काली सिन्ध नदी
काली सिन्ध नदी Kali Sindh River | |
---|---|
सवाई माधोपुर के पास काली सिन्ध | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश, राजस्थान |
ज़िले | देवास, शाजापुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | |
• स्थान | बागली, मध्य प्रदेश |
• निर्देशांक | 22°39′N 76°21′E / 22.65°N 76.35°E |
नदीमुख | चम्बल नदी |
• स्थान |
नौनेरा, राजस्थान |
• निर्देशांक |
27°46′N 77°17′E / 27.77°N 77.29°Eनिर्देशांक: 27°46′N 77°17′E / 27.77°N 77.29°E |
लम्बाई | 150 किलोमीटर (93 मील) |
जलसम्भर लक्षण |
काली सिन्ध नदी (Kali Sindh River) भारत के मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में बहने वाली एक नदी है।[1][2]
उत्पत्ति व मार्ग
[संपादित करें]यह मध्य प्रदेश के देवास ज़िले में बागली नामक गाँव के पास विंध्याचल पहाड़ियों में जन्मती है और अपना मार्ग पूरा कर के चम्बल नदी में विलय हो जाती है, यानि यह चम्बल की एक सहायक नदी है। यह उत्पन्न होकर सोनकच्छ के समीप से गुज़रती है और शाजापुर ज़िले में प्रवेश करती है। यहाँ से यह राजगढ़ ज़िले से निकलकर, राजस्थान के झालावाड़ व कोटा ज़िलों से बहती हुई, नौनेरा नामक स्थान में चम्बल नदी से मिल जाती है। नदी की कुल लम्बाई 150 किलोमीटर है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
- ↑ "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.