For faster navigation, this Iframe is preloading the Wikiwand page for आज तक.

आज तक

आज तक
देश भारत
प्रसारण क्षेत्र विश्वव्यापी
नेटवर्क टेलीविजन प्रसारण और ऑनलाइन
मुख्यालय नई दिल्ली, भारत
प्रोग्रामिंग
भाषाएँ हिन्दी
चित्र प्रारूप 576 आई, (एसडी टीवी)
स्वामित्व
स्वामित्व इण्डिया टुडे ग्रुप नेटवर्क लिमिटेड
प्रमुख लोग अरुण पुरी (सीएमडी)
बंधु चैनल इंडिया टुडे
इतिहास
आरंभ ग्रेगोरी कैलेण्डर : 31 दिसम्बर 2000
भारांग : 10 पौष 1922
संस्थापक टीवी टुडे नॅटवर्क
कड़ियाँ
वेबसाइट आजतक.इन
उपलब्धता

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व इण्डिया टुडे ग्रुप नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है[1]। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।[2]

आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।[3]

आज तक का सर्वप्रथम प्रसारण दूरदर्शन के डीडी मैट्रो पर वर्ष 1995 में किया गया था। तब यह रात्रि 10 बजकर 20 मिनट के समाचार क्रार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाता था। आज तक एक स्वतन्त्र समाचार चैनल के रूप में दिसम्बर 1999 में अस्तित्व में आया और तब यह चौबीस घण्टे प्रसारित होने वाला देश का सर्वप्रथम सम्पूर्ण हिन्दी समाचार चैनल बना। जिस समय आज तक चैनल अस्तित्व में आया तब इसकी पहुँच 52 लाख घरों तक थी और तबसे लेकर अब तक यह 3 करोड़ घरों में प्रसारित होने वाला चैनल बन चुका है और समाचार चैनलों में इसकी दर्शक संख्या की भागीदारी 55% है[4]

वर्तमान स्थिति

[संपादित करें]

पुरुस्कार और पहचान

[संपादित करें]
  • 2001 - इण्डियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड में न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
  • 2002 -
    • सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड आज तक को मिला।
    • इण्डियन टेली अवॉर्ड में आज तक को न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
  • 2003 -
    • आज तक को सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
    • आज तक को आईटीए अवार्ड मिला।
  • 2004 -
    • सर्वश्रेष्ठ मीडिया कैम्पेन का अवॉर्ड आज तक को मिला।
    • आज तक को हीरो हॉण्डा आईटीए अवॉर्ड मिला।
  • 2004 -
    • आज तक लगातार दूसरे वर्ष सूपर ब्राण्ड बना।
    • इण्डियन टेली अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का अवॉर्ड आज तक को मिला।
  • 2006 -
    • सुपर ब्राण्ड इण्डिया ने आज तक को सर्वश्रेष्ठ सुपर ब्राण्ड चुना।
    • आज तक को लगातार चौथे वर्ष इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
  • 2008 -
    • आज तक को गोल्ड अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।
    • एनटी अवॉर्ड में आज तक को सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी समाचार न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड मिला।
  • 2009 -
    • वर्ल्ड ब्राण्ड कांग्रेस ने आज तक को ग्लोबल अवॉर्ड फॉर ब्राण्ड एक्सीलेन्स से समानित किया।
  • 2011 -
    • आज तक को लगातार ग्यारहवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ हिन्दी समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।

वर्तमान में आज तक से जुड़े कुछ लोग इस प्रकार हैं:

वर्तमान में प्रसारित कार्यक्रम

[संपादित करें]

अगस्त 2012 की स्थिति तक आज तक पर प्रसारित होने वाले कुछ कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • धर्म - धर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यक्रम।
  • चक्के पे चक्का - गाड़ियों से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • मूवी मसाला - हिन्दी फ़िल्मों या बॉलीवुड से सम्बन्धित कार्यक्रम।[5]
  • वारदात - अपराध जगत से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • विशेष - किसी भी एक मुद्दे, विषय, घटना इत्यादि से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रस्तुत करने वाला कार्यक्रम।
  • सीधी बात - एक कार्यक्रम जिसपर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से उसके क्षेत्र से सम्बन्धित मुद्दों पर वार्ता की जाती है।
  • सास बहू और बेटियाँ - हिन्दी मनोरंजन चैनलों के कलाकारों और कार्यक्रमों से सम्बन्धित कार्यक्रम।
  • दंगल
  • हल्लाबोल
  • खबरदार
  • 10 तक

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  • इण्डिया टुडे - इण्डिया टुडे ग्रूप की हिन्दी और अंग्रेज़ी में प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका।
  • इंडिया टुडे - इण्डिया टुडे ग्रूप का अंग्रेज़ी समाचार चैनल।[6]
  • तेज

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "इण्डिया टुडे ग्रूप". मूल से 5 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2012.
  2. "About Aaj Tak". मूल से 14 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2012.
  3. Aaj Tak, Indian News Channel Archived 2012-06-17 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  4. "इण्डिया टुडे ग्रूप". मूल से 5 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2012.
  5. "भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन: 100 साल के सफ़र के पाँच पड़ावों ने बदला इतिहास". BBC News हिंदी. 2020-10-25. अभिगमन तिथि 2023-11-13.
  6. "क्रिकेटबुक ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग स्पोर्ट्सबुक के बारे में". 2023-09-07. अभिगमन तिथि 2023-11-13.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]


{{bottomLinkPreText}} {{bottomLinkText}}
आज तक
Listen to this article

This browser is not supported by Wikiwand :(
Wikiwand requires a browser with modern capabilities in order to provide you with the best reading experience.
Please download and use one of the following browsers:

This article was just edited, click to reload
This article has been deleted on Wikipedia (Why?)

Back to homepage

Please click Add in the dialog above
Please click Allow in the top-left corner,
then click Install Now in the dialog
Please click Open in the download dialog,
then click Install
Please click the "Downloads" icon in the Safari toolbar, open the first download in the list,
then click Install
{{::$root.activation.text}}

Install Wikiwand

Install on Chrome Install on Firefox
Don't forget to rate us

Tell your friends about Wikiwand!

Gmail Facebook Twitter Link

Enjoying Wikiwand?

Tell your friends and spread the love:
Share on Gmail Share on Facebook Share on Twitter Share on Buffer

Our magic isn't perfect

You can help our automatic cover photo selection by reporting an unsuitable photo.

This photo is visually disturbing This photo is not a good choice

Thank you for helping!


Your input will affect cover photo selection, along with input from other users.

X

Get ready for Wikiwand 2.0 🎉! the new version arrives on September 1st! Don't want to wait?