीला है। दोनों झीलों में ट्राउट मछली मिलती है। यह उत्तरी यूरोप की निवासी है लेकिन इसे कश्मीर की कई नदी-झीलों में लाकर छोड़ा गया था ताकि लोग इन्हें पकड़ने-खाने का आनंद ले सकें।[1] कृशनसर के आसपास मर्ग (घास के खुले मैदान) फैले हुए हैं जहाँ चरवाहे अपनी भेड़-बकरियाँ लेकर आते हैं। सर्दियों में यहाँ भारी बर्फ़बारी होती है और झील भी जम जाती है। कृशनसर से एक धारा निकलकर विशनसर में जाती है और उस झील से आगे किशनगंगा नदी निकलती है।
झील के कुछ नज़ारे
[संपादित करें]इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Visiting Kashmir Archived 2013-09-22 at the वेबैक मशीन, Allan Stacey, Hippocrene Books, 1988, ISBN 9780870525681, ... Descend and cross to a flat area where there are two beautiful mountain lakes, Vishansar and Krishansar, one blue and the other green, and with Mount Vishnu as a backdrop. The lakes are full of trout and a licence is needed for fishing ...
जम्मू एवं कश्मीर की जलराशियाँ | |
---|---|
नदियाँ | |
झीलें | डल झील • गाडसर • गंगाबल झील • कृष्णसर झील • मानसबल झील • मानसर झील • पैंगोंग Tso • शेषनाग झील • तूलियन झील • विशनसर • वूलर झील |
हिमनद | ड्रांग-ड्रंग हिमनद • कोल्होई हिमनद • मचोई हिमनद • शफ़त हिमनद • सियाचिन हिमनद |
बांध, बैराज | बग्लीहर बांध • दुमखर बांध • उरी बांध |
निकटवर्ती जलराशियां | हिमाचल प्रदेश • पंजाब • पाकिस्तान |
दर्रे | |
---|---|
घाटियाँ |
|
नगर | |
क़स्बे |
|
नदियाँ | |
हिमनद | |
झीलें |
|
पर्वत |
|
हिल स्टेशन और मुग़ल गार्डन | |
अन्य |
|
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.