करोल बाग
करोल बाग Karol Bagh | |
---|---|
उपमंडल | |
निर्देशांक: 28°39′46″N 77°12′36″E / 28.6629°N 77.210°Eनिर्देशांक: 28°39′46″N 77°12′36″E / 28.6629°N 77.210°E | |
देश | भारत |
राज्य | दिल्ली |
ज़िला | मध्य दिल्ली |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,05,242 |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 110005 |
लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र | नई दिल्ली |
विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र | करोल बाग |
नगरपालिका | दिल्ली नगर निगम |
विमानक्षेत्र से दूरी 18 किमी; रेलस्टेशन से दूरी 3 किमी |
करोल बाग (कभी-कभी क़रोल बाग़) पश्चिम दिल्ली का एक बड़ा बाजार एवं आवासीय क्षेत्र है। प्रशासनिक रूप से यह मध्य दिल्ली ज़िले का भाग है।[1]
आनंद पर्बत
[संपादित करें]इसके निकट प्राचीन सांस्कृतिक स्थल आनंद पर्बत स्थित है। आनंद पर्वत दिल्ली का एक प्राचीन संस्कृति का क्षेत्र है, पहले जिसका नाम काला पहाड़ था। यहां की ज़मीन में अभ्रक की मात्रा बहुत अधिक है। किसी ज़माने में यह दिल्ली का बहुश्रुत स्थल था। यह इण्डिया गेट के भूमि तल से 165 फुट ऊँचा पहाड़ है जहाँ ऊपर बनें घरों की छतों से आज भी पूरी दिल्ली का 360 डिग्री का विहंगम दिग्भ्रमणात्मक दृश्य रमणीय है।यह सर्वत्र कीकर और जांड नामक झाड़ीनुमा कटीले पेड़ों से अटा पड़ा है। यहाँ पुरानी अकादमिक संस्कृति रही है। ऊपर पुराने विद्यालय स्वातन्त्रय पूर्व अंग्रेजी राज से आज भी ज्यों के त्यों हैं। अब भी वहां अनेक स्वतंत्र भारत से पूर्व के परिवार के लोग रहते हैं जो अधिकांश अध्यापकों के वंशज हैं। यहाँ दशकों से सैन्य छावनी स्थित है जो 600 एकड़ से अधिक पर्वतीय हरित क्षेत्र का संरक्षण करती आई है। यहां के पुराने हरित भागों में बीसवीं शती के 90 के दशक तक भी जंगली नील गाय, चितरीदार हिरन, जंगली सूअर, लौमड़ियां, जंगली कुत्ते, मोर, तोते,बत्तख,जलेबिया साँप, नेवले, भूमिगत दीमक की बांबियां, सफेद उल्लू, बड़ी नस्ल के चमगादड़, गिद्ध, की भरमार रही है। कुल मिलाकर आनंदकर जलवायु का निकर होने से सरकार ने इसका नामकरण आनंद पर्बत ही कर दिया।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. अभिगमन तिथि 30 September 2011.
मध्य दिल्ली | ||
---|---|---|
उत्तर दिल्ली जिला | ||
दक्षिण दिल्ली | ||
पूर्वी दिल्ली जिला | ||
उत्तर पूर्वी दिल्ली | ||
दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला | ||
नई दिल्ली | ||
उत्तर पश्चिम दिल्ली | ||
पश्चिम दिल्ली | ||
दक्षिण पूर्वी दिल्ली | ||
शाहदरा |
Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.