आप की कसम
आप की कसम | |
---|---|
आप की कसम का पोस्टर | |
निर्देशक | जे ओम प्रकाश |
लेखक | रमेश पंत |
पटकथा | राम केलकर |
निर्माता | जे ओम प्रकाश |
अभिनेता |
राजेश खन्ना, मुमताज़, संजीव कुमार, असरानी |
छायाकार | वी बाबासाहेब |
संपादक | प्रताप दवे |
संगीतकार |
आर॰ डी॰ बर्मन आनंद बख्शी (गीत) |
प्रदर्शन तिथियाँ |
17 अप्रैल, 1974 |
लम्बाई |
154 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
आप की कसम 1974 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य रूमानी फिल्म है। यह जे ओम प्रकाश द्वारा निर्मित है जो उनकी निर्देशक के रूप में पहली फिल्म भी है। फिल्म में राजेश खन्ना, मुमताज़, संजीव कुमार, रहमान, असरानी और ए के हंगल हैं। संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा है, जिन्हें फिल्म के लिए एकमात्र फिल्मफेयर नामांकन मिला। फिल्म सफल रही और बॉक्स ऑफिस पर इसे हिट के रूप में घोषित किया गया, और आलोचकों ने भी इसकी सराहना की। "जय जय शिव शंकर", "जिंदगी के सफर में" और "करवटें बदलते रहें" सहित फिल्म के गीत बहुत लोकप्रिय रहे।
संक्षेप
[संपादित करें]अमीर और धनवान सुनीता (मुमताज़) अपने कॉलेज में एक संघर्षशील मध्यम वर्ग के युवा व्यक्ति कमल भटनागर (राजेश खन्ना) से मिलती है, और दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। कमल के पिता (ए के हंगल) और सुनीता के माता-पिता (दीना पाठक, रहमान) उनके रिश्ते को मंजूरी देते हैं, और जल्द ही दोनों विवाहित हो जाते हैं। जब तक कमल को सुनीता की निष्ठा के बारे में संदेह नहीं होता तब तक जीवन आनंदित होता है। ये संदेह नियंत्रण से बाहर हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप दोनों अलग हो जाते हैं। वह अब भी अपने दिल में एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन अपने जीवन से संदेह को दूर करने में असमर्थ हैं।[1]
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- राजेश खन्ना - कमल भटनागर
- मुमताज़ - सुनीता भटनागर
- संजीव कुमार - मोहन
- रहमान - सुनीता के पिता
- दीना पाठक - सुनीता की माँ
- जयश्री टी - सुनीता की सहेली
- रंजीत - सुरेश
- ए के हंगल - कमल के पिता
- ब्रह्म भरद्वाज - कमल का वकील
- मुराद - कमल का उद्योगपति
- जूनियर महमूद - कलुआ
- रूबी सुलोचना - लड़कियों की हॉस्टल संचालक
- असरानी - डॉ॰ घड-घड सिंघवाला
- सत्येन्द्र कपूर - डॉ॰ हरीश
- कैस्टो मुखर्जी - कन्हैयालाल
- सुंदर - धंदुराम
दल
[संपादित करें]- निर्देशक - जे ओम प्रकाश
- कथा - राम केलकर, रमेश पंत
- निर्माता - जे ओम प्रकाश
- निर्वाहक निर्माता - जगदीश कुमार
- सम्पादक - प्रताप दवे
- छायांकन - वी बाबासाहेब
- कला निर्देशक - सुधेंदु रॉय
- वस्त्राभिकल्पक - मणि जे राबड़ी, पद्मा रानी
- नृत्य निर्देशक - सुरेश भट
- संगीतकार - राहुल देव बर्मन
- गीतकार - आनंद बख्शी
- पार्श्वगायक - किशोर कुमार, लता मंगेशकर[2]
संगीत
[संपादित करें]- गीत "जय जय शिव शंकर" बिनाका गीत माला की 1974 वार्षिक सूची पर 'दूसरा' लोकप्रिय गीत रहा।
- गीत "करवटें बदलते रहे" बिनाका गीत माला की 1974 वार्षिक सूची पर 17वीं पायदान पर रहा। [3]
सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।
गाने | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गायन | अवधि |
1. | "करवटें बदलते रहे" | किशोर कुमार, लता मंगेशकर | 4:56 |
2. | "चोरी चोरी चुपके चुपके" | लता मंगेशकर | 4:44 |
3. | "जय जय शिव शंकर" | किशोर कुमार, लता मंगेशकर | 5:38 |
4. | "ज़िन्दगी के सफ़र में" | किशोर कुमार | 6:39 |
5. | "पास नहीं आना" | लता मंगेशकर, किशोर कुमार | 3:50 |
6. | "सुनो कहो कहा सुना" | किशोर कुमार, लता मंगेशकर | 4:20 |
नामांकन और पुरस्कार
[संपादित करें]वर्ष | नामित कार्य | पुरस्कार | परिणाम |
---|---|---|---|
1975 | आर॰ डी॰ बर्मन | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार | नामित |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Lokapally, Vijay (2014-02-20). "Aap Ki Kasam (1974)". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-03-08.
- ↑ Aap Ki Kasam (1974) - IMDb (अंग्रेज़ी में), अभिगमन तिथि 2021-03-08
- ↑ "बिनाका गीत माला की 1974 वार्षिक सूची". मूल से 13 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जून 2011.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]Text is available under the CC BY-SA 4.0 license; additional terms may apply.
Images, videos and audio are available under their respective licenses.